02/10/2026
स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन को जनचेतना का आधार बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनका जीवन सेवा, स्वच्छता और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी हमें राष्ट्रहित और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।