09/10/2026
श्री रामसेवक मंडल रामलीला कमेटी, चांदपुर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस पर विधि-विधान के साथ प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। पंडित श्री वीरेंद्र भारद्वाज जी, श्री सचिन भारद्वाज जी सहित ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई।
महोत्सव का शुभारंभ चित्रकूट से पधारे श्री महेश द्विवेदी जी के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम जी के जन्म प्रसंग के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। यह आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के आदर्शों से जोड़ने का एक पुनीत प्रयास है।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यवसायी श्री मनोज कुमार अग्रवाल जी (तेल वाले), श्री राजीव अग्रवाल जी (टीनू), श्री आशय अग्रवाल जी, श्री अजय बंसल जी, श्री सुधीर अग्रवाल जी, श्री बृजेश कौशिक जी, श्री राजकुमार बंसल जी, श्री कृष्ण कुमार रामदीन जी, श्री विश्वास गुप्ता जी, श्री शुभम बंसल जी, श्री सचिन बंसल जी, श्री प्रतीक अग्रवाल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री नितिन बंसल जी, श्री मोहित बंसल जी, श्री आशु गोयल जी, श्री दिनेश जिंदल जी सहित गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और चांदपुर की यह पावन धार्मिक परंपरा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
जय श्रीराम! जय सियाराम!🙏🏻🚩