BJYM Charama

BJYM Charama भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चारामा स?

16/08/2024
🇮🇳भव्य तिरंगा यात्रा🏍️ बाइक रैली🇮🇳*आप सबको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है की देश की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्...
11/08/2024

🇮🇳भव्य तिरंगा यात्रा🏍️ बाइक रैली🇮🇳

*आप सबको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है की देश की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ..देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना को आत्मसात करने चारामा क्षेत्रवासियों द्वारा "भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली" का आयोजन नगर चारामा में किया जा रहा है, जिसमे आप सभी युवाओं, गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत कर्मचारियों, मातृशक्ति, सामाजिक - धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में बाइक/स्कूटी के साथ दिनांक 12/08/24 दिन सोमवार को दोपहर को 2 बजे अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करे l*

*एकत्रीकरण स्थल - सांस्कृतिक भवन प्रांगण कोरर चौक चारामा*

*समय - दोपहर 2 बजे से...*

*नोट:- हेलमेट का प्रयोग करे l*

*कार्यक्रम रूट - सांस्कृतिक भवन कोरर चौक से मेन रोड होते हुए नाकापारा चौक, रामसप्ताह चौक, बाजार पारा दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, आरईएस कॉलोनी, कोरर चौक, भारत माता चौक में माल्यार्पण पूजन एवं आरती के पश्चात समापन l*

*🇮🇳विनीत - वंदेमातरम परिवार, सर्व समाज ब्लॉक चारामा*🇮🇳

09/07/2024

नि: शब्द .....

प्रणाम 👏
जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

13/01/2024

भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय के हत्यारों को फांसी देने की मांग के साथ युवा मोर्चा चारामा ने फूंका पुतला

भाजयुमो जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चारामा के द्वारा शनिवार को दोपहर 4 बजे कोरर चौक चारामा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों के द्वारा भाजपा उपाध्यक्ष एवं पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की नृशंस हत्या के 12 आरोपियों जिनमे मुख्य अभियुक्त कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, कांग्रेस पार्षद विकास पाल सहित सभी आरोपियों को अविलंब फांसी देने एवं असीम राय के हत्यारों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग के साथ भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन के नेतृत्व में पुतला दहन कर आक्रामक प्रदर्शन किया गया, बप्पा गांगुली और विकास पाल को फांसी दो के नारे लगाए गय, अंकित जैन ने मीडिया को दिए व्यक्तव्य में सभी आरोपियों के ऊपर त्वरित न्यायिक कार्यवाही कर मृत्युदंड देने की मांग की, उक्त प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष गजेंद्र नाग, मीडिया प्रभारी परमेश्वर यादव, पार्षद गण धर्मेंद्र कुंजाम नंदकिशोर गौतम, लोकेश बरसागडे, संतोष नाहर जिलामंत्री, आशीष ऊइके जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, संदीप राजपूत , लोकेश नागवंशी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री रूपेश देवांगन, राजू सोनी, ललित साहू, पुरषोत्तम सिन्हा, खेमचंद देवांगन, द्वारका साहू, घनश्याम सेन, श्रवण कुमार सरपंच, सचिन साहू, पूर्वा वैष्णव कन्या शक्ति संयोजिका, ईश्वर सिन्हा, दीपक डोंगरे सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Address

चारामा
Charama
494337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJYM Charama posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJYM Charama:

Share