29/05/2026
आज चरखी दादरी के उधम सिंह जैन सिविल अस्पताल में “स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं जन-सुलभ बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी पहल है, जो हरियाणा को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर बाढड़ा विधानसभा लोकप्रिय विधायक श्री उमेद पातुवास जी, जिला परिषद चेयरमैन श्री मनदीप डालावास जी सही प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
“स्वस्थ नागरिक ही सशक्त प्रदेश की आधारशिला होते हैं।"
सुनील इंजीनियर
जिलाध्यक्ष, भाजपा च.दादरी