Team Sukhvinder Charkhi Dadri

Team Sukhvinder Charkhi Dadri Official account of Team Sukhvinder - Charkhi Dadri

24/07/2026
14/07/2026

आपकी हर शुभकामना, हर संदेश और हर आशीर्वाद ने मेरे जन्मदिन को सचमुच यादगार बना दिया। आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

दिल की गहराइयों से आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आपका यह प्यार और अपनापन मेरे लिए किसी भी उपहार से कहीं अधिक अनमोल है।

सदैव आपका अपना,
सुखविन्दर माँढी 🙏🏼

19/06/2026

जनप्रिय नेता, युवाओं की आवाज़ और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर समर्पित श्री Rahul Gandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। आपके नेतृत्व में देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ और अधिक सशक्त हो।

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।




Indian National Congress Indian National Congress - Haryana

07/11/2025

आज दैनिक भास्कर में हमारे गाँव और परिवार का उल्लेख देख हृदय गर्व और कृतज्ञता से भर गया।
यह सम्मान केवल हमारा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमेशा हमें प्रेम, समर्थन और विश्वास दिया।

आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सफर संभव हुआ है।
दिल से धन्यवाद दैनिक भास्कर और मेरे क्षेत्र की जनता का, आप सभी का साथ और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। 🙏🏼

05/11/2025
11/10/2025

आज बाढ़ड़ा अनाज मंडी में चल रहे किसानों के धरने में Indian National Congress के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद माननीय Randeep Singh Surjewala जी, ज़िला प्रधान सुशील धानक जी और साथी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया।

यह धरना उन किसानों की पीड़ा को दर्शाता है जो अपनी मेहनत की फसलें गंवा चुके हैं। धरती से सोना उगाने वाला किसान अगर धरने पर है, तो यह सिर्फ उनकी नहीं, पूरे समाज की हार है।
हम सदैव ही हर उस संघर्ष के साथ हैं जो अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ खड़ा होता है।

13/09/2025

आज बाढड़ा ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जिसमें ब्लॉक के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।
इस बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष माननीय सुशील धानक जी की अध्यक्षता में किया गया। एवं सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Indian National Congress Indian National Congress - Haryana

16/08/2025

एक और निर्भया... इस बार हमारी अपनी बेटी के साथ।

लौहारू की 19 साल की बेटी के साथ जो दरिंदगी हुई, वह किसी भी इंसान की रूह को झकझोर देने वाली है। यह केवल एक अपराध नहीं, इंसानियत के खिलाफ युद्ध है।

आज जब मैं वहाँ पहुँचा, सभी की आँखों में जो आँसू थे वो सिर्फ दुख नहीं, एक तड़प थी इंसाफ़ की तड़प। बेटियों के लिए सुरक्षित समाज की पुकार।

हम सबकी यही माँग है की ऐसा न्याय हो, जो सिर्फ कानून की किताबों में नहीं, समाज की रगों में दर्ज हो जाए।
ऐसी सज़ा हो, जो आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दे बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मनीषा बेटी, हमें माफ़ करना।
हम तुझे बचा नहीं सके।
लेकिन तुझे न्याय दिलाए बिना अब न समाज रुकेगा, न हम।

21/07/2025

आज बाढ़ड़ा तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुँचा और अपने विचार रखे। ये सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि सरकार की नाकाम नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष है।

उज्ज्वला योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है, गांवों में ना गैस है, ना ही 24 घंटे बिजली। गरीब आज भी लकड़ी और गोबर से चूल्हा जला रहा है। स्मार्ट मीटर योजना ने भी जनता की परेशानियों को बढ़ाया है, पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ भ्रम फैला है।
सभी लोगों से अपील की है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और संगठित होकर आवाज उठाएं।

24 जुलाई को किसानों की महापंचायत होगी, और उसी दिन मुख्यमंत्री की रैली भी है। ये कोई टकराव नहीं, लेकिन सच का सामना है। मैं हर उस आवाज के साथ सदैव हूं जो अन्याय के खिलाफ खड़ी है।

#किसानएकता

Address

Rohtak Chowk, Gali Number/1
Charkhi Dadri
127306

Telephone

+919911002599

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team Sukhvinder Charkhi Dadri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share