31/03/2026
बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज भगवान महावीर जयंती पर त्याग एवं साधना के जीवंत उदाहरण जैन धर्म के प्रसिद्ध संत, विद्वान और इतिहासकार श्री आनंद मुनि जी महाराज से मिलकर उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। जैन इतिहास के संरक्षण और प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए उन्होंने प्राचीन जैन ग्रंथों का अध्ययन कर अनेक ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर किया और समाज को धर्म, अहिंसा तथा जीवन के नैतिक मूल्यों का प्रेरक संदेश दिया।