District Election Officer, Chatra

District Election Officer, Chatra District Election Officer Chatra

28/09/2025
28/09/2025
28/09/2025

❌ This Post is Incorrect & Misleading



✅ Read in details in image attached 👇

Click this link : x.com/ECISVEEP/statu…
to know the difference in Roles & Responsibilities of and SECs

28/09/2025
28/09/2025
28/09/2025
28/09/2025

ECI to deploy 470 Officers (320 IAS, 60
from IPS and 90 from IRS/IRAS/ICAS etc.) serving in various States as Central
Observers (General, Police and Expenditure) in Bihar and bye-
elections in certain states

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति==========================================...
25/09/2025

चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर सर्वसम्मति
==================================
==================================

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान केन्द्रों के विखण्डीकरण एवं युक्तिकरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन कर नए केन्द्र बनाने, 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित केन्द्रों को समीपवर्ती स्थानों पर स्थानांतरित करने, एक ही भवन में 4 या उससे अधिक मतदान केन्द्र होने की स्थिति में भवन परिवर्तन करने तथा जर्जर भवनों में स्थित मतदान केन्द्रों को अन्यत्र स्थानांतरित करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया एवं चतरा द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों की जानकारी प्रखंडवार राजनीतिक दलों को दी गई। बैठक में बताया गया कि चतरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में कुल 475 मतदान केन्द्र थे। युक्तिकरण के तहत 75 नए मतदान केन्द्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। अब चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 550 मतदान केन्द्र होंगे।

वहीं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के 419 मतदान केन्द्रों के अतिरिक्त 45 नए मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई। इस प्रकार सिमरिया क्षेत्र में कुल 464 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजनीतिक दलों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए नये प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए ...
07/07/2025

मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक
==================================
==================================

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वासनीयता को और सशक्त बनाने हेतु Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एक बीएलए की नियुक्ति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने का निर्देश प्राप्त है। बीएलए के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नए नाम जोड़ने, नाम पता की अशुद्धियां ठीक करने एवं स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी कार्य में बीएलओ के साथ आवश्यक सहयोग करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अतिशीघ्र बीएलए की नियुक्ति कर लेने की बात कही गई। बैठक में ही राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों की सूची की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 475 मतदान केंद्र तथा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 419 मतदान केंद्र हैं। जिनपर राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति की जानी है।

सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षित और सक्रिय बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं। यह भी निर्देशित किया गया कि बीएलए उसी मतदान केंद्र क्षेत्र का मतदाता या निवासी हो। ताकि मतदाताओं के नाम पता की बेहतर जानकारी हो।

उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की नींव है। बीएलए की सक्रिय भागीदारी से यह प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है।
बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया एवं BLAs से संबंधित प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।

Chief Electoral Officer, Jharkhand Election Commission of India

आगामी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु Preparation for Pre revision acivities से सं...
06/06/2025

आगामी मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु Preparation for Pre revision acivities से संबंधित बैठक की गई।

इस दौरान आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand IPRD Jharkhand

डीसी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल(DMCAE) की बैठक संपन्न।जिलास्तरीय निगरानी के कार्य दायित्व...
06/06/2025

डीसी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल(DMCAE) की बैठक संपन्न।

जिलास्तरीय निगरानी के कार्य दायित्वों एवं उनकी महत्ताओं पर चर्चा व दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम, समावेशी निर्वाचन हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand IPRD Jharkhand

उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार...
29/05/2025

उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया गया।

Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

Address

Chatra
825401

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Election Officer, Chatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share