Office of Deputy Commissioner, Chatra

Office of Deputy Commissioner, Chatra This is Official Page of District Administration, Chatra. Main purpose is to inform about various activities and functions organized by district officials.

प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षणSIR-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची का विशेष ग...
02/09/2026

प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

SIR-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
==================================
==================================

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त-सह-मतदाता सूची प्रेक्षक श्री विजय कुमार गुप्ता ने आज चतरा एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण कर SIR-2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

प्रमंडलीय आयुक्त के चतरा परिसदन आगमन पर अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात परिसदन स्थित सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, माननीय सांसद/ माननीय विधायक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई, जिसमें SIR-2026 से संबंधित विषयों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त BLA -02 को SIR-2026 में आवश्यक सहयोग हेतु अनुरोध किया गया I

तद्पश्चात निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत बकचुमा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 496 (बकचुमा पूर्वी), 497 (कोशमाडीह) एवं 498 (बकचुमा पश्चिमी) का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उन्होंने कान्हाचट्टी एवं सिमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभागार में चल रहे दावा आपत्ति के शिविर का निरीक्षण किया गया, साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के अंदर SIR-2026 से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि SIR कार्य में लगे बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मी अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करें तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के लिए पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखने पर भी विशेष जोर दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रवींद्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Chief Electoral Officer, Jharkhand Election Commission of India

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएंमामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों...
01/09/2026

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश
==================================
==================================
आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं प्रशासन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेयजल, सड़क, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे।

उपायुक्त ने आमजनों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के समुचित अनुश्रवण को लेकर उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार को सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर संबंधित विभागों को अविलंब अग्रसारित करने तथा निष्पादन की प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित जनता दरबार आयोजित किया जाता है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जनता दरबार में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजितशैक्षणिक कार्यों में तेजी लाने एवं विद्यालयों में व्यवस्थाओ...
22/08/2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

शैक्षणिक कार्यों में तेजी लाने एवं विद्यालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
==================================
==================================
चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न शैक्षणिक मानकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान ओवरऑल रैंकिंग में अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन करने वाले हंटरगंज एवं लावालौंग प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रतापपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार दास एवं हंटरगंज के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार से कारण-पृच्छा करते हुए नियमानुसार विभागीय कार्रवाई हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। चतरा प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से भी कारण-पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रखंडों में उपलब्ध विद्यालय संकुल संसाधन केंद्रों की संख्या की तुलना में अधिक संकुल साधनसेवी पाए जाने की स्थिति में युक्तिकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पीएम श्री विद्यालयों से संबंधित लंबित डाटा को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। स्टूडेंट प्रोग्रेशन में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संकुल साधनसेवियों को अगली बैठक से पूर्व विद्यालय स्तर पर आवश्यक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में साफ-सफाई एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भोजन परोसने से पूर्व संबंधित शिक्षक/शिक्षिका द्वारा स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच करने को कहा गया।

उपायुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध सेफ्टी एड किट में रखी दवाओं की एक्सपायरी तिथि की नियमित जांच, पेयजल की जांच, शौचालय एवं रसोईघर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई सामग्रियों को क्रियाशील रखते हुए उनका समुचित लाभ छात्राओं एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्ययोजना के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने वर्ष 2027 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले को राज्य के टॉप-05 में स्थान दिलाने के उद्देश्य से सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिमेडियल क्लास, स्व-अध्ययन एवं नियमित मूल्यांकन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किए जाने की बात भी कही।

उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, सीआरपी एवं बीआरपी को नियमित रूप से विद्यालयों का अनुश्रवण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अम्बुज राज लक्ष्मी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन उपस्थित थीं।

Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

📢 झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन एवं परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही ...
21/08/2026

📢 झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन एवं परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
🕙 समय : सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
पात्र भारतीय नागरिक निर्धारित तिथि को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरें।
ऑनलाइन आवेदन हेतु ECINET App अथवा voters.eci.gov.in का उपयोग करें।
कोई भी पात्र भारतीय नागरिक छूटे नहीं।

Chief Electoral Officer, Jharkhand Election Commission of India

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश======================================...
21/08/2026

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
================================
================================
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पेयजल आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल थे।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें अविलंब संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण कर निष्पादन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु जनता दरबार में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। उपायुक्त श्री रवि आनंद...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। उपायुक्त श्री रवि आनंद ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी ने पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित रेड क्रॉस भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित रेड क्रॉस भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री रवि आनंद, पुल...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी सहित उपस्थित वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। 🇮🇳
Office of Chief Minister, Jharkhand O IPRD Jharkhand

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फांसी तालाब स्थित शहीद स्मारक पर उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेश नैथानी ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फांसी तालाब स्थित शहीद स्मारक पर उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेश नैथानी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जयमंगल पांडेय, नादिर अली साह एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 🇮🇳

IPRD Jharkhand Office of Chief Minister, Jharkhand

Address

Deputy Commissioner Office
Chatra
825401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Deputy Commissioner, Chatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Deputy Commissioner, Chatra:

Shortcuts

Share