24/08/2026
बिहार विद्या साथी: हर विद्यार्थी के साथ 24×7 शिक्षक का साथ
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज 24 अगस्त 2026 को राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव शिक्षण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया।
इस पहल के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान लाइव शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा 75 हजार शिक्षक व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे।
कक्षा 9वीं-10वीं के सभी विषयों तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, JEE एवं NEET की तैयारी हेतु डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी। आधुनिक AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग और अभ्यास को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।
समाहरणालय बक्सर से जिला पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यार्थियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।
जहाँ विद्यार्थी, वहाँ शिक्षा; जब जरूरत हो, तब शिक्षक।