14/02/2026
चेचट मे 6 दिवसीय विशाल चिकित्सा (एक्यूप्रेशर) शिविर आरम्भ हुआ, आयोजन 14 से 19 फरवरी तक चलेगा !!
चेचट || श्री साँवलिया सेवा समिति, चेचट के तत्वावधान मे प्रथम बार ग्राम चेचट में 6 दिवसीय विशाल चिकित्सा (एक्यूप्रेशर) शिविर का आयोजन करा जायेगा ! शिविर मे एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट संस्थान,जोधपुर (राज.) के विशेषज्ञ द्वारा इलाज किया जायेगा ! शिविर दिनांक 14 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक रहेगा (समय प्रात: 9:00 बजे से 1:00 बजे एवं सायं 3:00 बजे से 7:00 बजे तक) स्थान काशीधाम मार्केट, सेन्ट्रल बैंक के पास, बस स्टैंड चेचट, जिला कोटा (राज.) !!
इस एक्यूप्रेशर शिविर का रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 100/- रुपए रखा गया है, समस्त क्षेत्र वासियों से समिति के संरक्षक श्री श्याम गुप्ता द्वारा निवेदन किया गया कि इस शिविर मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधारकर सेवा का लाभ उठाये !!
विशेष आभार दिनेश कुमार सोनी & काशीधाम मार्केट, चेचट (कोटा)
आयोजक : श्री साँवलिया सेवा समिति, चेचट, जिला कोटा (राज.)