07/11/2026
दीपावली की पूर्व संध्या पर साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने 300 महिलाओं को वितरित किए दीपक और पूजन सामग्री
भदोही। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र स्थित श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट, सुंदरवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर की पीठाधीश्वर गुरु मां साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने ‘हर घर दीप जले, घर-घर खुशियां पले’ के संकल्प के साथ करीब 250 से 300 महिलाओं को दीपक और पूजन सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम में महिलाओं को मिष्ठान्न, रोली, रक्षा सूत्र, अगरबत्ती, माचिस, तेल, बत्ती और दीपक सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर गुरु मां साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने उपस्थित महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।