15/05/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं अखंड ज्योति परिवार के प्रमुख श्री मृत्युंजय तिवारी भाई साहब के बीच मुख्यमंत्री आवास पर सौहार्दपूर्ण औपचारिक भेंटवार्ता सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आध्यात्मिक जागरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अखंड ज्योति परिवार द्वारा संचालित सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के विविध आयामों की जानकारी भी साझा की गई।
यह भेंट समाजहित एवं लोकमंगल के कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी एवं महत्वपूर्ण रही।