08/10/2022
*नई शिक्षा निति के खिलाफ आइसा सारण जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न।*
आज दिनांक 7 अक्टुबर को छपरा के गोपगुट कार्यालय में आइसा सारण जिला का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष विकाश यादव भी मौजुद थे। बैठक की अध्यक्षता कुणाल कौशिक व संचालन दिपंकर मिश्र ने किया जिसमें नई शिक्षा निति 2020, आरक्षण, सदस्यता अभियान और फिस बढोतरी पर बात हुई।
सबीर कुमार ने कहा की सरकार नई शिक्षा निति 2020 को लागु कर छात्रो को शिक्षा से वंचित करना चाह रही है लेकिन आइसा फासिस्ट सरकार के शिक्षा महंगा करने के इस मनसुबे को कभी सफल नही होने देगा जिसको लेकर आइसा जय प्रकाश विवि सहित बिहार के सभी कालेजो के छात्रो को एकजुट कर बरे आंदोलन के तरफ बढ रहा है। विकाश यादव ने कहा की जयप्रकाश विवि के अंतर्गत आने वाले छपरा , सिवान और गोपालगंज के सभी छात्रो का जिवन सेशन लेट और रिजल्ट गड़बडी होने से संकट में है आइसा छात्रो को एकजुट कर विवि घेराव के तरफ अग्रशर है।
बैठक में सोनु कुमार, विशाल कुमार, निखिल कुमार, आकाश कुमार, ऋषिकेश कुमार, संटु कुमार व अन्य शामिल थे।