DFO SARAN

DFO SARAN Official Facebook handle of Saran Forest Division

Gharial Awareness Program at Panapur with WTI as a part of World Wildlife WeekDistrict Administration Saran
08/10/2024

Gharial Awareness Program at Panapur with WTI as a part of World Wildlife Week

District Administration Saran

05/10/2024
04/10/2024
अख़बारों में प्रकाशित खबरें...
04/10/2024

अख़बारों में प्रकाशित खबरें...

आज दिनांक 03-10-2024 को डाॅ. पे्रम कुमार, माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा पटना मे मुख्य्मंत्री कृष...
03/10/2024

आज दिनांक 03-10-2024 को डाॅ. पे्रम कुमार, माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा पटना मे मुख्य्मंत्री कृषि वानिकी अन्य प्रजाति योजना मे किसानो द्वारा लगाए गए पौधों के लिए प्रोत्साहन राशि बितरण किया गया साथ ही सारण वन प्रमंडल, छपरा मे वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण, श्री राम सुन्दर एम द्वारा प्रमंडल अंतर्गत चयनित श्रेष्ठ किसानो के बीच प्रोत्साहन राशि वितरण कर किसानो को प्रोत्साहित करने की शुरुआत किया किया गया आज देवेंद्र सिंह ग्राम- एकमा को 14,000/-, सतेन्द्र राय ग्राम -आवा को 19,800/-, रंजीत सिंह, ग्राम - महुई को 10,200/-, पंकज सिंह ग्राम -सरयूपुर को 10,260/-, शंकर भगवान सिंह, ग्राम -कविरपार को 5,800/-, मुकेश सिंह, ग्राम -मेथवालिया औली को 13,400/- को डेमो चेक देकर वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा किसानो को प्रोत्साहित किया गया। बिहार सरकार द्वारा मुख्य्मंत्री कृषि वानिकी योजना के अंतर्गत 10 रुपया प्रति पौधा सुरक्षित राशि जमा करके जो किसान पौधा लगाएंगे उनको तीन साल बाद कुल जीवित पौधों पर 70 रुपया प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया और मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना में भाग लेने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि किसानों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन शमन में मदद की है। वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण ने लाभार्थियों को चेक वितरण के बाद जिले में हरित आवरण बढ़ाने की योजना में अधिक से अधिक किसानों को भाग लेने की आवश्यकता पर बल दिया और किसानों को यह भी बताया कि उन पेड़ों से प्राप्त लकड़ी से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। सारण जिलान्तर्गत कृषि वानिकी अन्य प्रजाति योजना वर्ष 2020-21 एवं पाॅप्लर प्राजाति योजना वर्ष 2019-20 के सभी लाभुकों को उनके खाते में प्रोत्साहन राषि भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण ने यह भी बताया कि वन क्षेत्र कर्मियों के लगातार प्रयास से जिले में कृषि वानिकी योजना में लाभार्थियों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है।

आज दिनांक 02अक्टूबर 2024 को महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2024 ...
02/10/2024

आज दिनांक 02अक्टूबर 2024 को महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा विश्व वन्य प्राणी सप्ताह 2024 का शुरुआत मेथवालिया पोखरा (छपरा सदर) पर स्वच्छता ही सेवा सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदित हो कि दिनांक -- 02/10/24 से 08/10/24 तक वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण श्री राम सुंदर एम के निर्देशानुसार प्रमंडल अंतर्गत विश्व वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है।

इस आयोजन के अंतर्गत पोखर एवं उसके आस पास साफ सफाई कार्य किया गया । सफाई के साथ साथ कुल 60 पौधों (प्रजाति - कचनार, छतवन, नीम इत्यादि) का रोपण किया गया तथा पौधों की सुरक्षा हेतु बॉस गैबियन लगाया गया इस कार्यक्रम मे बड़े पैमाने पर स्वंयसेवी संस्थान के लोगो ने भाग लिया साथ ही स्थानीय लोगो ने भी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगो को स्वच्छता एवं प्रकृति की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। उनको बताया गया कि जलतंत्र की स्वच्छता एवं नगरों में वृक्षारोपण की महत्वता क्या है। सफाई के दौरान पोखर से लगभग 400 किलोग्राम कचरा निकाला गया ।

मौके पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी श्री बांके पासवान, वन परिसर पदाधिकारी - श्री अखिलेशवर सिंह, सुश्री प्रतीक्षा सिंह एवं अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। इस आयोजन में नमामी गंगे से जिला परियोजना पदाधिकारी, श्री नीतीश कुमार एवं नमामि गंगे स्वयंसेवक ने भी भाग लिया। नमामी गंगे परियोजना पदाधिकारी द्वारा इस अवसर पर लोगो में हैंडवाश का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों में राजकुमार, सुबोध कुमार,सोनू कुमार, मिंटू कुमार इत्यादि लोगो ने विशेष सहयोग किया।

District Administration Saran Bihar State Pollution Control Board, Govt. of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar

27/09/2024





*नेपाल में भारी वर्षापात के कारण गंडक नदी में सारण जिला अंतर्गत 28-29 सितंबर को लगभग 4.3 लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज का अनुमान है। इससे गंडक नदी के तटीय प्रखण्डों-पानापुर, तरैया, मकेर, परसा आदि के निचले हिस्से में पानी आने की संभावना है। लोगों से अपील है कि सजग एवं सतर्क रहें। अपने मवेशियों को ऊँचे सुरक्षित स्थान पर रखें।*

22/09/2024

World Car Free Day 2024 , a global movement that encourages us to step out of our cars and into a more sustainable way of living.

How are you planning on getting to the desired destination on this car-free day?

सारण वन प्रमंडल छपरा के द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माफी में किया गया। विद्यालय में अवका...
20/09/2024

सारण वन प्रमंडल छपरा के द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माफी में किया गया। विद्यालय में अवकाश रहने के कारण इसका आयोजन दिनांक 19/09/2024 को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बच्चों के बीच ओजोन परत के संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग V की सुहानी कुमारी प्रथम स्थान वर्ग III के दीपांसू कुमार द्वितीय स्थान तथा वर्ग IV के पवन कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम में आगे विद्यालय प्रांगण में कुल 50 फलदार पौधों का पौधारोपण भी किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अन्य शिक्षक, वन विभाग छपरा के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 18.09.2024 को छपरा सदर के मासूमगंज  गाँव में एक भटके हुए काला हिरन के बच्चा को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जिसे ...
18/09/2024

आज दिनांक 18.09.2024 को छपरा सदर के मासूमगंज गाँव में एक भटके हुए काला हिरन के बच्चा को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जिसे स्थानीय थाना द्वारा वन प्रमंडल कार्यालय सारण (छपरा) में सौपा गया है काला हिरन के बच्चा को स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

Address

Dak Bunglow Road, Near Sisu Park
Chhapra

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DFO SARAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DFO SARAN:

Share