PRO Jansampark Chattarpur

PRO Jansampark Chattarpur PRO jansampark of Chhatarpur, Government of Madhya Pradesh
(1)

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाईरेत का अवैध परिवहन करने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त---  ...
05/09/2026

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

रेत का अवैध परिवहन करने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनिज के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक खनि अधिकारी प्रभा शर्मा ने होमगार्ड सैनिकों के साथ छतरपुर एवं ईशानगर क्षेत्र का भ्रमण कर रेत के अनाधिकृत परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं।
कार्रवाई के दौरान छतरपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से सोनू कुशवाहा एवं देवेन्द्र पिता चिरोंजी लाल, निवासी रामनगर की एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना सिविल लाइन परिसर में सुरक्षार्थ खड़ी कराई गई। इसी प्रकार ईशानगर क्षेत्र से सुरेन्द्र सिंह एवं कृष्ण कुमार की एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत सहित जब्त कर थाना ईशानगर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ी कराई गई।
कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी प्रभा शर्मा के साथ होमगार्ड सैनिक रामलखन सोनकिया, अरूण शर्मा, अरूण राजपूत एवं राममिलन शर्मा शामिल रहे।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर छतरपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने शिविर आयोजितखरयानी पंचायत से करोदिया ...
05/09/2026

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने शिविर आयोजित

खरयानी पंचायत से करोदिया बसाहट में विस्थापित परिवारों का सर्वे कर पात्रता पर्ची एवं सदस्यों को जोड़ने के आवेदन लिए गए
------
केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत खरयानी पंचायत से करोदिया बसाहट में विस्थापित हुए परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न की पात्रता का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 05 सितंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित कर सर्वे कार्य किया गया।
शिविर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बिजावर सुगंध जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर नीलेश रावत, समिति प्रबंधक खरयानी समिति मोहन लाल पटेल तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता वृंदावन मिश्रा उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 4 पात्र परिवारों से नई पात्रता पर्ची जारी करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं पूर्व से जारी पात्रता पर्चियों में 15 नवीन सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए। प्राप्त सभी पात्र आवेदनों को एम राशन मित्र पोर्टल पर जोड़ा गया।
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh

कृषक के खाते में अधिक ऋण दर्ज करने के मामले में समिति प्रबंधक पनवारी निलंबितजनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने दि...
05/09/2026

कृषक के खाते में अधिक ऋण दर्ज करने के मामले में समिति प्रबंधक पनवारी निलंबित

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर ने दिए थे जांच कर कार्रवाई के निर्देश

जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर पनवारी समिति प्रबंधक दरवारी लाल अहिरवार निलंबित
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने जनसुनवाई में प्राप्त कृषक की शिकायत पर जिसमें समिति प्रबंधक द्वारा कृषक के खाते में अधिक ऋण दर्ज करने के मामले में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसमें समिति प्रबंधक को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
दिनांक 25 अगस्त 2026 को जनसुनवाई में ग्राम पनवारी निवासी बुचई लोधी ने समिति प्रबंधक दरवारी लाल अहिरवार के विरुद्ध कृषक के खाते में ₹36,540 अधिक ऋण दर्ज किए जाने संबंधी शिकायत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शाखा घुवारा के शाखा प्रबंधक को जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रकरण की जांच कराई गई।
जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर समिति प्रबंधक दरवारी लाल अहिरवार को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बैंक द्वारा आदेश कर 05 सितंबर 2026 को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बैंक प्रधान कार्यालय, छतरपुर निर्धारित किया गया है।
कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समिति का कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे, इसके लिए रामकिशुन लोधी को आगामी आदेश तक समिति पनवारी में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कृषकों से संबंधित शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

05/09/2026
05/09/2026

बचपन में सिर से उठा मम्मी-पापा का साया, अब पक्की छत के नीचे संवर रहा कृष्णा का भविष्य। सहारा बनी केन बेतवा लिंक परियोजना।

Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Tulsi Ram Silawat
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
minmpwrd
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना

केन-बेतवा परियोजना: विस्थापित परिवारों के नए आवासों में विद्युत सुविधा का कार्य प्रगति परग्राम करोदया में 2 नए 100 केवीए...
04/09/2026

केन-बेतवा परियोजना: विस्थापित परिवारों के नए आवासों में विद्युत सुविधा का कार्य प्रगति पर

ग्राम करोदया में 2 नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर एवं 1.5 किलोमीटर एलटी लाइन की स्वीकृति

सुरक्षा की दृष्टि से आवासों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन को भी सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट
------
केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत ग्राम ढोढ़न से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए ग्राम करौंदिया में ग्रामीणों द्वारा आवासों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में पुनर्वास स्थल पर विस्थापित परिवारों को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 2 नग 100 केवीए क्षमता के वितरण ट्रांसफार्मर एवं लगभग 1.5 किलोमीटर एलटी लाइन के विद्युतीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत कार्य के तहत विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब तक लगभग 800 मीटर एलटी लाइन एवं एक 100 केवीए क्षमता के वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष एलटी लाइन एवं एक अन्य 100 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हटाई गई हाईटेंशन लाइन
ग्राम करोदया में निर्माणाधीन नवीन आवासों के ऊपर से पूर्व में 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से इस लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इससे नवीन आवासों को हाईटेंशन लाइन से संभावित खतरे से सुरक्षित किया गया है।
पुनर्वास स्थल पर विद्युत सुरक्षा के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक विद्युतीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि विस्थापित परिवारों को नए आवासों में मूलभूत सुविधाओं के साथ विद्युत सुविधा भी सुनिश्चित हो सके।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना

03/09/2026

पुनर्वासित परिवारों के लिए करौंदिया में पेयजल के दृष्टिगत एक और नलकूप का खनन कराया गया

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम ढोढ़न के ग्राम करौंदिया नवीन बसाहट में पुनर्वासित परिवारों के लिए पीएचई विभाग द्वारा नलकूप का खनन कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh

ग्राम करौंदिया में नवीन बसाहट के पीछे एक गड्ढा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टिगत जनपद पंचायत द्वारा तार फेंसिंग कराई गई। ...
03/09/2026

ग्राम करौंदिया में नवीन बसाहट के पीछे एक गड्ढा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टिगत जनपद पंचायत द्वारा तार फेंसिंग कराई गई।
#केन_बेतवा_लिंक_परियोजना

कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित--------मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्री नमः शिवाय अ...
03/09/2026

कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
--------
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्री नमः शिवाय अरजरिया द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही नहीं किए जाने के मामले में ग्राम पंचायत मऊपुर जनपद पंचायत नौगांव के सचिव श्री नरेंद्र सिंह परमार को निलंबित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मऊपुर निवासी श्रीमती ज्योति पटेल पति नीरज पटेल द्वारा प्रस्तुत आवेदन का ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप हितग्राही श्रीमती ज्योति पटेल शासन की प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि से वंचित हो गईं।

प्रकरण में ग्राम पंचायत मऊपुर के सचिव नरेंद्र सिंह परमार की प्रथमदृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सीईओ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री परमार का मुख्यालय जनपद पंचायत नौगांव नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर के निर्देश पर करौंदिया, मोतीगढ़ एवं घूघरी में पुनर्वासित राशन से वंचित परिवारों के लिए लगाए गए शिविर12 नवीन पात्...
03/09/2026

कलेक्टर के निर्देश पर करौंदिया, मोतीगढ़ एवं घूघरी में पुनर्वासित राशन से वंचित परिवारों के लिए लगाए गए शिविर

12 नवीन पात्रता पर्ची एवं 21 नवीन सदस्यों को जोड़ने के आवेदन प्राप्त कर एम-राशन मित्र पोर्टल पर किए गए दर्ज
----------
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार केन-बेतवा परियोजना अंतर्गत प्रभावित एवं पुनर्वासित ग्राम करौंदिया, मोतीगढ़ एवं घूघरी में खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र परिवारों को राशन का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए गए।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित पंचायत सचिव के माध्यम से आयोजित इन शिविरों में 12 नवीन पात्रता पर्ची के आवेदन तथा 21 नवीन सदस्यों को पात्रता पर्ची में जोड़ने के आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों को एम-राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पात्र परिवारों एवं नवीन सदस्यों को आगामी माहों से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन की पात्रता का लाभ मिल सकेगा। प्रशासन द्वारा पुनर्वासित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए शिविरों के माध्यम से निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
Food, Civil Supplies, & Consumer Protection Dept, MP
Jansampark Madhya Pradesh

Address

शांति नगर कॉलोनी, गली नं. 01
Chhatarpur
471001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Chattarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Chattarpur:

Shortcuts

Share