SP Chhatarpur

SP Chhatarpur देश भक्ति-जन सेवा

06/09/2026

🚨 छतरपुर पुलिस | थाना नौगांव अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही

थाना नौगांव क्षेत्र में सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर मोटरसाइकिल चलाने वाले चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारी द्वारा मोटरसाइकिल चालक को थाना परिसर में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👉 सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

“ऑपरेशन फास्ट 2.0” के तहत थाना गढ़ीमलहरा पुलिस की कार्यवाही - ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट क...
06/09/2026

“ऑपरेशन फास्ट 2.0” के तहत थाना गढ़ीमलहरा पुलिस की कार्यवाही - ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधों में उपयोग हेतु उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन फास्ट 2.0” अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध पॉइंट ऑफ सेल (POS) सिम विक्रेताओं, धारकों एवं एजेंटों की जांच कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना गढ़ीमलहरा पुलिस को ग्राम मलका स्थित एक दुकान में ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करने एवं उन्हें साइबर अपराधों में उपयोग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा संबंधित दुकान पर पहुंचकर दस्तावेजों एवं तकनीकी उपकरणों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि संदिग्ध विक्रेता द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों के आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट की गई थीं। इन सिमों का उपयोग साइबर अपराधों में किए जाने की जानकारी सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व किराना दुकान पर कियोस्क संचालन करता था। इस दौरान गांव के कई लोगों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उनकी जानकारी के बिना/धोखे से फिंगरप्रिंट लगवाकर काफी संख्या में सिम जनरेट कर उन्हें आगे उपलब्ध कराई गई थीं।

प्रकरण में थाना गढ़ीमलहरा में धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं दूरसंचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा इस कड़ी में सम्मिलित दो आरोपी-
1. दशरथ कुशवाहा, पिता गोकुल प्रसाद कुशवाहा, निवासी ग्राम मलका।
2. आकाश कुशवाहा, पिता पन्नालाल कुशवाहा, निवासी ग्राम नलका पनवाड़ी, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश।
को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, फिंगरप्रिंट डिवाइस एवं लापू सिम कुल कीमत करीब ₹50000 बरामद की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान इस कड़ी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ, थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, बृजेश यादव, रामलाल, आरक्षक बृजलाल, श्रीराम, अभिलाष, साइबर से आरक्षक मयंक एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना ईशानगर पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत वसूली वारंट प्रकरण के वारंटी को किया गिरफ्तारएसपी श्री रजत सकलेचा के निर्द...
06/09/2026

थाना ईशानगर पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत वसूली वारंट प्रकरण के वारंटी को किया गिरफ्तार

एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।

थाना ईशानगर अंतर्गत वर्ष 2024 के एक प्रकरण में आवेदिका को न्यायालय द्वारा तय की गई राशि ₹94000 (पत्नी के भरण पोषण हेतु) अदा ना करने पर न्यायालय द्वारा अनावेदक(पति) की गिरफ्तारी हेतु वसूली वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा फरार वारंटी *करन अहिरवार पिता जालम अहिरवार निवासी ग्राम बंधी कला थाना ईशानगर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिवत न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह, सैनिक राजेश रिछारिया एवं टीम की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना बिजावर पुलिस द्वारा रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान 8 पेटी, 72 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार सहि...
04/09/2026

थाना बिजावर पुलिस द्वारा रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान 8 पेटी, 72 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार सहित 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

थाना बिजावर पुलिस को विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान बिजावर बड़ा मलहरा रोड मे अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम श्मशान घाट तिगड्डे मे पहुंची। संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी लेने अवैध शराब पाई गई। 8 पेटी, मात्रा 72 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये जप्त कर 2 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।
अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 2 आरोपियों-
1. आशीष राय पिता सुखनंदन राय निवासी खटक्याना मोहल्ला बिजावर
2. आशीष संसिया पिता कुलदीप संसिया निवासी बहारगंज मोहल्ला बिजावर
के विरुद्ध थाना बिजावर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा, स.उ.नि. के.एल.बेन, प्र.आर. राजेंद्र सिंह, प्र.आर. प्रकाश सिंह, प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह, प्र आर. बीरेंद्र सिंह, आर. दुर्गेश कुमार, आर. अमित सिंह, आर.मनीष, आर. सतेंद्र सिंह, आर. अरुण सिंह, आर.सौरभ, आर.प्रदीप की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने चौकी पठा एवं आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112 वाहन का किया आकस्मिक निरीक्षणपुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री ...
04/09/2026

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने चौकी पठा एवं आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112 वाहन का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा थाना लवकुशनगर अंतर्गत चौकी पठा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी ड्यूटी एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी परिसर, मालखाना एवं संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण कर स्थिति की जांच की गई। साथ ही पुलिस कर्मियों को व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा अपने कर्तव्यों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आकस्मिक पुलिस सेवा डायल-112 वाहन को भी चेक किया गया। डायल-112 में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी से ड्यूटी संबंधी जानकारी ली गई तथा वाहन की सक्रियता, उपलब्ध उपकरणों एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की गई। डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी रिस्पॉन्स व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र परस्ते को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Dial112 MP Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अनुभाग लवकुशनगर अंतर्गत जलभराव एवं तेज बहाव से प्रभावित मार्गों का किया नि...
04/09/2026

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अनुभाग लवकुशनगर अंतर्गत जलभराव एवं तेज बहाव से प्रभावित मार्गों का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अनुभाग लवकुशनगर क्षेत्र के थाना जुझारनगर एवं थाना प्रकाशबमोरी अंतर्गत तेज बहाव के कारण अवरोधित मार्गों एवं जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे एवं संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वर्षा के दौरान सतर्क रहें एवं सुरक्षित रहें। रपटा, पुल अथवा जलभराव वाले मार्ग पर तेज बहाव होने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। ऐसे मार्गों पर आवागमन से बचें तथा अपनी सुरक्षा के लिए परिवर्तित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत फर्जी एवं कूटरचित जमीन विक्रय पत्र तैयार कर जालसाजी, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण एवं साजिश करने वा...
04/09/2026

थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत फर्जी एवं कूटरचित जमीन विक्रय पत्र तैयार कर जालसाजी, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण एवं साजिश करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना हरपालपुर अंतर्गत ग्राम कैमाहा, रानीपुरा मौजा में जमीन संबंधी फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र निष्पादित करने, जालसाजी, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण एवं साजिश रचने संबंधी शिकायत की जांच एवं फरियादिया सरोज राजपूत निवासी ग्राम बिजौरी, थाना अजनर, जिला महोबा की रिपोर्ट पर थाना हरपालपुर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, प्रतिरूपण एवं साजिश में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों—
1. दुर्गा प्रसाद राजपूत, पिता शिवचरण राजपूत, निवासी ग्राम कैमाहा, थाना हरपालपुर
2. सुनीता राजपूत, पति ओमप्रकाश राजपूत, निवासी ग्राम भदर्रा, थाना अलीपुरा
को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कृत्य में सम्मिलित तत्कालीन सरपंच एवं सचिव तथा सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक कन्हैया, आरक्षक ब्रजपाल, आबिद, सौरभ, महिला आरक्षक दीपाली एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

03/09/2026

के थाना गुलगंज क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07 घायल व्यक्तियों को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।


जिला छतरपुर के थाना गुलगंज क्षेत्र में देवपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए थे, जिसमें 07 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 03/09/2026 को रात्रि 01:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना गुलगंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक उमेश पाठक एवं पायलट मनीष पटेरिया ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल बिजावर में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

श्री मिथिलेश शुक्ला (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) के पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, पुलिस कंट...
02/09/2026

श्री मिथिलेश शुक्ला (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) के पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल, पुलिस कंट्रोल रूम छतरपुर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा, पुलिस अधिकारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

चौकी घुवारा, थाना भगवां पुलिस ने ग्राम बछरावली वेयरहाउस में चोरी का किया खुलासा- 4 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जप्तमाह अग...
02/09/2026

चौकी घुवारा, थाना भगवां पुलिस ने ग्राम बछरावली वेयरहाउस में चोरी का किया खुलासा- 4 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जप्त

माह अगस्त में ग्राम बछरावली अंतर्गत फरियादी महेंद्र कुमार राय के वेयरहाउस से गेहूं एवं जवा की बोरियां चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना भगवां में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। क्षेत्र में आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी भी एकत्र की गई।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर निर्देश दिए गए।*
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन करीब 8 लाख रुपए बरामद किया गया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में सम्मिलित 4 आरोपियों
1. मुकेश बाल्मीक पिता प्रभूदयाल बाल्मीक निवासी किशन तलैया वार्ड नं.03 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह
2. आकाश उर्फ डागा बंशकार पिता मुन्ना बंशकार निवासी सिविल वार्ड नं.03 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह
3. अभिषेक बंशकार पिता रामलाल बंशकार निवासी सिविल वार्ड नं.03 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह
4. शिवकुमार उर्फ टेंकर बंशकार पिता विजय बंशकार निवासी सिविल वार्ड नं.03 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह
को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। चोरी की घटना के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक राम सिया चौधरी, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक सुनील, प्राण, विजय, रोहित, हरि सिंह एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur

Address

Chhatarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SP Chhatarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share