Dfo Kannauj

Dfo Kannauj वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा.

18/07/2024

श्री MYogiAdityanath जी के विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ वातावरण का संकल्प लेकर वृक्षारोपण जन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पार्कों, उद्यानों, सड़कों/फुटपाथों व अमृत सरोवरों के किनारे खाली जमीन पर भी पौधरोपण किया जाएगा।

🌳 विगत 07 वर्षों में 168.14 करोड़+ पौधरोपण संपन्न

🌳 इस वर्ष 36 करोड़+ पौधरोपण का रखा गया लक्ष्य

18/07/2024

श्री MYogiAdityanath जी ने प्रदेश के हर व्यक्ति से 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान-2024' का हिस्सा बनकर एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील की है।

आइए हाथ बढ़ाएं, ेड़_मां_के_नाम लगाएं 🌴

सिर्फ 0️⃣3️⃣ दिन शेष...

05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लाख बहोसी पक्षी विहार में कार्यक्रम का आयोजन ...
06/06/2024

05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लाख बहोसी पक्षी विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु ‘‘भूमि पुनर्स्थापन मरूस्थलीकरण एवं सूखा अनुकूलन’’ के अन्तर्गत जिला पर्यावरण समिति के तत्वाधान में यह कार्यक्रम स्थानीय जन एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम कृपाल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं आयोजक डॉ0 हेमन्त कुमार सेठ, प्रभागीय वनाधिकारी कन्नौज, डॉ0 जितेन्द्र कुमार नाग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कन्नौज, श्री सूर्यमणि ंिसंह अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई विभाग कन्नौज, श्री राजेन्द्र प्रकाश जिला पंचायतराज अधिकारी कन्नौज, डॉ0 पूरन सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक कन्नौज, श्रीमती उपासना वर्मा बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज, श्री रतीराम वर्मा खण्ड विकास अधिकारी हसेरन द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिनका वन विभाग, कन्नौज के अधिकारियों द्वारा शमी, आँवला इत्यादि के पौधेयुक्त गमले देकर हरित स्वागत किया गया। तदोपरान्त अतिथिगण द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में आदर्श कान्वेन्ट स्कूल के गौरव (कक्षा-6) ने प्रथम स्थान, जनता इण्टर कॉलेज के अंकित राजपूत (कक्षा-8) व अरूण राजपूत (कक्षा-7) ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी (कक्षा-5) ने प्रथम स्थान, सरदार पटेल इण्टर कालेज, कचाटीपुर कन्नौज की देवकी (कक्षा-11) ने द्वितीय स्थान एवं बहोसी ग्राम के अंशु (कक्षा-4) ने तृतीय प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में सरदार पटेल इण्टर कालेज, कचाटीपुर की राधा तोमर (कक्षा-12) व अनुराग (कक्षा-10) ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान तथा एस0एस0डी0के0एम0 विद्यालय कन्नौज के सौरभ (कक्षा-10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डॉ0 जितेन्द्र कुमार नाग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कन्नौज ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण के महत्व, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणाम तथा इसके वर्तमान उदाहरण जैसे-अत्यधिक बढ़ती गर्मी, बीमारियाँ, सूक्ष्म जीवों की दवाईयों के प्रति बढ़ती सहनशीलता, मानव जीवन पर इन सबके सम्भावित आगामी दुष्परिणाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाये यथा-वृक्षारोपण एवं ऊर्जा व संसाधनों का धारणीय उपयोग इत्यादि पर भी बल दिया। श्री सूर्यमणि ंिसंह, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई विभाग कन्नौज ने अपने सम्बोधन में वनों एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी का सम्मिलित प्रयास करने हेतु आवाहन किया। श्री राम कृपाल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज ने अपने उद्बोधन में वृक्षारोपण, नदियांे एवं भू-जल का संरक्षण, वन्य-जीवों का महत्व इत्यादि पर प्रकाश डाला तथा सभी को न्यूनतम 01 पेड़ प्रतिवर्ष लगाने तथा उनकी रक्षा करने का आग्रह किया। उपस्थित समस्त अतिथिगण तथा स्थानीय निवासियों एवं विद्यार्थियांे ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ लेते हुए हस्ताक्षर अभियान में भी प्रतिभाग किया। अन्त में डॉ0 हेमन्त कुमार सेठ, प्रभागीय वनाधिकारी कन्नौज ने उपस्थित समस्त अतिथियों, स्थानीय जन एवं विद्यार्थियों तथा मीडिया के बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा यह याद दिलाया कि पर्यावरण का संरक्षण वास्तव में मानव जाति के इस पृथ्वी पर अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए परम आवश्यक है। अतिथिगण ने पक्षी विहार में विचरण कर रहे पक्षियों को दूरबीन से देखा तथा पक्षी विहार के इन्टरप्रिटेशन सेन्टर को अवलोकित कर पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डॉ0 हेमन्त कुमार सेठ,
प्रभागीय वनाधिकारी,
कन्नौज वन प्रभाग, कन्नौज

आज दिनांक 04.10.2022 को ग्राम पंचायत नौली एवं ग्राम पंचायत जगतपुर के अमृत सरोवर पर माननीय अतिथिगण श्री सुब्रत पाठक सांसद...
04/10/2022

आज दिनांक 04.10.2022 को ग्राम पंचायत नौली एवं ग्राम पंचायत जगतपुर के अमृत सरोवर पर माननीय अतिथिगण श्री सुब्रत पाठक सांसद कन्नौज, श्रीमती अर्चना पाण्डेय विधायक छिबरामऊ , एवं मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार सिंह IAS (कृषि उत्पादन आयुक्त),जिलाधिकारी महोदय कन्नौज , प्रभागीय वनाधिकारी कन्नौज की उपस्थिति में हरिशंकरी का वृक्षारोपण कराया गया।।

Address

Chhibramau

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dfo Kannauj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dfo Kannauj:

Share