Golden Pahal Foundation

Golden Pahal Foundation We the people , continuously working towards the betterment of society and make it equal place for everyone.

गोल्डन पहल फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्...
15/04/2026

गोल्डन पहल फाउंडेशन द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी विधायक, छिबरामऊ एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेविका श्रीमती मीरा वर्मा जी रहीं।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुभाना रफी जी, श्री इशहॉक जमील जी, श्री विमलेश गुप्ता जी, संस्था संरक्षक मंडल से श्री राजेश सक्सेना जी,श्री नरेश वर्मा जी, श्री विनोद राठौर जी एवं श्री चंद्रकांत डुबल जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर किया गया।
जनता कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही उभरते कलाकार श्री सुशांत सिंह एवं संगीत शिक्षक श्री हर्षदीप जी ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री इशहॉक जमील जी ने बाबा साहब के संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रेरक व्याख्यान दिया।
इसके पश्चात श्री विमलेश गुप्ता जी एवं श्री प्रताप सिंह यादव जी ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में गोल्डन पहल फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के बच्चों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता कराने में अहम भूमिका गोल्डन पहल से जुड़ी श्रीमती सुमनलता यादव जी की रही। साथ ही जनता इंटर कॉलेज के राज्य एवं मंडल स्तरीय खेल विजेताओं—रचना, प्रियांशी, अनीश एवं दिवांशु यादव को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले स्वच्छता सिपाहियों सन्नी कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं अरुण कुमार का सम्मान पूर्व सभासद श्री जितेंद्र शर्मा जी एवं पर्यावरणविद श्री सुनील प्रजापति जी द्वारा माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रदीप प्रधान जी ने किया।
संस्था के सचिव श्री महेंद्र सिंह ने बाबा साहब के नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाने का संदेश देते हुए सामाजिक समानता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता की अपील की। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों की जयंती इसी प्रकार निरंतर मनाती रहेगी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Address

Chhibramau
209721

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 11am - 3pm
Sunday 11am - 3pm

Telephone

7499698657

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Golden Pahal Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Golden Pahal Foundation:

Shortcuts

Share

Category