PRO Jansampark Chhindwara

PRO Jansampark Chhindwara PRO Jansampark Chhindwara, Government of Madhya Pradesh

04/09/2026

जन-विश्वास अभियान के तहत 05 सितंबर को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में पुनः संशोधन

अब 11 सितंबर को विकासखंड छिन्दवाड़ा के सुसरई में आयोजित होगा शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम
===================================

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेशानुसार शुक्रवार 04 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत 05 सितंबर 2026 को जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम सुसरई में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। अब यह जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यथावत रहेंगे।


#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

04/09/2026

वार्ड क्रमांक-47 के रिक्त पार्षद पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 के सफल संचालन के लिये नोडल, सहायक नोडल और अन्य सहयोगी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
===================================

म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन द्वारा म.प्र. नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये जिले के नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-47 के रिक्त पार्षद पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 के सफल संचालन के लिये और निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को समयावधि में संपन्न कराने के लिये नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों और अन्य सहयोगी अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति कर विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने नियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार रिक्त पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। इस संबंध में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की प्रत्येक समय सीमा की बैठक में समीक्षा की जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री नारायन द्वारा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें संभाग क्रमांक-1 छिंदवाड़ा व शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक डॉ.पी.एन.सनेसर को नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के उप निर्वाचन में ईव्हीएम का उपयोग होने की स्थिति में ईव्हीएम प्रबंधन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुर्रीकला के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर व पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के व्याख्याता श्री इंद्रकुमार सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र दुबे को ईव्हीएम मशीनों के त्रुटि रहित रेण्डमाईजेशन संबंधी सम्पूर्ण कार्य, उप संचालक कृषि श्री मोरिश नाथ, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री राहुल कुमार रावत और अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री धीरज ठाकुर एवं सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (संबंधित नगरीय निकाय) को मेन पावर प्रबंधन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक डॉ.पी.एन.सनेसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुर्रीकला के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाडा के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र दुबे को प्रशिक्षण प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इड़पाचे और सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा को मतदान/मतगणना सामग्री एवं मतपेटी प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा को कानून व्यवस्था, जिला कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री रविशंकर राणा एवं सहायक कोषालय अधिकारी श्री आशीष तिवारी को मतपत्र मुद्रण प्रबंधन एवं मतदान के बाद ईव्हीएम/महत्वपूर्ण सामग्री सुरक्षा का प्रबंधन, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री अतुल शर्मा को कम्प्यूटरीकरण और आईटी प्रबंधन, अतिरिक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा और सहायक नोडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण छिंदवाड़ा को शिकायत निवारण प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छिंदवाड़ा को कम्यूनिकेशन प्लान एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन, नोडल अधिकारी, जिला पेंशन अधिकारी छिंदवाड़ा को एवं सहायक कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री आशीष तिवारी को मानदेय वितरण एवं प्रबंधन, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा) को मतगणना कार्य प्रबंधन कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री रविशंकर राणा व सहायक कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री आशीष तिवारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका छिंदवाड़ा को निर्वाचन व्यय निगरानी के लिये, जिला आबकारी अधिकारी छिंदवाड़ा एवं श्रम अधिकारी छिंदवाड़ा को प्रेक्षक व्यवस्था प्रबंधन हेतु, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा को प्रचार-प्रसार के लिये अनुमतियां जारी करने का दायित्व सौंपते हुये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



#छिन्दवाड़ा

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में 5 हजार रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण===================================मध्यप्रदेश ज...
04/09/2026

धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में 5 हजार रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण
===================================

मध्यप्रदेश जन अभियान के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में आज 5,000 रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें मॉडल फ्यूचर संस्था का विशेष सहयोग रहा।
सीडबॉल प्रक्षेपण मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में नवांकुर संस्था अनमोल सृजन फाउंडेशन एवं सोनारे हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मॉडल फ्यूचर से मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, श्री शैलेंद्र उजवने, श्री पुरुषोत्तम एवं मोहम्मद अमीन, सोनारे हॉस्पिटल से डॉ. सोनारे एवं उनकी टीम तथा अनमोल सृजन फाउंडेशन से श्री ललित साहू, श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती दामिनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस पहल का उद्देश्य रीसायकल सामग्री से निर्मित सीडबॉल के माध्यम से हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

जिले में अभी तक 696.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज===================================जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले ...
04/09/2026

जिले में अभी तक 696.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
===================================

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 696.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 867.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 04 सितंबर 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 10.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 04 सितंबर 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले की तहसील छिंदवाड़ा में 3.6, तामिया में 20, अमरवाड़ा में 7.2, चौरई में 10, हर्रई में 15.2, बिछुआ में 5.4, परासिया में 10.3, जुन्नारदेव में 14.2, चांद में 14.4 और उमरेठ में 11.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 405.2, मोहखेड़ में 492.3, तामिया में 866.2, अमरवाड़ा 660.2, चौरई में 709.6, हर्रई में 1008, बिछुआ 568.5, परासिया में 502.2, जुन्नारदेव में 714.4, चांद में 744.5 और उमरेठ में 864.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री उइके 05 सितंबर को चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल===============...
04/09/2026

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री उइके 05 सितंबर को चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल
===================================

भारत सरकार के केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके 05 सितंबर 2026 को जिला बैतूल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड चौरई पहुंचेंगे।
राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 01 बजे अन्नपूर्णा लॉन, बायपास रोड चौरई में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सर्वपल्लि राधाकृष्णन जी की 138वीं जयंती पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 2 बजे विकासखंड चौरई से जिला बैतूल के लिये प्रस्थान करेंगे।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! 🦚श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवा...
04/09/2026

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! 🦚

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का शुभारंभ कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

बालकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों को माखन खिलाकर उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच दही-हांडी फोड़कर मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Dr Mohan Yadav

Jansampark Madhya Pradesh

04/09/2026
04/09/2026

Address

जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्ट्रेट
Chhindwara
480001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

07162-242454

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Chhindwara:

Shortcuts

Share