SE OnM Chhindwara

SE OnM Chhindwara Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SE OnM Chhindwara, Government Organization, Administrative Building Khajari Chowk, Chhindwara.

Official page of Chhindwara Circle (MPEB)
म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि. जबलपुर अंतर्गत छिंदवाड़ा वृत्त (जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना) के सम्मानीय उपभोक्ताओँ एवं जनमानस को विभागीय गतिविधियों - योजनाओ आदि की जानकारी प्रदाय करने हेतु

  MP East Discom, Jabalpur Mppkvvcl  Jabalpur Region  PRO Jansampark Chhindwara
19/01/2026

MP East Discom, Jabalpur Mppkvvcl Jabalpur Region PRO Jansampark Chhindwara

निर्वाध विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता संतुष्टि तथा कंपनी के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु नवागत मुख्य अभियन्ता जबलपुर क्ष...
19/01/2026

निर्वाध विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता संतुष्टि तथा कंपनी के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु नवागत मुख्य अभियन्ता जबलपुर क्षेत्र श्री एस० के० गिरिया द्वारा ली गई छिन्दवाड़ा वृत्त की वितरण केन्द्रवार प्रगति की समीक्षा बैठक
नवागत मुख्य अभियन्ता (ज.क्षे.) श्री एस० के० गिरिया द्वारा आज दिनांक 17.01.2026 को अपने प्रथम छिंदवाडा आगमन पर प्रशासनिक भवन परिसर स्थित मीटिंग हॉल में छिंदवाडा के समस्त वितरण केंद्रों की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक के दौरान मुख्य अभियन्ता (ज.क्षे.) श्री एस० के० गिरिया द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मंशा अनुरूप नियमानुसार निर्वाध गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ता संतुष्टि को ध्यान में रखते हुये कार्य करें एवं शासन की समाधान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि, दिनांक 31.01.2026 तक शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ सुनिश्चित रूप से प्रदान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान योजना अंतर्गत एक लाख रुपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं से स्वयं सीधे तौर पर संपर्क कर निराकरण किया जाए एवं योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिलवाया जाए। समाधान योजना के अंतर्गत शीर्ष 200 पात्र उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर संबंधित लाइनमैन के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, जिससे योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त समाधान योजना के क्रियान्वयन एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त फीडबैक का वीडियो भी तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए।
कंपनी द्वारा दिये गये राजस्व लक्ष्य को शप्रतिशत पूर्ण किया जावे जिसके लिये कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता से करे। सभी बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क कर राजस्व वसूली हेतु दिये गये लक्ष्य को शतप्रतिशत प्राप्त करे जिसके लिये प्रभावी लाईन विच्छेदन एवं कुर्की आदि की कार्यवाही करे। समस्त शासकीय विभागों से संपर्क कर विद्युत बिल की बकाया राशि किसी भी परिस्थिति में जमा करावे। इसके साथ ही राजस्व वसूली की प्रतिदिन समीक्षा भी की जावे।
मुख्य अभियंता द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि अस्थाई कनेक्शन के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में 125 प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किया जाए। जिन वितरण केन्द्रों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही ट्रांसफार्मर फेलियर की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया गया कि फेल ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से बदला जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रांसफार्मर फेलियर की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में किसी भी स्थिति में अधिक न हो। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि स्थायी विच्छेदन (Permanent Disconnection) एवं अस्थायी विच्छेदन (Temporary Disconnection) के प्रकरणों में शेष बकाया राशि की अनिवार्य रूप से वसूली की जाए।
बैठक में छिंदवाड़ा वृत्तांतर्गत समस्त अधिकारी उपस्थित रहे एवं सभी के द्वारा मुख्य अभियंता महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आश्वासन दिया गया।

MP East Discom, Jabalpur Mppkvvcl Jabalpur Region PRO Jansampark Chhindwara

🔹 नवागत अधीक्षण अभियंता श्री सुनील कुमार सिन्हा ने ली समीक्षा बैठक 🔹छिंदवाड़ा वृत्त का प्रभार ग्रहण करने के पश्चात अधीक्...
24/12/2025

🔹 नवागत अधीक्षण अभियंता श्री सुनील कुमार सिन्हा ने ली समीक्षा बैठक 🔹
छिंदवाड़ा वृत्त का प्रभार ग्रहण करने के पश्चात अधीक्षण अभियंता श्री सुनील कुमार सिन्हा द्वारा अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।
👉 गुणवत्ता-पूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति
👉 उपभोक्ता शिकायतों का समय-सीमा में समाधान
👉 CM Helpline / 1912 पर त्वरित कार्रवाई
👉 रबी सीजन में कृषकों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति
👉 फेल ट्रांसफार्मरों का शीघ्र प्रतिस्थापन
👉 समाधान योजना का अधिकतम लाभ उपभोक्ताओं तक
टीम भावना के साथ कार्य कर उपभोक्ता संतुष्टि एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिए गए। ⚡

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण 🇮🇳अधीक्षण अभियंता कार्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियो...
31/10/2025

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण 🇮🇳

अधीक्षण अभियंता कार्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एकता दिवस की शपथ ली गई।
सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों में एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

“हम सबका संकल्प — एक भारत, श्रेष्ठ भारत।”

#राष्ट्रीयएकतादिवस

✨ विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की ओर एक और कदम ✨मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा वृत अंत...
12/09/2025

✨ विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की ओर एक और कदम ✨

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा वृत अंतर्गत विसापुरकला उपकेन्द्र में स्थापित 3.15 MVA पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 5 MVA कर दी गई है।

🔹 परियोजना लागत : लगभग ₹50 लाख
🔹 लाभान्वित ग्राम : बीसापुरकलां, भांडखापा, सांख, बिजापुरकला
🔹 लाभान्वित उपभोक्ता : लगभग 4,500

प्रमुख लाभ :
✅ निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति
✅ लो वोल्टेज की समस्या का समाधान
✅ विद्युत संबंधी अन्य परेशानियों का निराकरण

👉 इस महत्वपूर्ण कार्य से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर एवं स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।


18/08/2025

प्रिय बिजली उपभोक्ता
रात की धड़कन,जब तक जारी रहती है,
सोते नहीं हम,जिम्मेदारी रहती है।
इस जिम्मेदारी का नमूना पांढुर्णा जिले के अंतर्गत वितरण केंद्र राजना के विद्युत कर्मियों द्वारा पेश किया गया।
ग्राम लांघा में भारी बारिश के कारण जल भराव एवं कीचड़ वाली जगह पर लगे ट्रांसफार्मर फेल हो जाने से ग्राम लांघा की जल-नल, घरेलू लाइट, पोल्ट्री फार्म इत्यादि की विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई थी,विद्युत कर्मचारियों ने विपरीत मौसम एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कोई भी आपदा का प्रवाह न करते हुए बैलगाड़ी पर ट्रांसफार्मर रखकर ट्रांसफार्मर जगह पर लाया गया। भारी बारिश में बैलगाड़ी की पहिया भी कीचड़ में धंस गया था ,इसके बावजूद बिजली व्यवस्था चालू की गई।
विद्युत कर्मियों के इस प्रयास की सराहना तथा सतत एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई के लिए समय पर बिजली बिल राशि जमा होना जरूरी है ।
"आपकी सेवा में सदैव तत्पर "
म. प्र. पू. क्षे.वि.वि.कं. लि.
वितरण केंद्र राजना संभाग पांढुरना।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह – खजरी चौक प्रशासनिक भवन 🇮🇳स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन, खजरी चौक में अधीक्षण अभिय...
15/08/2025

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह – खजरी चौक प्रशासनिक भवन 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक भवन, खजरी चौक में अधीक्षण अभियंता श्री खुशियाल शिववंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत वृत के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष एक नवाचार करते हुए, कैलेंडर वर्ष 2025 में सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया 🌸।

कार्यक्रम के समापन पर "एक पेड़ माँ के नाम" 🌱 अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

अपने संदेश में अधीक्षण अभियंता श्री शिववंशी ने कहा —

> "स्वतंत्रता दिवस केवल गर्व का ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाने का दिन है। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की जिम्मेदारी केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास को ऊर्जा प्रदान करना भी है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की अहम भूमिका है।"

उन्होंने राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता और AT&C लॉस में कमी को प्राथमिक लक्ष्य बताते हुए कहा कि —

बिना मीटर उपभोक्ताओं को मीटर से जोड़ना,
बिलिंग और कलेक्शन के बीच की दूरी कम करना,
बिजली चोरी एवं अनधिकृत उपयोग पर कठोर कार्यवाही,
स्मार्ट मीटरिंग व ऊर्जा लेखांकन को सशक्त बनाना —
ये सभी कदम कंपनी को और बेहतर बनाएंगे ⚡।

साथ ही, उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने, सुरक्षित वातावरण में कार्य करने और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

अधीक्षण अभियंता ने कहा —
> "राष्ट्र निर्माण की नींव हमारे कर्तव्यों में है। हर जमा किया गया बिल, हर कम किया गया लॉस, हर उपभोक्ता की समस्या का समाधान और उसकी संतुष्टि — यही सच्ची राष्ट्र सेवा है।"

अंत में उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना, ईमानदारी और तकनीकी कुशलता के साथ कार्य करते हुए कंपनी को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जय हिन्द! 🇮🇳

*🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳*सम्मानिय विद्युत उपभोक्ताओं,भारत की आज़ादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन...
15/08/2025

*🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳*

सम्मानिय विद्युत उपभोक्ताओं,

भारत की आज़ादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन अवसर पर, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा वृत की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन।

आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम संकल्प लेते हैं कि आपको सुरक्षित, सतत और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराते हुए, आपकी संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

आइए, हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए, राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

सादर
खुशियाल शिववंशी
अधीक्षण अभियंता, छिंदवाड़ा वृत

अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा द्वारा जुन्नारदेव संभाग की समीक्षा बैठकअधीक्षण अभियंता श्री खुशियाल शिववंशी एवं नवागत कार्यपाल...
14/08/2025

अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा द्वारा जुन्नारदेव संभाग की समीक्षा बैठक

अधीक्षण अभियंता श्री खुशियाल शिववंशी एवं नवागत कार्यपालन अभियंता, जुन्नारदेव संभाग, श्री प्रशांत नागेश द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जुन्नारदेव संभाग प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात वितरण केंद्र स्तर की समीक्षा बैठक का आयोजन संभागीय कार्यालय में किया गया।

बैठक में उपसंभाग जुन्नारदेव एवं उपसंभाग तामिया के सभी कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता के साथ वन-टू-वन चर्चा करते हुए राजस्व संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए गए तथा घरेलू कनेक्शनों के सर्वे का भार बढ़ाने के लिए भी कहा गया।

बैठक में उपस्थित लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी उपकरणों की जानकारी दी गई एवं प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, उनके सेफ्टी उपकरणों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सभी लाइन कर्मचारियों द्वारा कार्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया और उनके निराकरण पर विचार-विमर्श किया गया।

विद्युत विभाग की तिरंगा यात्रा उत्साहपूर्वक संपन्नछिंदवाड़ा, 12 अगस्त 2025दिनांक 12 अगस्त 2025 को संध्या 4:30 बजे विद्यु...
13/08/2025

विद्युत विभाग की तिरंगा यात्रा उत्साहपूर्वक संपन्न
छिंदवाड़ा, 12 अगस्त 2025

दिनांक 12 अगस्त 2025 को संध्या 4:30 बजे विद्युत विभाग द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारम्भ श्री खुशियाल शिववंशी द्वारा खजरी चौक से किया गया, जो परासिया नाका, सत्कार तिराहा, मानसरोवर, अल्का टाल्कीज, छोटा तालाब होते हुए छोटी बाजार स्थित पावर हाउस पर संपन्न हुई।

इस यात्रा में छिंदवाड़ा शहर संभाग, पूर्व संभाग कार्यालय, STC-STM संभाग, MT संभाग, स्टोर संभाग, सिविल संभाग सहित अन्य स्थानीय विभागों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

यात्रा के समापन पर अधीक्षण अभियंता ने अपने संदेश में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है।

मुख्य अभियंता जबलपुर का पांडुरना दौरा उपभोक्ता सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार हेतु दिए निर्देशमुख्य अभियंता जबलपुर क...
19/06/2025

मुख्य अभियंता जबलपुर का पांडुरना दौरा उपभोक्ता सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार हेतु दिए निर्देश
मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र द्वारा पांडुरना संभाग के शहरी वितरण केंद्र के विद्युत उपभोक्ता सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत संबंधी उपभोक्ता शिकायतों की दर्ज करने की प्रक्रिया एंव उनकी समय पर निराकरण करने एवं इस प्रकिया में सुधार की संभावनाओं की गहन समीक्षा की। साथ ही उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर एवं

"वी-मित्र ऐप" के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्य अभियंता द्वारा सभी कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन 33/11 केवी उपकेंद्रों का भ्रमण कर बार-बार ट्रिपिंग वाले फीडरों में नियमित रूप से संधारण कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, वितरण ट्रांसफार्मरों एवं एल.टी. लाइनों के नियत समय में संधारण तथा उसकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण केंद्रों पांडुरना शहर, पांडुरना ग्रामीण, राजना, सिवनी, नंदनवानी धनोरा एवं तिगांव में राजस्य वृद्धि और चल रहे नवीन क्रियाकलापों की जानकारी भी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं से प्राप्त की। मुख्य अभियंता द्वारा पांडुरना संभाग कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा श्री खुशियाल शिववंशी, कार्यपालन अभियंता पांडुरना श्री वरुण सारस्वत, सहायक अभियंता श्री राधेश्याम डाबर एवं समस्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

मुख्य अभियंता जबलपुर का सौंसर दौरा उपभोक्ता सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार हेतु दिए निर्देशमुख्य अभियंता जबलपुर क्षे...
19/06/2025

मुख्य अभियंता जबलपुर का सौंसर दौरा
उपभोक्ता सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण, सुधार हेतु दिए निर्देश

मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र श्री के.एल. वर्मा द्वारा सौंसर संभाग अन्तर्गत 33/11 के.वी. उपकेन्द्र, एफ.ओ. सी. सेन्टर सीसर (शहर) एंव संभागीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत व्यवस्था, घरेलु एच कृषि फीडरों की विद्युत सप्लाई, ट्रिपिंग, लाईनों का रखरखाव एव एफ.ओ.सी. सेन्टर में दर्ज शिकायतें एंव उनके निराकरण में लगने वाले समय की समीक्षा की। उसके पश्चात उन्होंने एल.टी.आर.यू. (ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग यूनिट) का निरीक्षण किया एंव उपस्थित कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर को सुधारने की प्रक्रिया की जानकारी ली एंव कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे ट्रांसफार्मर सुधार कार्य की प्रशंसा की।

मुख्य अभियंता द्वारा 1912 कॉल सेन्टर पर पंजीकृत शिकायतों का समाधान यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए गए साथ ही 33/11 के.वी. लाईनों, वितरण ट्रांसफार्मरों का रखरखाव समय-सीमा में करने एंव उपभोक्ताओं के साथ जनसंवाद कर समस्याओं का निराकरण करने के भी निर्देश दिए। संभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों के कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता छिंदवाड़ा श्री खुशियाल शिववंशी, कार्यपालन अभियंता, सौंसर श्री अखिलेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता श्री रणजीत सिंह गौण्ड, कनिष्ठ अभियंता सौंसर एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Address

Administrative Building Khajari Chowk
Chhindwara
480001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SE OnM Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share