Collector Chhindwara

Collector Chhindwara Collector of Chhindwara, Government of Madhya Pradesh

05/09/2026

जिले में अभी तक 700.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
===================================

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 700.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 878 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 05 सितंबर 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 4.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 05 सितंबर 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले की तहसील छिंदवाड़ा में 1.6, मोहखेड़ में 1.5, तामिया में 06, अमरवाड़ा में 2.4, हर्रई में 7.8, बिछुआ में 6.4, परासिया में 02, जुन्नारदेव में 11.8, चांद में 2.2 और उमरेठ में 04 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 406.8, मोहखेड़ में 493.8, तामिया में 872.2, अमरवाड़ा 662.6, चौरई में 709.6, हर्रई में 1015.8, बिछुआ 574.9, परासिया में 504.2, जुन्नारदेव में 726.2, चांद में 746.7 और उमरेठ में 868.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

#छिन्दवाड़ा

Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026
05/09/2026
त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध्द) के सफल संचालन के लिये रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त=====...
05/09/2026

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध्द) के सफल संचालन के लिये रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
===================================

म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन द्वारा म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 की धारा 20 एवं धारा-21(1) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध्द) के सफल संचालन के लिये और निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को समयावधि में संपन्न कराने के लिये रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) तथा उनकी सहायता के लिये सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) अपने खण्ड से संबंधित नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) के पर्यवेक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे तथा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को संबंधित जिला रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार परासिया जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार परासिया श्रीमती योगिता बाजपेयी को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार परासिया श्री राम सूर्यवंशी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। तामिया में तहसीलदार तामिया श्री संजय मसराम को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार तामिया श्री आशुतोष रामटेके को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
इसी प्रकार अमरवाड़ा में तहसीलदार अमरवाड़ा श्रीमती सृष्टि डेहरिया को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार अमरवाड़ा श्री मोहित बोरकर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। हर्रई में तहसीलदार हर्रई श्री इंद्रसेन तुमराली को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार हर्रई श्री पुष्पेन्द्र पांडे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है।
बिछुआ में तहसीलदार बिछुआ श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार बिछुआ श्री चरणसिंह धुर्वे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जुन्नारदेव में तहसीलदार जुन्नारदेव श्रीमती ज्योति ठोके को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार जुन्नारदेव श्री धनराज पवार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं चौरई जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार चौरई श्री आकाश डहारे को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार चांद श्री विक्रांत भूरिया को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।



#छिन्दवाड़ा

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

उपचुनाव 2026 के लिए ईव्हीएम की एफएलसी एवं रेंडमाइजेशन की तिथियां निर्धारित===================================म.प्र. राज्...
05/09/2026

उपचुनाव 2026 के लिए ईव्हीएम की एफएलसी एवं रेंडमाइजेशन की तिथियां निर्धारित
===================================

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायतों तथा नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए ईव्हीएम की एफएलसी, रेंडमाइजेशन, कमीशनिंग एवं प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी पत्र के अनुसार ईव्हीएम की एफएलसी कार्यवाही 10 से 12 सितंबर 2026 तक प्रातः 11 बजे से तहसील कार्यालय के स्ट्रांग रूम छिंदवाड़ा में की जाएगी।
इसी प्रकार डीईओ लेवल रेंडमाइजेशन की कार्यवाही 16 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के एनआईसी कक्ष में निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री नारायन ने जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।



#छिन्दवाड़ा

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

05/09/2026
05/09/2026

आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' से सम्मानित किए गए मध्यप्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : CM

Dr Mohan Yadav Ministry of Education Department of School Education, Madhya Pradesh #शिक्षक_दिवस

Address

कमरा नंबर 2 कलेक्टर परिसर छिंदवाड़ा
Chhindwara
480001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Chhindwara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Chhindwara:

Shortcuts

Share