Jai Hind Samaj Party-Uttar Pradesh

Jai Hind Samaj Party-Uttar Pradesh जय हिन्द समाज पार्टी - उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत...
01/07/2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समता, भाईचारे तथा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ और अधिक सशक्त होती रहे।

आपके विचार, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम कामना करते हैं कि आप सदैव देश और प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए विकास, सद्भाव और सामाजिक न्याय के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

नंदलाल निषाद (अध्यक्ष)
जय हिंद समाज पार्टी

Akhilesh Yadav Samajwadi Party

अयोध्या की पावन धरती पर भगवान श्रीराम के परम मित्र, त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता के प्रतीक निषाद राज की प्रतिमा के सा...
04/06/2026

अयोध्या की पावन धरती पर भगवान श्रीराम के परम मित्र, त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता के प्रतीक निषाद राज की प्रतिमा के सामने शौचालय का बोर्ड लगाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और करोड़ों श्रद्धालुओं तथा निषाद समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।

निषाद राज केवल एक ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र नहीं हैं, बल्कि वे मित्रता, निष्ठा और सामाजिक समानता के आदर्श हैं। जब भगवान श्रीराम वनवास के दौरान कठिन परिस्थितियों में थे, तब निषाद राज ने उनका साथ दिया, उनका सम्मान किया और हर परिस्थिति में उनके प्रति अपनी मित्रता निभाई। भारतीय संस्कृति में उनका स्थान अत्यंत सम्माननीय है।

ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा के समक्ष इस प्रकार का बोर्ड लगाया जाना अस्वीकार्य है। यह न केवल निषाद समाज का, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और मर्यादा का भी अपमान है।

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यदि दोषियों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जय हिंद समाज पार्टी अपने महापुरुष के सम्मान और समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी।

जय हिंद, जय समाज।

नंदलाल निषाद जीराष्ट्रीय अध्यक्ष — जय हिंद समाज पार्टी“जाति मजहब सब बकवास,हम सब की हो एक आवाज़ , जय हिंद, जय समाज।”निषाद...
27/05/2026

नंदलाल निषाद जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष — जय हिंद समाज पार्टी

“जाति मजहब सब बकवास,हम सब की हो एक आवाज़ , जय हिंद, जय समाज।”

निषाद समाज के सबसे चहेते एवं लोकप्रिय नेताओं में शामिल नंदलाल निषाद जी समाजवादी विचारधारा की राजनीति करते हैं।
साफ-सुथरी छवि, ईमानदार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें घर-घर में एक भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित किया है।

निषाद समाज आज उनसे उम्मीद और विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है।
झूठ और फरेब से दूर रहकर वे लगातार समाज की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की 200 से अधिक सीटों पर निषाद समाज में उनकी मजबूत पकड़ और जनसमर्थन उन्हें एक प्रभावशाली जननेता बनाता है।

#नंदलाल_निषाद
#जयहिंदसमाजपार्टी
#जयहिंदजयसमाज
#निषाद_समाज
#समाजवादी_विचारधारा

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के भाई और भाजपा नेता अपर्णा ...
13/05/2026

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई ।

ईश्वर प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार कष्टदायी समय में संबल प्रदान करें।

आज नई दिल्ली संसद भवन में  जय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल निषाद जी। िंद_समाज_पार्टी    #नंदलाल_निष...
18/04/2026

आज नई दिल्ली संसद भवन में जय हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल निषाद जी।

िंद_समाज_पार्टी #नंदलाल_निषाद #उत्तर_प्रदेश #मिशन_2027 #समाजवादी Akhilesh Yadav Annu Tandon

भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि...
14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Annu Tandon Jai Hind Samaj Party

भावभीनी श्रद्धांजलि !लोकप्रिय एवं सुप्रसिद्ध गायिका, पद्म विभूषण श्रीमती आशा भोसले जी का निधन अपूरणीय क्षति है।ईश्वर उनक...
12/04/2026

भावभीनी श्रद्धांजलि !

लोकप्रिय एवं सुप्रसिद्ध गायिका, पद्म विभूषण श्रीमती आशा भोसले जी का निधन अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने का सम्बल प्राप्त हो।

10/04/2026

हमारे समाज के महापुरुषों एवं मार्गदर्शकों का जन्मोत्सव मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है !

िंद_समाज_पार्टी #मिशन_2027 #उत्तर_प्रदेश #समाजवादी Akhilesh Yadav Jai Hind Samaj Party Nandlal Nishad Annu Tandon Audhesh Prasad Indian National Congress

08/04/2026

िंद_समाज_पार्टी #नंदलाल_निषाद

Address

Chinhat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Hind Samaj Party-Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share