Chirimiri Jannat

Chirimiri Jannat Chirimiri is JANNAT OF CHHATTISGARH !!! Chirmiri is a hill station and a Municipal Corporation in th Chirimiri is a Beautiful Hill Station !!!

*चिरमिरी-बिलासपुर, चिरमिरी-रीवा,चिरमिरी-अनुपपुर ट्रेन 10-01-2024 से 16-01-2024 तक रहेगी रद्द !!!
06/01/2024

*चिरमिरी-बिलासपुर, चिरमिरी-रीवा,चिरमिरी-अनुपपुर ट्रेन 10-01-2024 से 16-01-2024 तक रहेगी रद्द !!!

 #विश्व_श्रमिक_दिवस आज:  #रतनलाल ने  #चिरमिरी में सत्याग्रह से बंधुवा मजदूर प्रथा खत्म की थी, इससे श्रमिक नेता के रूप मे...
01/05/2021

#विश्व_श्रमिक_दिवस आज: #रतनलाल ने #चिरमिरी में सत्याग्रह से बंधुवा मजदूर प्रथा खत्म की थी, इससे श्रमिक नेता के रूप में राष्ट्रीय पहचान बनी, देश के पहले उप श्रममंत्री बने !

विश्व श्रमिक दिवस आज: रतनलाल ने चिरमिरी में सत्याग्रह से बंधुवा मजदूर प्रथा खत्म की थी, इससे श्रमिक नेता के रूप में राष्ट्रीय पहचान बनी, देश के पहले उप श्रममंत्री बने
अंबिकापुर41 मिनट पहले
यह तस्वीर 1975 की है, जिसमें लांग मार्च का नेतृत्व करते रतनलाल मालवीय के साथ यूनियन नेता व अन्य। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर 1975 की है, जिसमें लांग मार्च का नेतृत्व करते रतनलाल मालवीय के साथ यूनियन नेता व अन्य।
1947 में आजादी मार्च का नेतृत्व करने वाले 7 श्रमिकों के डिसमिस होने पर देश में पड़ी थी ट्रेड यूनियन की नींव, पूर्व पीएम नेहरू ने मंत्रिमंडल में किया था शामिल

एमपी के सागर से कोरिया आए रतनलाल मलैया ने चिरमिरी में मजदूर हितों के लिए बड़ा सत्याग्रह चलाकर बंधुवा मजदूर प्रथा को खत्म किया। इस आंदोलन के बाद उन्हें श्रमिक नेता के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिली और पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के मंत्रिमंडल में उप श्रममंत्री बनाए गए। यहीं से मलैया मालवीय और बाबूजी कहलाने लगे। उन्होंने चिरमिरी कुरासिया में रीजनल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में केंद्रीय अस्पताल बनवाया। इसके बाद साडा के पहले चेयरमैन रहे गुलाब गुप्ता ने चिरमिरी के वेस्ट चिरमिरी में मालवीय नगर की नींव भी रखी।

1933-34 में सागर से वकालत करने आए रतनलाल किशोरलाल मलैया यहीं के होकर रह गए। दूसरे विश्व युद्ध में कोयले की खपत अधिक होने से मजदूरों को बैरक में रखा जाता था। यह सिलसिला आजादी के बाद भी गोरखपुरी प्रथा के नाम से प्रसिद्ध था। इस सिस्टम को खत्म करने चिरमिरी में बड़ा सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। इसके बाद से बंधवा मजदूरी प्रथा खत्म हुई। मंत्री बनने से पहले 1954 से 1960 और 1960 से 1966 तक दो बार राज्य सभा सदस्य भी रहे। इससे पहले उन्हें उप श्रममंत्री पार्लियामेंट का सेक्रेटरी बनाया गया था।

इंदिरा सरकार में श्रमिकों की योजनाओं का दायित्व
नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने भी अपनी सरकार में उन्हें उप श्रममंत्री बनाया था। शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा गांधी की सरकार में मालवीय जी को मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया गया, लेकिन उन्हें श्रमिकों के कल्याण जैसे विषयों में योजना बनाने का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ राष्ट्रीय श्रम आयोग का सदस्य भी बनाया गया। प्रो. भागवत प्रसाद दुबे ने बताया कि मालवीय कमीशन द्वारा दी गई रिपोर्ट श्रमिक कल्याण पर महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है।

परिवार के सदस्य की वकालत करने आए थे
25 साल तक चिरमिरी में मालवीय जी के साथ कोल ट्रेड यूनियन में काम करने वाले यूनियन नेता और प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे ने बताया सन 1933-34 में एमपी सरकार ने किसानों के संबंध में कोई निर्णय लिया था और इनके परिवार के किसी सदस्य के पास शहडोल से मनेंद्रगढ़ तक मिटटी तेल का कारोबार था। अपने परिवार के सदस्य के लिए वकालत करने 27 साल की उम्र में आए मालवीय की। यहां अच्छी आमदनी होने और लोगों के साथ निकटता के कारण यहीं रह गए।

आजादी मार्च के नेतृत्व से श्रमिक हुए थे डिसमिस
झगराखांड माइंस में कुछ श्रमिकों ने आजादी की खुशी में मार्च निकालने पर 7 श्रमिकों को डिसमिस कर दिया गया था। देश की आजादी पर एक दिन की राष्ट्रीय छुटटी भारत में घोषित की गई थी, लेकिन कोरिया स्टेट में छुटटी घोषित नहीं थी। यहां काम बंद करना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में माना जाता था। यहीं से कोरिया स्टेट में कोल ट्रेड यूनियन की नींव पड़ी। तब के श्रमिक नेता रामकुमार दुबे और मालवीयजी करीब आए।
Dainik Bhasker

Happy Women's Day !!!💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾"जब मैंने जन्म लिया,वहां "एक नारी" थी जिसने मुझे थाम लिया.....                || *मेरी माँ*...
08/03/2021

Happy Women's Day !!!

💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾
"जब मैंने जन्म लिया,वहां "एक नारी" थी जिसने मुझे थाम लिया.....
|| *मेरी माँ* ||

💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾
बचपन में जैसे जैसे मैं बड़ा होता गया "एक नारी" वहां मेरा ध्यान रखने और मेरे साथ खेलने के लिए मौजूद थी.....
|| *मेरी बहन* ||

💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾
जब मैं स्कूल गया "एक नारी" ने मुझे पढ़ने और सिखने में मदद की......
|| *मेरी शिक्षिका* ||

💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾
जब मुझे सहयोग,साथी और प्रेम की आवश्यकता हुई तब "एक नारी" हमेशा मेरे साथ थी.....
|| *मेरी पत्नी* ||

💕🐾💕🐾💕🐾💕🐾
जब भी मैं जीवन में कठोर हुआ तब "एक नारी" ने मेरे व्यवहार को नरम कर दिया.....
|| *मेरी बेटी* ||

*यदि आप पुरुष हैं तो हर नारी का सम्मान करें....*
*और यदि आप महिला हैं, उन में से एक होने पर गर्व करे...*

14/09/2020

अभिमान है,
स्वाभिमान है,
हिंदी हमारा मान है ।

जान है,
जहान है,
हिंदी हमारी शान है ।

दिलों का उद्गार है,
भाषा का संसार है,
जन-जन का आधार है ।

बोलियों की झंकार है,
भारत का शृंगार है,
हिंदी संस्कृति का अवतार है ।

विचारों की खान है,
प्रेम का परिधान है, भाषाओं में महान है ।

देश की शान है,
देवों का वरदान है,
हिंदी से हिंदुस्तान है ।

आप सभी को हिन्दी विवस की बहुत बहुत बधाई.....

12/09/2020

चिरमिरी टू बिलासपुर आदर्श बस कल से चालू समय सुबह 5:45 से

Amritdhara Waterfall !!!  PC Source: Whatsup Group
20/06/2020

Amritdhara Waterfall !!!
PC Source: Whatsup Group












Address

Chirimiri
497449

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chirimiri Jannat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chirimiri Jannat:

Share