Chittorgarh police

Chittorgarh police आमजन में विश्वास,अपराधियों में भय।
(चित्तौड़गढ़ पुलिस) 🙏

*राजस्थान पुलिस एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मैलवेयर से बचाने के लिए 'eScan CERT-In Bot Removal App' का उपयोग कर...
04/09/2026

*राजस्थान पुलिस एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मैलवेयर से बचाने के लिए 'eScan CERT-In Bot Removal App' का उपयोग करने की अपील*
साइबर ठगों के फिशिंग लिंक्स और 'बॉटनेट' मैलवेयर से बचाव के लिए MeitY व CERT-In द्वारा विकसित ऐप का करें इस्तेमाल

जयपुर 04 सितंबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साइबर ठग फिशिंग लिंक के माध्यम से मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों में बॉटनेट मालवेयर संक्रमित कर देते हैं। इसके बाद वे निजी जानकारी, मोबाइल एप्लीकेशन तथा संवेदनशील बैंकिंग विवरण पर नियंत्रण हासिल कर उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना नेट बैंकिंग संबंधी विवरण, उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी कर सकते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि इससे बचाव के लिए भारत सरकार के भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए eScan CERT-In Bot Removal App विकसित किया गया है। यह एप मोबाइल में मौजूद खतरनाक बॉट, मालवेयर, ट्रोजन एवं अन्य साइबर खतरों की पहचान करने और उन्हें हटाने में मदद करता है।
*एप की प्रमुख विशेषताएं*

1. मालवेयर और बॉट की पहचान: यह एप मोबाइल में छिपे वायरस, जासूसी सॉफ्टवेयर, विज्ञापन सॉफ्टवेयर और बॉटनेट संक्रमण की जांच कर उन्हें हटाने में मदद करता है। साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन को दी गई संवेदनशील अनुमतियों पर भी नजर रखता है।

2. नवीनतम सुरक्षा जानकारी: एप में इंटरनेट आधारित सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से नए वायरस और साइबर खतरों की पहचान की जाती है। खतरा मिलने पर संदिग्ध अथवा खतरनाक एप को हटाने या अलग रखने की सुविधा उपलब्ध है।

*eScan CERT-In Bot Removal App कैसे उपयोग करें?*

1. गूगल प्ले स्टोर से eScan CERT-In Bot Removal App इंस्टॉल करें।
2. आवश्यक स्टोरेज आदि अनुमतियां प्रदान करें।
3. एप के एंटीवायरस विकल्प में जाकर पूर्ण जांच (Full Scan) शुरू करें।
4. जांच के दौरान वायरस या खतरनाक फाइल मिलने पर उसे हटाएं या अलग रखें।
5. जांच पूरी होने के बाद मोबाइल को पुनः शुरू करें।
*मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां*

° व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर दो-स्तरीय सत्यापन (Two-Step Verification) हमेशा सक्रिय रखें।
° मोबाइल एप्लीकेशन केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही डाउनलोड करें।
° संदिग्ध वेबसाइटों या अज्ञात स्रोतों से APK फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल न करें।
° किसी एप को इंस्टॉल करते समय केवल जरूरी अनुमतियां ही प्रदान करें।
° मोबाइल में विश्वसनीय एंटीवायरस (जैसे eScan CERT-In Bot Removal या M-Kavach 2) सुरक्षा सक्रिय रखें।
° मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी एप्लीकेशन को नियमित रूप से अद्यतन करते रहें।
° बैंक खाते और डिजिटल भुगतान से जुड़े संदेशों एवं लेन-देन पर नियमित नजर रखें।
*साइबर ठगी होने पर तुरंत सूचना दें*
यदि साइबर ठगों द्वारा इस प्रकार की ठगी करने का प्रयास किया जाता है अथवा साइबर अपराध की घटना हो जाती है तो बिना देरी किए 1930 पर साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस थाने में शिकायत करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर हेल्पडेस्क नम्बर 9256001930 / 9257510100 को सूचित करें।

*मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ की कार्यवाही**कोटा शहर से अपहृत 03 नाबालिग बालकों को चित्तौड़गढ़ से किया दस्तयाब* ...
04/09/2026

*मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ की कार्यवाही*

*कोटा शहर से अपहृत 03 नाबालिग बालकों को चित्तौड़गढ़ से किया दस्तयाब*

#चित्तौड़गढ़, 04 सितम्बर 2026। मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ द्वारा कार्यवाही करते हुए कोटा शहर से अपहृत 03 नाबालिग बालकों को चित्तौड़गढ़ शहर से दस्तयाब किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 20 अगस्त 2026 को थाना आर.के. पुरम, कोटा शहर क्षेत्र से 05 नाबालिग बालक अपहृत हो गए थे। इस संबंध में थाना आर.के. पुरम, कोटा शहर पर प्रकरण दर्ज किया गया था। अपहृत बालकों की तलाश थाना आर.के. पुरम, कोटा शहर पुलिस एवं मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा द्वारा लगातार की जा रही थी। मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ को भी उक्त नाबालिग बालकों के अपहृत होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर 03 सितंबर 2026 को पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार टीम द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हॉस्पिटल, अनाथालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाश की गई। दौराने तलाश मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम को चित्तौड़गढ़ शहर के पन्नाधाय प्राइवेट बस स्टैण्ड के अंदर 03 नाबालिग बालक कचरा बीनते हुए मिले। पूछताछ एवं तस्दीक के बाद उक्त तीनों बालकों को संरक्षण में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि तीनों बालक करीब 15 दिनों से चित्तौड़गढ़ में कचरा बीनकर अपना जीवन-यापन कर रहे थे मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ द्वारा तीनों नाबालिग बालकों को मानव तस्करी विरोधी यूनिट कोटा के एएसआई केशव सिंह, सउनि. एवं श्योजीराम, के सुपुर्द किया गया, ताकि नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा सके।
कार्यवाही टीम:
मानव तस्करी विरोधी यूनिट चित्तौड़गढ़ के एएसआई नटवर पटवा, हैड कानि.
पुखराज सिंह, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के एएसआई हरवीर सिंह।

04/09/2026
*जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित**आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ...
03/09/2026

*जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित*

*आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई विस्तृत चर्चा*

#चित्तौड़गढ़, 03 सितंबर 2026। जिले में आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के मद्देनजर गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही आगामी त्यौहारों के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की।
शांति समिति के सदस्यों ने जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस थाना बडीसादडी की बडी कार्यवाही।मन्दिरों से चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया जाकर 02 अभियुक्तगण को गिरफतार किया...
03/09/2026

पुलिस थाना बडीसादडी की बडी कार्यवाही।

मन्दिरों से चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया जाकर 02 अभियुक्तगण को गिरफतार किया जाकर एक अभियुक्त को किया नामजद

प्रार्थी श्री सतीश पिता केदारमल काबरा निवासी बोहेडा थाना बडीसादडी जिला चितौडगढ ने दिनांक 30.08.2026 को उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि बौहेडा गांव मे डूगला रोड पर भुतबावजी का मन्दिर बना हुआ है। जिसके ट्रस्ट का मै प्रार्थी अध्यक्ष हु। मन्दिर मे लोहे का दान पात्र होकर लॉक लगा हुए है गत रात्रि को अज्ञात बदमाशो द्वारा मन्दिर में प्रवेश कर दान पात्र पर लगे तालों को तोडकर नगदी चुराने का प्रयास किया जो लोगो के आ जाने से चुरा नही पाये भुत बावजी के मन्दिर पर पहले भी उक्त बदमाशों द्वारा कई बार चोरी की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या प्र.स. 214/2026 धारा 305 (ए), 62 बी.एन.एस. में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव आई.पी.एस के आदेश की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ श्रीमान गजेन्द्र सिंह आर.पी.एस. के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह आर.पी.एस. के सुपरविजन में मन्दिरों से चोरी करने वाली गैग को ट्रेस आउट करने एवं त्वरित कार्यावाही हेतु थानाधिकारी बडीसादडी श्री भगवानलाल पु०नि० के नेतृत्व में श्री झामेश्वर ए.एस.आई मय जाप्ता की टीम गठित की गई। टीम द्वारा बोहेडा, बांसी व आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाकर तकनीकी सहायता से भूत बावजी मन्दिर से चोरी का प्रयास करने के मामले में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण राजू उर्फ राजमल मोग्या, सूरज भील उनके एक अन्य साथी द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण राजू उर्फ राजमल मोग्या, सूरज भील को गिरफतार किया तथा एक साथी को नामजद किया गया। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।

गिरफतार आरोपीयों के नामः-

01. राजू उर्फ राजमल पिता सुखलाल मोग्या निवासी पारलिया पुलिस थाना बड़ीसादड़ी जिला चितौडगढ

02. सूरज पिता प्रकाश भील निवासी पारलिया पुलिस थाना बड़ीसादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ (राज.)

आपराधिक रिकॉर्ड:-

01. गिरफतारशुद्धा अभियुक्त राजु उर्फ राजमल के विरूद्ध पूर्व मे दस प्रकरण चोरी के एवं एक प्रकरण आर्म्स एक्ट का दर्ज होकर जैर ट्रायल है।

पुलिस टीमः

01. श्री झामेश्वर सिंह स.उ.नि..

02. श्री लक्ष्मीलाल स.उ.नि..

03. श्री बाबूलाल कानि. 521,

04. श्री श्रवण कुमार कानि. 604.

05. श्री अचलाराम कानि. न. 640
06. श्री रूपाराम कानि. न. 1684

03/09/2026
*काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस का तीन दिवसीय संयुक्त पुलिस अभ्यास**29 पुलिस टीमो...
02/09/2026

*काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस का तीन दिवसीय संयुक्त पुलिस अभ्यास*

*29 पुलिस टीमों ने करीब 300 स्थानों पर की कार्रवाई, 40 अपराधी गिरफ्तार एवं 31 फरार अपराधियों के संबंध में मिली महत्वपूर्ण आसूचना*

#चित्तौड़गढ़, 02 सितंबर 2026। डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस की रिकमेंडेशंस की पालना एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राजस्थान पुलिस की उदयपुर रेंज द्वारा सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के साथ तीन दिवसीय संयुक्त ऑपरेशन एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस संयुक्त एक्सरसाइज में राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर तथा मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर एवं रतलाम और गुजरात के साबरकांठा एवं अरावली जिलों की पुलिस ने भाग लिया।
पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि संयुक्त ऑपरेशन के तहत 31 अगस्त को संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपसी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर संयुक्त कार्रवाई की योजना तैयार की। टेबल-टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से टीमों का गठन किया गया तथा चिन्हित अपराधियों एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में आसूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
01 सितंबर को गठित संयुक्त टीमों द्वारा चिन्हित अपराधियों एवं लक्ष्यों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीमों ने एक-दूसरे के सहयोग से सर्च एवं सीजर की कार्रवाई की तथा कुछ स्थानों पर संयुक्त नाके भी लगाए। इस कार्रवाई में 29 टीमों द्वारा करीब 300 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मादक पदार्थ तस्करी एवं विभिन्न अन्य अपराधों में संलिप्त 40 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त 31 फरार अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण आसूचना प्राप्त हुई तथा उन्हें सफलतापूर्वक लोकेट किया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जिंक गेस्ट हाउस चित्तौड़गढ़ में मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त डीब्रीफिंग सेशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक में डीआईजी रतलाम, पुलिस अधीक्षक नीमच, पुलिस अधीक्षक मंदसौर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा, पुलिस अधीक्षक एनसीबी, पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ तथा असिस्टेंट डायरेक्टर आईबी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं लर्निंग पॉइंट्स को साझा किया गया। साथ ही आगामी दिनों में संयुक्त एक्सरसाइज को और अधिक फोकस्ड एवं प्रभावी बनाने के लिए चिन्हित जोन, संभावित क्षेत्रों तथा अपराधियों की विभिन्न मोडस ऑपरेंडी पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं रणनीतियों का भी आदान-प्रदान किया गया।
संयुक्त एक्सरसाइज का उद्देश्य अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं का अपराधियों द्वारा उठाए जाने वाले लाभ को समाप्त करना, फरार एवं सक्रिय अपराधियों को प्रभावी रूप से गिरफ्तार करना तथा उनके आपराधिक नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से उखाड़ना है। आगामी दिनों में भी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के बीच इसी प्रकार की संयुक्त एक्सरसाइज एवं समन्वित कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Address

Chittaurgarh
312001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chittorgarh police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chittorgarh police:

Shortcuts

Share