27/10/2024
"मुजफ्फरनगर"में 22.9.24 को "देहात मोर्चा" की विचार गोष्ठी संपन्न हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विचार गोष्ठियों की चल रही श्रृंखला के क्रम में गुर्जर छात्रावास रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में देहात मोर्चा द्वारा देहात की समस्याएं एवं समाधान विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में देहात मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय भाटी एवं महासचिव मन्तराम नागर सहित गौतमबुद्धनगर ,
गाजियाबाद ,मेरठ ,मुजफ्फरनगर एवं शामली जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री एवं समाजसेवी डॉ कलम सिंह जी ने की तथा संचालन पूर्व सहसंयोजक पुष्पेंद्र कुमार जी ने किया। इस मौके पर राव संजय भाटी ने कहा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को बांटकर छोटे-छोटे कई राज्य बनाने चाहिए जिससे सत्ता का विकेंद्रीकरण हो और लोगों को सुलभ न्याय मिल सके।अग्निवीर ,बैंक वीर जैसी भरती बंद होनी चाहिए गांव में मोबाइल चिकित्सालय खुलने चाहिए, जल ,जंगल, जमीन, तथा शिक्षा ,स्वास्थ्य संस्थानों पर केवल कुछ लोगों का कब्जा होना प्राकृतिक व सामाजिक न्याय नहीं है ।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज की राजनीति में आम आदमी के मुद्दे गौण हो चुके हैं और देश का युवा अच्छी शिक्षा एवं रोजगार के लिए चिंतित है। किसान अपनी फसल एवं मुआवजे के वाजिब मूल्य के लिए जूझ रहा है तो उधर गांव एवं देहात की बस्तियों में समस्याओं का अंबार लग चुका है।
इस मौके पर डॉ कलम सिंह जी ने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में कृषि पर निर्भर लोगों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है तथा राजनीतिक दलों ने जातीय सामाजिकता को एक नहीं होने दिया तथा सत्ता प्राप्त करने के लिए चुनाव को भी दारू,दावत एवं धन जैसी 3D व्यवस्था में धकेल दिया । आम आदमी को परेशानी के दलदल में फंसा दिया। "देहात मोर्चा"हर वर्ग से जुड़ा हुआ संगठन है तथा यह सभी वर्गों का हितेषी है। आज भी देहात मोर्चा दस हजार लोगों के दिलों में धड़कता है ।
अगर देहात मोर्चे ने गांव देहात के लोगों को बोलना सिखा दिया और अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार कर दिया तो यह अद्भुत कार्य होगा ।
यह निश्चित ही दिव्य सपने के रूप में सबल बनकर उभरेगा।इस मौके पर एड०अजीत सिंह भाटी ,प्रोफेसर बालक राम, मास्टर महकार सिंह जानसठ,
ओमपाल चौहान नंगला ,वेदपाल सिंह मिरकपुर ,संदीप सिंह दत्याना,डॉ राजेंद्र सिंह शुक्रताल सुरेश कुमार अंतवाडा,कैलाश चपराना मेरठ, जयकुमार, ओमवीर गुर्जर, मदनपाल कसमपुर खोला ,मास्टर रिशिपाल जड़वड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
#देहात मोर्चा #परिवार.........🙏🙏