दाहोद जिला गुजरात
Address
Dahod Nagarpalica
Dahod
389151
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Smart City Dahod posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
Shortcuts
दाहोद जिला गुजरात
दाहोद जिला गुजरात : दाहोद जिला गुजरात के जिलों में एक जिला है, दाहोद जिला, यह गुजरात के पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय दाहोद में ही है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 8 तालुका है, 3 नगरपालिकाएं है और 6 विधान सभा क्षेत्र जो की दाहोद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 696 ग्राम है और 548 ग्राम पंचायते भी है दाहोद जिला : दाहोद जिले का क्षेत्रफल ३,642 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार दाहोद की जनसँख्या 21,२६,558 और जनसँख्या घनत्व 584/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, दाहोद की साक्षरता 45.46% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 981 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 29.95% रहा है। दाहोद जिला भारत में कहाँ पर है : दाहोद जिला भारत के राज्यो में एकदम पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में है, दाहोद जिला गुजरात के पूर्वी भाग में है, दाहोद के उत्तर पश्चिम और उत्तर में राजस्थान राज्य है जबकि पूर्व और दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश राज्य है, दाहोद 22°50′ उत्तर 74°15′ पूर्व के बीच स्थित है, दाहोद की समुद्रतल से ऊंचाई कितने मीटर है इसकी जानकारी नहीं है, दाहोद गांधीनगर से 216 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 47 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 876 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
दाहोद जिले के पडोसी जिले : दाहोद के उत्तर पश्चिम से उत्तर तक राजस्थान के जिले है जो की डूंगरपुर जिला है और बांसवाड़ा जिला है, पूर्व से दक्षिण पूर्व के भाग में मध्य प्रदेश के जिले है जो की झाबुआ जिला है और अलीराजपुर जिला है, दक्षिण में छोटा उदयपुर जिला है, पश्चिम में पंचमहल जिला है ।