02/06/2026
पलामू जिला के चैनपुर अंतर्गत रामपुर में बीते कुछ दिन पहले, एक पिछड़ी समाज के युवक की गोली मार कर कुछ सामंतवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी, आज उनसे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी मुलाकात कर माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren जी और माननीय पलामू उपायुक्त DC Palamu से निम्न मांग रखी गई।।
1. हत्या कांड में शामिल सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके शस्त्र (आर्म्स) लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं।
2.मृतक की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
3.पीड़ित परिवार में व्याप्त भय एवं असुरक्षा को देखते हुए आत्मरक्षा हेतु परिवार के एक योग्य सदस्य को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
4. मृतक के पत्नी एवं उनके 3 बच्चों को पढ़ाई लिखाई और लालन पालन हेतु, मृतक के पत्नी को 1 सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजा प्रदान की जाए।
5.उक्त मामला पूर्व से ही चैनपुर थाना के संज्ञान में था, किंतु समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण यह गंभीर घटना घटित हुई। अतः चैनपुर थाना प्रभारी की भूमिका एवं संभावित लापरवाही की जांच कर बर्खास्तगी की अनुशंसा की जाए।
हमें आशा है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेगा, अगर उपरोक्त मांग में कोताही की गई तो भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी जनांदोलन के लिए बाध्य होगा।।
Bhim Army Chief
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram BHIM ARMY