19/12/2025
पलामू समाहरणालय के सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी सुयोग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया।प्रखंड के पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य,शिक्षा,आवास, खाद्यान्न की योजनाओं में एक भी योग लाभुक वंचित नहीं रहे इसे सुनिश्चित करने व योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा आम जनमानस को जागरुक करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Iprd Palamu