समाजसेवी सुधीर कुमार यादव

समाजसेवी सुधीर कुमार यादव युवा समाजसेवी सह जंघासी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी

_सेवा ही मेरा परम धर्म है_

15/08/2026

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

*इमली गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में ग्रामीणों की सराहनीय पहल*ग्राम इमली में बीते दिन केबल जल जाने के कारण बिजली ...
14/08/2026

*इमली गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने में ग्रामीणों की सराहनीय पहल*

ग्राम इमली में बीते दिन केबल जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की जानकारी मिलने के बाद समाज सेवी सुधीर कुमार यादव ने बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत कर शीघ्र समाधान की पहल की। इसके बाद एसडीओ के निर्देश पर बिजली मिस्त्री द्वारा निःशुल्क लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।तथा सुधीर यादव के नेतृत्व मे केवल का कार्य पूर्ण किया गया!

इस कार्य में मुख्य रूप से राजूनारायण गुप्ता, श्रवण साव, अरुण गुप्ता, अनुज शर्मा, श्रवण साव (मिस्त्री), सुनील साव, इंतयाज अंसारी, धीरज उर्फ भूरा सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से समस्या का समाधान कराते हुए आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जंघासी पंचायत में शोक की लहर, वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह की माता का आकस्मिक निधनजंघासी पंचायत के वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिं...
08/08/2026

जंघासी पंचायत में शोक की लहर, वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह की माता का आकस्मिक निधन

जंघासी पंचायत के वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह की माताजी का आज आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही युवा समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सुधीर कुमार यादव अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

🙏 ॐ शांति 🙏

#जंघासी #शोक_संवेदना #सुधीर_कुमार_यादव #अंतिम_संस्कार ांति

दुःखद समाचार 🕯️जंघासी पंचायत के ग्राम इमली निवासी अरविंद साव के पूज्य पिताजी स्वर्गीय सुदामा साव का आकस्मिक निधन हो गया।...
15/07/2026

दुःखद समाचार 🕯️

जंघासी पंचायत के ग्राम इमली निवासी अरविंद साव के पूज्य पिताजी स्वर्गीय सुदामा साव का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को जिनजोई नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस दुःखद अवसर पर जंघासी पंचायत के समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏

🕯️ दुखद समाचार | श्रद्धांजलि 🕯️जंघासी पंचायत के ग्राम इमली निवासी श्री दिलीप राम का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की...
12/07/2026

🕯️ दुखद समाचार | श्रद्धांजलि 🕯️

जंघासी पंचायत के ग्राम इमली निवासी श्री दिलीप राम का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव उनके आवास पहुंचे, शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि दिलीप राम कुछ समय पूर्व पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद आज उनका निधन हो गया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

💐 श्री दिलीप राम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏

11/07/2026
🕉️ शोक संदेश 🕯️बड़े ही दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इमली धागरडीहा निवासी श्री बसंत साहू के बड़े पुत्र श्री राम अ...
10/07/2026

🕉️ शोक संदेश 🕯️

बड़े ही दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इमली धागरडीहा निवासी श्री बसंत साहू के बड़े पुत्र श्री राम अवतार साव के छोटे पुत्र का रांची में इलाज के दौरान किडनी खराब होने के कारण असामयिक निधन हो गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏🕯️

30/06/2026
🙏 शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि 🙏जंघासी पंचायत के तिलहर निवासी भोला राम की पूज्य माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में युवा सम...
30/06/2026

🙏 शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि 🙏

जंघासी पंचायत के तिलहर निवासी भोला राम की पूज्य माताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में युवा समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुधीर कुमार यादव शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय माताजी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

"ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।" 🙏🌹

Address

Daltonganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समाजसेवी सुधीर कुमार यादव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share