17/06/2026
#नामदेव_समाज_के_छात्र_छात्राओं_का_सम्मान_समारोह #कार्यक्रम_हुआ_संपन्न* !!
आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति नामदेव समाज दमोह के द्वारा आयोजित नामदेव समाज के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया !!
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दमोह लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय राहुल सिंह लोधी जी,, विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व वित्त मंत्री वरिष्ठ नेता दमोह विधायक जयंत मलैया जी ,लोधी महासभा के अध्यक्ष श्री भाव सिह जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नामदेव विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नामदेव जी, प्रदेश महामंत्री सुभाष वर्मा जी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय नामदेव जी, पथरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री सुंदरलाल विश्वकर्मा जी, जबलपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता श्री अक्षय नामदेव जी, ट्री मेन के नाम से लोकप्रिय श्री विवेक नामदेव जी, वरिष्ठ साहित्यकार श्री नरेंद्र दुबे जी, ज्योतिष आचार्य डाँ.रज्जन पटैल जी, SDO PWD श्री महेंद्र नामदेव जी, श्री जगदीश नामदेव जी ललितपुर, भोपाल से बड़े भाई नवीन नामदेव जी की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम संपन्न हुआ !!
सर्वप्रथम सभी सम्माननीय अतिथियों के द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज एवं सरस्वती मां का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलिलन किया गया, मोहन नामदेव के द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना एवं नामदेव चालीसा पाठ किया गया !!
तदुपरांत मंच पर विराजमान अतिथियों का पुष्प हार से समाज बंधुओ के द्वारा स्वागत किया गया !!
स्वागत उपरांत बालिका भूमि और स्वति के द्वारा स्वागत गीत गया गया !!
कार्यक्रम संयोजक नामदेव समाज दमोह के अध्यक्ष श्री राजकुमार नामदेव "राजू भैया के द्वारा स्वागत भाषण एवं अध्यक्ष उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया एवं आभार जताया !!
पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया जी ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आयोजन की भूरी भूरी सराहना की !!
दमोह लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय राहुल सिंह लोधी जी के द्वारा बच्चों को उनकी उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनकर उनका सम्मान किया उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में समाज की प्रतिभाओं को आगे आकर कार्य करने एवं आयोजन समिति के द्वारा निरंतर ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया उन्होंने समाज को हर संभव मदद हेतु विश्वास दिलाया !!
समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र नामदेव जी के द्वारा इस तरह के प्रेरणादायक आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में इस प्रकार की आयोजन किए जाएंगे !!
अतिथि उद्बोधन के उपरांत सेवानिवृत शिक्षक राजकुमार नामदेव जी के द्वारा रचित संत शिरोमणि के जीवन पर आधारित पुस्तक का सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया !!
ज्योतिष आचार्य डॉ रज्जन पटेल जी के द्वारा नामदेव जी की महिमा एवं उनके ग्रंथ पर प्रकाश डाला गया !!
वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे जी के द्वारा आयोजन समिति के लिए खुले मन से बधाई दी !
समाज की बच्चियों के द्वारा मंच पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभागार में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया !!
मंचाशीन अतिथियों के द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ करने वाले इंजीनियर श्री अजय नामदेव जी को उनके द्वारा अनेक वर्षों से संचालित किया जा रहा दरिद्र नारायण भोज की सेवा को देखते हुए नामदेव समाज के समाज रत्न से सम्मानित किया गया !!
युवा समाज रत्न के रूप में चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री राजेश नामदेव जी को युवा समाज रत्न से सम्मानित किया गया !!
जबलपुर के बरगी में हुए हादसे के समय अपनी जान की परवाह न करते हुए कई लोगों को बचाने वाले युवा मोहित नामदेव को भी नामदेव समाज के समाज रत्न के रूप में सम्मानित किया गया !!
इस अवसर पर समाज के 60 बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समिति के द्वारा सम्मानित किया गया !!
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विवेक नामदेव ट्री मेन के द्वारा सभी उपस्थिता अतिथियो के साथ वृक्षारोपण कर वृक्षों की रक्षा करने की शपथ ली गई !!
समिति की ओर से श्री रानू नामदेव जिला मंत्री भाजपा जबेरा श्री मोहन नामदेव शिक्षक हिंडोरिया श्री लखनलाल नामदेव शिक्षक पटेरा, श्री मुकेश नामदेव बटियागढ़ ,श्री नीरज नामदेव हटा, श्री मनोज नामदेव पथरिया, अमित नामदेव तेंदूखेड़ा, सचिव बृजेश नामदेव,कोषाध्यक्ष संदीप नामदेव, शिक्षक ओमप्रकाश नामदेव, चौधरी संतोष नामदेव, अजय कटारिया,लकी नामदेव सूरज नामदेव नीरज नामदेव, शिवम नामदेव, मनीष नामदेव ,विवेक नामदेव शिक्षक, राजेश नामदेव, मधुर नामदेव ऋषि नामदेव ऋषभ नामदेव, मोहन नामदेव, निपिन नामदेव सहित भारी संख्या में वरिष्ठजन मात्रशक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति रही !!
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र नामदेव बटियागढ़ एवं धर्मेंद्र नामदेव बांदकपुर के द्वारा किया गया !!
कार्यक्रम का आभार समिति के सचिव बृजेश नामदेव के द्वारा किया गया !!