District Hospital Damoh MP

District Hospital Damoh MP Late Shri Prem Shankar Dhagat District hospital Damoh is twice NQAS certified health facility.

https://youtu.be/9ebRNS222co?si=uHCdMA6uT6iprD4_5 Moments and 6 steps of handwashing as per WHO and GOI for infection co...
02/04/2026

https://youtu.be/9ebRNS222co?si=uHCdMA6uT6iprD4_
5 Moments and 6 steps of handwashing as per WHO and GOI for infection control in healthcare facilities.

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

19/07/2024

Benefits of regular blood donation.

07/07/2024
National oral health program.
20/03/2024

National oral health program.

रक्तवीरों का किया गया सम्मान स्वस्थ, प्रफुल्लित चेहरे से सराबोर रक्तवीरों को ‘‘पुण्य और यश‘‘ के प्रतीक स्वरूप श्रीफल एवं...
16/02/2024

रक्तवीरों का किया गया सम्मान

स्वस्थ, प्रफुल्लित चेहरे से सराबोर रक्तवीरों को ‘‘पुण्य और यश‘‘ के प्रतीक स्वरूप श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने जिला चिकित्सालय सभाक़क्ष में सम्मानित किया। अवसर रहा रक्तदान कर जिंदगी बचाने एवं सामाजिक जागृति लाने में सहयोग देने में जुटी रक्तदाता सेवा समितियों, एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार दर्शाने का। इस दौरान वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता त्रिवेदी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, एवं सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव पैथालॉजिस्ट डॉ. अमित प्रकाश जैन, आरएमओ डॉ. संगतानी सहित चिकित्सकगण विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद समितियो के प्रतिनिधियो एवं रक्तवीराे ने अपने अनुभवों को भी साझा किया।
44 बार रक्तदान कर चुके रक्तवीर दीपक जैन, ने बताया कि अपने पिता की प्रेरणा से वर्ष 2002 से इंसानियत के नाते रक्तदान की शुरूआत की। रक्तदान खुशी देता है, सेहतमंद भी बनाये रखता है। स्वस्फूर्त भावना से 56 बार रक्त देकर जिंदगी बचाने के अभियान में जुटे श्रीराम मिश्रा ने बताया कि जिले में जरूरतमंद को रक्तदान देने की शुरूआत अपने साथी दीपक जैन, आशीष जैन के साथ मिलकर की। रक्तदान के लिए तत्पर 3865 लोग उनसे जुड़े चुके है। संत निरंकारी समिति के प्रतिनिधि ने रक्तदान से जुड़े संस्मरण को याद करते हुए अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि 10 साल से रक्तदान का कार्य समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। देश भर में 3700 शाखाएं इस दिशा में सक्रिय है। वही लायंस क्लब के मौजूद प्रतिनिधि ने कहा की अंतर्मन से प्र्रेरित होकर रक्तदान किया। रक्तदान के अपने अनुभवों को संस्था से जुडे़ साथियों से बांटा। संस्था जरूरतमंदो को हर संभव रक्त की आपूर्ति करने का प्रयास करती है। कार्यक्रम दौरान सेवाभाव से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निरंतर रूप से रक्तदान कर रहे आई.एम.ए. सदस्य एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जलज बजाज को भी सम्मानित किया गया।
पैथालॉजिस्ट डॉ. अमित प्रकाश जैन ने रक्तदान से जुड़े स्वास्थ्य लाभ के बारे में उन्मुखीकृत करते हुए बताया कि 65 वर्ष की आयु तक हर तीन माह में रक्तदान किया जा सकता है। कई लोगो की जिंदगियां बचाने में अहम योगदान देने वाले संगठन एवं समितियो के संबंध में अवगत कराया कि संत निरंकारी मण्डल दमोह, वैश्य समाज महासम्मेलन संगठन, महामाया रक्तदान समिति,
रक्तदान सेवा समिति, रक्तदान महावीर समिति, पंतजलि रक्तदान सेवा समिति, रक्तदान-जीवनदान समिति, रक्तदान सेवा समिति, के अलवा लायंस एवं रोटरी क्लब, नरसिंगढ़ माईसेम फैक्टरी तथा आई.एम.ए. संगठन द्वारा जिले में निरंतर रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की जाती है।
अनेकों बार रक्तदान कर जिंदगी बचाने में अहम योगदान देने वाले रक्तवीर
निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जिंदगी बचाने में जुटे श्री कृष्णकांत खरे (85बार), सुरेन्द्र असाटी(63बार), श्रीराम मिश्रा, अमित सोनी (56बार), रक्तदान कर जिले में अग्रणी रहे है। इनके अलावा धर्मेन्द्र वाधवा (46बार), दीपक जैन(44बार), विकास अग्रवाल(39बार) अखिलेश (32बार), मन्टू लहरी(28बार), इमरान खान(17बार), रक्तदान कर चुके है। रक्तदान करके लोगो की जिंदगियां बचाकर इन्हें मिली खुशी, आत्मसंतोष का भाव इनके मुस्कुराते, चमकते स्वस्थ चेहरे पर आसानी देखा जा सकता था।

Aaj jila चिकित्सालय damoh me मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मन कक्ष में कि...
01/11/2023

Aaj jila चिकित्सालय damoh me मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मन कक्ष में किया गया, जिसमें badi sankhyaa मे डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राएँ tathaa opd me आए mareez va उनके परिजन उपस्थित रहे. Is अवसर पर सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विस्तृत जानकारी सभी को दी गई. RMO Dr Manish Sangatani ne मानसिक स्वास्थ्य kaarykram के विषय मे अपने विचार व्यक्त किए gaye. Maansik स्वस्थ्य पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता ke विजेताओं को सिविल सर्जन के कर कमलों से पुरूस्कार वितरित किए गए. Is अवसर पर क्वालिटी नोडल डॉ अमित प्रकाश jain , अस्पताल प्रबंधक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ मधुर चौधरी, डॉ नीतेश सेन, श्री योगेश जाट, सिस्टर मंजू marskole tathaa सिस्टर तहमीना सहित बड़ी संख्या में स्टाफ तथा mareez व उनके परिजन उपस्थित रहे.

आज दिनांक 01/11/23 को जिला चिकित्सालय दमोह की opd में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, सभी स...
01/11/2023

आज दिनांक 01/11/23 को जिला चिकित्सालय दमोह की opd में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे लाभार्थियों को लाने का कष्ट करें.

Address

Damoh
470661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Hospital Damoh MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share