हमाओ दमोह

हमाओ दमोह Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हमाओ दमोह, Social service, Damoh.

10/03/2026

दमोह के सरदार वल्लभभाई पटेल ब्रिज को लेकर नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुल का संरचनात्मक परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
==
संरचनात्मक अभियंताओं की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कर पुल की सुरक्षा एवं भार वहन क्षमता का आकलन किया जाएगा।
==
विस्तृत तकनीकी प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

10/03/2026

दमोह/ Dainik Bhaskar समाचार में छपी खबर के अनुसार ....सागर नाका,सरदार बल्लभभाई पटेल ओवर ब्रिज, में रोज कोई न कोई बड़ी कमी निकलकर सामने आ रही है, अब तो एक्सपर्ट भी मान रहे है, इस ओवर ब्रिज में गैप आ चुका है,ब्रिज हिल रहा है,कंपन हो रही है, और पहले की तुलना में बढ़ गई है,निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया ऐसा लोगों का मानना है,

माननीय श्रीमान कलेक्टर महोदय जी के पास ओवर ब्रिज से संबंधित शिकायतों के आने बाद जांच के आदेश दिए गए है, इंजिनियर विशेषज्ञों की टीम बनाकर ओवर ब्रिज की जांच की जाएगी, Collector Office Damoh

🧔आमजनता के अनुसार...इस ओवर ब्रिज के निर्माण में घोर लापरवाही हुई है,जिसके फलस्वरूप यह ओवर ब्रिज 10 साल पूरे नहीं कर पाया और इस ब्रिज में कंपन शुरू हो गई, यह ब्रिज हिलने लगा,ज्वाइंट गैप सामने आ गए,स्लैप का सीमेंट उखड़ने से पोल खुली सरिए बाहर निकल आए,जोकि बेहद नाजुक दिख रहे है,खबर वायरल होने के बाद गड्ढों को आनन फानन में भरा गया है,

📍सबसे बड़ा सवाल ब्रिज में उत्पन्न गैप को कैसे दूर किया जायेगा, ओवर ब्रिज का हिलना कैसे कम किया जायेगा, जोकि पहले से ज्यादा हिलने लगा है, #दमोह

🚗जिला प्रशासन से अनुरोध है,🙏 कि तुरंत इस ब्रिज के दोनों ओर सख्त निगरानी रखी जाए,वाहनों की गति को नियंत्रित रखा जाए, भारी भरकम हैवी वाहनों और ट्रक,ट्राला, छ चका वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगाया जाए,
केवल टू वीलर, थ्री व्हीलर,जीप , कार, ट्रेक्टर और बसों को ही निकलने की परमिशन दी जाए,🙏🚘🚔🚍🚒🚑🚕

🚂यह ओवर ब्रिज बीना-कटनी रेल सेक्शन के गेट 57 पर रेल पटरियों के ऊपर बना हुआ है,,

हमारे दमोह के जिले के जिला अस्पताल का हाल बेहाल है,यह दुखद , निदनीय और शर्मनाक है, #दमोह       माननीय जिला प्रशासन से ,व...
02/03/2026

हमारे दमोह के जिले के जिला अस्पताल का हाल बेहाल है,
यह दुखद , निदनीय और शर्मनाक है,
#दमोह
माननीय जिला प्रशासन से ,विनम्र निवेदन है कि कृपया ध्यान देने की कृपा करे🙏

माननीय श्रीमान दमोह जिले के जिम्मेदार महोदय जी कृपया ध्यान दें!! कृपया दमोह जिले की हवाई पट्टी को विकसित करवाने की कृपा ...
12/02/2026

माननीय श्रीमान दमोह जिले के जिम्मेदार महोदय जी कृपया ध्यान दें!! कृपया दमोह जिले की हवाई पट्टी को विकसित करवाने की कृपा करे
#दमोह

12/02/2026

दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन की वित्तीय स्वीकृति का मामला पिछले 17 साल 9 महीनों से राज्य शासन के हिस्से की वित्तीय स्वीकृति न मिल पाने की वजह से अब तक अटका हुआ है, क्या इस आम बजट में मिलेगी स्वीकृति मिलेगी ,यह बड़ा सवाल है,भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन का सर्वे दो बार स्वीकृत किया जा चुका है,दो बार सर्वे हो चुका है, केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार, भोपाल के पास इस रेल लाईन के लिए अपने हिस्से की 50% प्रतिशत की वित्तीय स्वीकृति देकर , 50% प्रतिशत की वित्तीय स्वीकृति के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था, तब से 8 मई 2008 को मध्यप्रदेश सरकार, भोपाल द्वारा इस रेल लाईन को वित्तीय स्वीकृति देने से साफ मना कर दिया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपनी सैद्धांतिक नीति का हवाला दिया गया था, कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केंद्र की रेल योजनाओं में उनकी सैद्धांतिक नीति नहीं रही है,जबकि 2014 के बाद मध्यप्रदेश सरकार की सैद्धांतिक नीति बदल गई थी, और मध्यप्रदेश के अंदर कई बड़ी रेल योजनाओं में सहभागिता हो गई थी, जबकि देश के सबसे पिछड़े बुंदेलखंड की रेल योजना को दरकिनार कर दिया गया था ,जोकि अब तक लंबित है,
#जैन_तीर्थ_क्षेत्र #जैन_तीर्थ #कुंडलपुर #जैन_पंचायत ेल_लाइन #जैन #मध्यप्रदेश #दमोह #दमोह_से_कुंडलपुर #दमोह_से_कुंडलपुर_लिंक_रेल_लाईन
#दमोह_समाचार #समाचार Kundalpur Teerth Kshetra

12/02/2026

पंडित #दीनदयाल_उपाध्याय जी के #अंत्योदय के सिद्धांत पर संचालित की गई,ये दोनों ट्रेनें कोरोना के समय से बंद है, ये ट्रेनें देश के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए चली थी,कृपया इन ट्रेनों ट्रेनों को पुनः फिर से शुरू करवाने की कृपा करें , आमजनता हताश है,परेशान है,😭😭🙏
22895/96 दुर्ग-फिरोजपुर कैंट अंत्योदय एक्सप्रेस एवं
14720/19 बिलासपुर-बीकानेर अंत्योदय एक्सप्रेस
Ashwini Vaishnaw 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Ministry of Railways, Government of India
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh West Central Railway South Western Railways - SWR Western Railway North Western Railway News Station

#भाजपा
#अंत्योदय
#भारतीयरेल

06/02/2026

बजट 2026-27 में दमोह जिले एवं लोकसभा मुख्यालय के दमोह रेलवे स्टेशन पर क्या सुविधाएं प्राप्त हुई या घोषणा हुई?
दमोह की जनता करे पुकार जन सुविधाएं चाहिए, इस बार..
(1)-दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन की पूर्ण वित्तीय स्वीकृति, (2)- दमोह से नागपुर नियमित सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, (3)- हावड़ा से इंदौर चलने वाली पारसनाथ स्टेशन (संवेद शिखर जी) जाने वाली क्षिप्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नियमित होनी चाहिए, (4)- 5साल से बंद 7 ट्रेनों को पुनः फिर से बहाल करके चलाया जाना चाहिए, (5)- दमोह लोकसभा क्षेत्र एवं जिला मुख्यालय के दमोह A क्लास मॉडल रेलवे स्टेशन पर दमोह की भोली भाली टैक्स अदा करने वाली, मतदाता जनता को मुंह चिढ़ाकर टाटा बाय बाय करके जाने वाली दमोह रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकने वाली 2 ट्रेनों के स्टॉपेज जल्द से जल्द होने चाहिए साथ ही अन्य जरूरी मांगे है ,

#दमोह
Ashwini Vaishnaw Ministry of Bharat
Ministry of Railways, Government of India
West Central Railway #दमोह #दमोहसेकुंडलपुर #दमोहसेकुंडलपुरलिंकरेललाईन #दमोह_से_कुंडलपुर #न्यूज

04/02/2026

अन्याय की पराकाष्ठा में गुजर गए 17 साल 9 माह , 18 साल होने में 3 माह शेष ....😭😭😭 #कुंडलपुर ( #दमोह ) #मध्यप्रदेश
Kundalpur Teerth Kshetra #जैन #जैन_तीर्थ #जैन_तीर्थ_क्षेत्र

 #कुंडलपुर को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए      #कुंडलपुर_तीर्थ  #कुंडलपुर_तीर्थ_क्षेत्र  #दमोह          #रेल     Kund...
31/01/2026

#कुंडलपुर को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए
#कुंडलपुर_तीर्थ #कुंडलपुर_तीर्थ_क्षेत्र #दमोह #रेल
Kundalpur Teerth Kshetra
दमोह से कुंडलपुर रेल लिंक लाईन के समर्थन में आगे आईये

दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट की फाइल पिछले 17 साल 7 महीनों से वित्तीय स्वीकृति न मिलने के चक्कर में धक्के खा रही है,
दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन के माध्यम से दमोह जंक्शन बन जायेगा,500 गांवों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी,नए नए क्षेत्र विकसित होंगे, नए उद्योगों बनेंगे,रोजगार सृजित होंगे, बेरोजगारी कम होगी,आमजनता को गरीबी से निकलने में मदद मिलेगी,पलायन रुकेगा,
दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट दमोह के विकास की गाथा रचेगी, इस रेल लाईन को रोकना , दमोह के विकास को रोकने के बराबर है,ये दमोह जिले के साथ अन्याय है।
दमोह से कुंडलपुर रेल लिंक लाईन के समर्थन में आगे आईये
दमोह-कुंडलपुर लिंक रेल लाईन निर्माण मुहिम
दमोह से नागपुर ट्रेन चलाओ आन्दोलन
दमोह रेल संघर्ष समिति
#दमोह

Address

Damoh
470661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हमाओ दमोह posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category