Collector Office Damoh

Collector Office Damoh Official handle of Collector Damoh, Government of Madhya Pradesh
(1)

03/09/2026

गौवंश संरक्षण, सड़क दुर्घटनायें रोकने, सुगम आवागमन हेतु "सड़क से गौशाला की ओर" अभियान को सफल बनाये

#सुशासन #जनसेवा
#सड़क_से_गौशाला_की_ओर #गौसंरक्षण #जिलाप्रशासन #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #बलरामजयंती #गौसेवा #सड़कसुरक्षा #जिम्मेदार_नागरिक #सड़कसुरक्षा

खराब सड़कों एवं गड्ढों की 15 दिन में कराएं मरम्मत, लापरवाही पर  तय होगी जवाबदेही- कलेक्टर श्री यादव===            कलेक्ट...
02/09/2026

खराब सड़कों एवं गड्ढों की 15 दिन में कराएं मरम्मत, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही- कलेक्टर श्री यादव
===

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रताप नारायण यादव ने जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सड़क मार्गों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत को लेकर संबंधित निर्माण एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 24 अगस्त को आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले की विभिन्न सड़क निर्माण एवं संधारण एजेंसियों द्वारा संधारित सड़कों की स्थिति की समीक्षा के बाद की गई है।

कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया है कि संबंधित एजेंसियां अपने अधीन आने वाले सभी मार्गों का तत्काल स्थल निरीक्षण करें तथा क्षतिग्रस्त सड़क, गड्ढे, क्षतिग्रस्त सड़क सतह एवं ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन के आवागमन में असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

उन्होने चिन्हित सभी स्थानों पर गड्ढों का भराव, पेचवर्क, सड़क मरम्मत एवं आवश्यक संधारण कार्य प्राथमिकता के आधार पर 15 दिवस की समय-सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों से सड़क का नाम, मार्ग की स्थिति तथा पेचवर्क/रिपेयर की वर्तमान स्थिति की जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

कलेक्टर ने कहा खराब सड़क अथवा सड़क पर गड्ढों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित सड़क की देखरेख एवं संधारण के लिए उत्तरदायी एजेंसी/अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

दमोह नगर पालिका परिषद उप-निर्वाचन 2026  के लिए कलेक्टर श्री यादव रिटर्निंग ऑफिसर===            मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन...
02/09/2026

दमोह नगर पालिका परिषद उप-निर्वाचन 2026 के लिए कलेक्टर श्री यादव रिटर्निंग ऑफिसर
===

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दमोह नगर पालिका परिषद में होने वाले उप-निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर

नियुक्त किए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप नारायण यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार दमोह नगर पालिका परिषद के उप-निर्वाचन के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव रिटर्निंग ऑफिसर और डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

जारी आदेशानुसार नियुक्त अधिकारी मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी कार्यक्रम एवं निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

श्री यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पटेरा में 11 सितंबर को आयोजित होगा शिविर===पटेरा नगरीय निकाय के 15 वार्ड और 37 ग्रा...
02/09/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पटेरा में 11 सितंबर को आयोजित होगा शिविर
===
पटेरा नगरीय निकाय के 15 वार्ड और 37 ग्राम पंचायतें होंगी शामिल
===
37 दल ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शासकीय संस्थाओ का करेंगे निरीक्षण,
==
आमजन से करेंगे संवाद
==

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आगामी शिविर 11 सितंबर को पटेरा जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। शिविर में पटेरा नगरीय निकाय के 15 वार्डों के साथ ही जनपद पंचायत पटेरा की 37 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है।

कलेक्टर श्री यादव ने बताया अभियान के तहत अधिकारियों के 37 दल गठित किए गए हैं, जो पटेरा जनपद की 37 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शासकीय संस्थाओ का निरीक्षण करेंगे। दलों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, छात्रावास, राशन दुकान सहित अन्य शासकीय संस्थाओ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामों में पहुंचने वाले अधिकारियों को अपनी समस्याओं एवं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का उचित निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

कलेक्टर ने बताया 11 सितंबर को आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सेवा प्रदायगी के लिए स्टॉल एवं काउंटर लगाए जाएंगे। इनमें आधार कार्ड, ई-केवाईसी, ई-विकास पोर्टल, संबल योजना, स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित काउंटर शामिल रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लें।

ुक्रवार_जनता_के_नाम

02/09/2026

बेहतर जन सुविधाओं स्वच्छता और गुणवत्ता पूर्ण विकास समय सीमा तय












​ #गुणवत्तापूर्ण_विकास

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति, हर कार्य की तय हुई समय-सीमा - कलेक्टर श्री यादव==स्वच्छता, पेयजल, कचरा प्रबंधन और वि...
01/09/2026

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति, हर कार्य की तय हुई समय-सीमा - कलेक्टर श्री यादव
==
स्वच्छता, पेयजल, कचरा प्रबंधन और विकास कार्यों की हुई समीक्षा
==
नगरपालिका बैठक में शहर के विकास पर मंथन
===
दिए गए अहम् दिशा- निर्देश, हर कार्य की हुई समय-सीमा तय
===

नगरपालिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं में विस्तार तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों और प्रभावी नियम-कायदों पर विचार-विमर्श हुआ।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं और समस्याओं का तत्परता, शीघ्रता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन का प्रमुख प्रयास है। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल एवं कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से विधायक जयंत मलैया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि बैठक में शहर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ऐसे कार्य जो लंबित हैं, जिनके टेंडर होना हैं अथवा हो चुके हैं, जिनमें कार्य प्रारंभ किया जाना है तथा जिन कार्यों का लोकार्पण किया जाना है, सभी की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा इन कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र उनका लाभ मिल सके।



2022 से लंबित कार्यों को भी पूरा करने की तय हुई समय-सीमा

कलेक्टर ने कहा शहर में कई ऐसे विकास कार्य हैं जो वर्ष 2022 से लंबित हैं। इन कार्यों के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी थी, लेकिन कुछ कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं और कुछ कार्य प्रारंभ होने के बावजूद अभी तक पूर्ण अथवा लोकार्पित नहीं हुए हैं। बैठक में प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, ताकि जिन उद्देश्यों को लेकर शासन द्वारा कार्य स्वीकृत किए गए और राशि उपलब्ध कराई गई थी, वे उद्देश्य पूरे हो सकें तथा शहरवासियों को वास्तविक लाभ मिल सके।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा हर कार्य की समीक्षा कर उसकी समय-सीमा तय की गई है। संबंधित विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करना होगा। यदि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसकी जानकारी समय पर दी जाए, ताकि समस्या का निराकरण करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार होगी विकास कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने कहा आगामी समय में भी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जाएंगी। आज लिए गए निर्णयों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यों की प्रगति की समीक्षा होती रहेगी। उन्होंने कहा सभी का प्रयास है कि शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण हो, उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें और दमोह शहर स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़े।

01/09/2026

पेपरलेस स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते कदम

https://abha.abdm.gov.in/abha/v3/register

97555 53672,

91653 56515






​ #डिजिटल_स्वास्थ्य


जनसुनवाई में 217 आवेदकों की सुनी समस्याएं===मौके पर निराकरण के दिए निर्देश===            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आ...
01/09/2026

जनसुनवाई में 217 आवेदकों की सुनी समस्याएं
===
मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
===

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज जनसुनवाई में 217 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उसकी समस्या की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकांश आवेदनों का निराकरण तत्काल मौके पर ही करने का प्रयास किया गया।

जनसुनवाई में दिव्यांगजन भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिन आवेदकों के पास दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं था, उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजा गया। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी प्रकार कई वृद्धजन एवं दिव्यांगजन ऐसे पहुंचे, जिनकी पेंशन पिछले कुछ महीनों से बंद थी अथवा उनके खाते में नहीं आ रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तत्काल पेंशन की स्थिति की जांच की गई। जिन हितग्राहियों की पेंशन खाते में पहुंच चुकी थी, उन्हें इसकी जानकारी दी गई। वहीं जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी नहीं हुआ था, उनका ई-केवाईसी कराकर पेंशन पुनः चालू कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अनाथ 17 वर्षीय बालक को मिलेगी ₹4 हजार प्रतिमाह सहायता

कलेक्टर श्री यादव कहा कि जनसुनवाई में एक 17 वर्षीय बालक अपनी समस्या लेकर आया, जिसके माता-पिता नहीं हैं। बालक महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत ₹4 हजार प्रतिमाह की सहायता के लिए पात्र है, लेकिन किसी कारणवश उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर तत्काल सहायता प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि बालक द्वारा पूर्व में आवेदन किया गया था और संबंधित अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की, तो आवेदन की जानकारी प्राप्त कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

भूमि संबंधी शिकायत पर मृत्यु प्रमाण-पत्र की जांच के निर्देश

जनसुनवाई में एक वृद्ध महिला ने शिकायत की कि मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर अन्य लोग उसकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने बताया कि प्रमाण-पत्र जिला अस्पताल से जारी किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मृत्यु प्रमाण-पत्र की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि प्रमाण-पत्र गलत तरीके से जारी हुआ है, तो उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। यदि प्रमाण-पत्र जिला अस्पताल से जारी नहीं हुआ है, तो यह पता लगाया जाए कि इसे किस व्यक्ति द्वारा जारी किया गया तथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के लिए आवश्यक पत्र जारी किया जाए, ताकि महिला की भूमि सुरक्षित रह सके और उसे न्याय मिल सके।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर आमजन पहुंच रहे हैं। तहसील से संबंधित प्रकरणों में तहसीलदार से तत्काल जानकारी लेकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य किस कारण से लंबित है। यदि प्रकरण नियमानुसार निराकरण योग्य है, तो संबंधित आवेदक को जानकारी देने के साथ आवश्यक कार्रवाई तत्काल कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें।

01/09/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में पेपरलेस निरीक्षण बना मिसाल

फुटेरा में लगेगा विशेष कैंप 01 सितंबर को===कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कैंप में पहुंचकर समस्याएं बताने का किया आग्रह===  ...
31/08/2026

फुटेरा में लगेगा विशेष कैंप 01 सितंबर को
===
कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कैंप में पहुंचकर समस्याएं बताने का किया आग्रह
===

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि 29 अगस्त को ग्राम फुटेरा का भ्रमण कर शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामवासियों द्वारा गांव में विभिन्न समस्याएं होने की जानकारी दी गई थी। इसी के दृष्टिगत मंगलवार 01 सितंबर को ग्राम फुटेरा में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कैंप में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैंप का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। ग्रामवासियों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का अधिकतम प्रयास किया जाएगा। साथ ही गांव के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली जाएगी।

उन्होने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे विशेष कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराएं। यदि किसी शासकीय संस्था के संचालन में कोई समस्या है अथवा किसी योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है, तो उसकी जानकारी भी कैंप में दें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कई बार सचिव अथवा संबंधित कर्मचारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण आवश्यक प्रपत्रों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाते हैं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में विलंब होता है। ऐसे सभी लंबित कार्यों के निराकरण के लिए ग्रामीण समय निकालकर विशेष कैंप में पहुंचें और उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाएं।

Address

DM & Collector Collectorate Campus Distt
Damoh
470661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Damoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Damoh:

Shortcuts

Share