13/02/2026
आज दिनांक 13.02.2026( शुक्रवार) को मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा ग्राम में आयोजित नोहटा सांस्कृतिक महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी, CM Madhya Pradesh पधारे, उस कार्यक्रम के द्वारा दमोह विधानसभा के विधायक जयंत मलैया (पूर्व वित्त मंत्री) द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट के लिए राज्य शासन के हिस्से की वित्तीय स्वीकृति को लेकर पत्र दिया गया है,
साथ ही श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर गिरी , तीर्थ क्षेत्र से इंजी. Rk jain महामंत्री ,नेम कुमार सराफ,यू सी जैन ने ज्ञापन दिया ,साथ ही श्री दिगम्बर जैन पंचायत से सुधीर सिंघाई,मनोज कुमार जैन , ने ज्ञापन दिया,साथ ही उक्त विषय को लेकर दमोह रेल संगर्ष समिति से समाजसेवी प्रांजल चौहान, एड विकल्प जैन ,संतोष रैकवार,सुरेन्द्र छोटू दवे, लखन राय ने ज्ञापन दिया
विषय पर लेख है, कि
दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन का क्या है,मामला
दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट की सर्वे रिपोर्ट WCR पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर जोन द्वारा दिनांक 07.07.2007 को भारतीय रेल मंत्रालय के पास भेजी गई थी,जिसके पश्चात उक्त रेल लाईन के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से की 50% प्रतिशत वित्तीय स्वीकृति देकर शेष मध्यप्रदेश सरकार के हिस्से की 50% प्रतिशत की वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया था,दिनांक 8 मई 2008(17 साल 9 माह) से राज्य शासन के हिस्से की वित्तीय स्वीकृति न मिल पाने की वजह से अब तक अटका हुआ है,तब मध्यप्रदेश सरकार, भोपाल द्वारा इस रेल लाईन को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली थी,
तब उक्त मामले में राज्य सरकार द्वारा अपनी सैद्धांतिक नीति का हवाला दिया गया था, कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केंद्र की रेल योजनाओं में उनकी सैद्धांतिक नीति नहीं रही है,
जबकि 2014 के बाद मध्यप्रदेश सरकार की सैद्धांतिक नीति बदल गई थी, और मध्यप्रदेश के अंदर कई बड़ी रेल योजनाओं में सहभागिता हो गई थी, जबकि देश के सबसे पिछड़े बुंदेलखंड की रेल योजना दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट अब भी स्वीकृति मिलने के इंतजार में है,
आशा है, और विश्वास है, कि राज्य शासन इस बार घोषित होने वाले बजट में दमोह से कुंडलपुर लिंक रेल लाईन प्रोजेक्ट में अपने हिस्से की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करेगी
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India West Central Railway Naveen Jain Dr. Anil Jain Shalendra Kumar Jain Kundalpur Teerth Kshetra दमोह-कुंडलपुर लिंक रेल लाईन संघर्ष समिति दमोह-कुंडलपुर लिंक रेल लाईन निर्माण मुहिम दमोह से कुंडलपुर रेल लिंक लाईन के समर्थन में आगे आईये दमोह नागरिक अधिकार संघर्ष मोर्चा हमाओ दमोह दमोह का हल्लाबोल दमोह रेल संघर्ष समिति