25/06/2023
प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने सन 1975 में इमरजेंसी क्यों लगाई ?
सिर्फ इसलिए कि वह मीडिया और संवैधानिक संस्थाओं को जबरन मूक,बधिर और अंधा बनाकर अपनी गद्दी बनाए रख सकें।.................................
आज के तारीख में अधिकतर विपक्षी दलों के नेता यह चाहते हैं कि वे किसी भी कीमत पर सत्ता में रहें और अनेक नेता तो यह भी चाहते हैं कि सत्ता हमारे परिवार के अंदर ही रहे।
क्या इसे ही लोकतंत्र कहेंगे आप ?
अपवादों को छोड़कर इस देश की राजनीति यही चाहती है कि चुनाव जीतने के लिए जितना भी कुकर्म करना पडे़, हम करते रहें। कोई रोके-टोके नहीं।
भले उन राष्ट्रद्रोही तत्वों से भी साठगांठ क्यों नहीं करनी पडे़ जो तत्व हथियारों के बल पर सन 2047 तक इस देश को इस्लामिक देश बना देने के लिए इन दिनों दिन -रात सक्रिय हैं।
#आपातकाल #कांग्रेस