राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल RJD राष्ट्रीय जनता दल

विश्वगुरु बनने की ओर तेज़ी से बढ़ते कदम!
29/04/2026

विश्वगुरु बनने की ओर तेज़ी से बढ़ते कदम!

जिस देश का प्रधानमंत्री राज्य का चुनाव जीतने के लिए अपना स्तर गिरा लेता हो, जिस देश का चुनाव आयोग सत्ता से मिला हुआ हो, ...
29/04/2026

जिस देश का प्रधानमंत्री राज्य का चुनाव जीतने के लिए अपना स्तर गिरा लेता हो, जिस देश का चुनाव आयोग सत्ता से मिला हुआ हो, उस साम दाम दंड भेद की नीति के दुरुपयोग से बनी राज्य की सरकार कभी राज्यवासियों के जीवन का स्तर उठा नहीं सकती!
बीच चुनाव ₹10000 बांटने से बनी सरकार से बस मौत का तांडव और भ्रष्टाचार का सुनामी ही उपहार में मिलेगा!

Tejashwi Yadav

पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस से प्रत्याशी श्री त्रिणांकुर भट्टाचार्य, बैरकपुर विधानसभा क्षेत...
29/04/2026

पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस से प्रत्याशी श्री त्रिणांकुर भट्टाचार्य, बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार श्री राज चक्रवर्ती और खरदाहा विधानसभा से श्री देवदीप पुरोहित जी के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय    Banerjee जी के साथ आज भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा में सम्मिलित ह...
29/04/2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय Banerjee जी के साथ आज भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पदयात्रा में सम्मिलित हुआ।

बीजेपी बंगाल के सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक विरासत, सभ्यता एवं संस्कृति को समाप्त करने के अलावा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर और लोकतंत्र का क्षरण कर रही है। बंगाल की प्रबुद्ध जनता अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक धरोहर और बौद्धिक इतिहास को सुरक्षित बीजेपी के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांड...
29/04/2026

भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था। ‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ गोली मारी गई है वहाँ निगम पार्षद बीजेपी का, विधायक बीजेपी का, सांसद बीजेपी का, CM बीजेपी का, बिहार CM बीजेपी का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल BJP के, गृहमंत्री BJP के, प्रधानमंत्री BJP के है। बीजेपी बिहारियों के लिए काल बन चुकी है।

क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?

असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है, और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीनभावना की नजर से देखती है। हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी। इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है? बड़बोले एनडीए नेता इस घटना पर बिल में छिपे हुए है।

हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाले वाली कथित डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कारवाई करे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे की सजा दिलाए। ये घटना बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए न्याय चाहिए और अभी अविलंब चाहिए।

29/04/2026

बंगाल चुनाव में 2 लाख 40 हज़ार से अधिक CAPF जवानों को तैनात किया गया है। ऐसा लोकतंत्र में कभी नहीं हुआ?

लोकतंत्र के लुटेरे लोक में ख़ौफ़ पैदा कर आगे से आपके मत पर डाका डालेंगे, ठगी करेंगे। व्यापारी मानसिकता के दो लुटेरे नेता इस देश को अंधेरी गुफा में धकेल रहे है।

अभी भी समय है जाग जाइए।

24/04/2026
राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक सरकार ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंध...
24/04/2026

राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक सरकार ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंधित पत्र जारी किया है।

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट रिटायर्ड और कॉम्प्रोमाइज्ड उच्च अधिकारियों और एजेंसियों से डरी भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर खटारा सरकार से चुनाव के आख़िरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया। अब महीनों से बुजुर्गों को दी जाने वाली सामाजिक पेंशन, स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड के भुगतान, छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए और कर्मचारियों को सैलरी व पेंशन देने के भी एनडीए सरकार के पास धनराशि नहीं बची क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते खजाना खाली है।

तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनी जुगाडू सरकार अब ब्याज पर उधार लेकर यानि कर्ज के सहारे चल रही है। यह भ्रष्ट सरकार 100 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केवल ब्याज का भुगतान करने में खर्च कर रही हैं। हालात ये हैं कि NDA सरकार ने बिहार पर लगभग 4 लाख करोड़ रूपये से अधिक के कर्ज का बोझ लाद दिया है। बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है, विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है। जानते हैं क्यों? क्योंकि एक ऐसी निकम्मी सरकार बिहार को चला रही है, जिसके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप!

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी NDA सरकार बिहार के खजाने से पैसे तो निकाल लेती है लेकिन उसे पता ही नहीं होता है कि 92 हजार 132 करोड़ रुपये कहां खर्च किये? कैग की रिपोर्ट बताती है कि डबल इंजन की सरकार 90 हजार करोड़ के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई। मतलब खर्च तो हुए, लेकिन NDA नेताओं और अधिकारियों की जेब भरने में या NDA सिंडिकेट में बंदरबांट करने में किस मद में ये धनराशि लूटी गई सरकार को पता ही नहीं है।

NDA सरकार में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया कि भ्रष्टचारी ही सम्राट हो गया।

तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनी एनडीए सरकार 𝟓 महीने 𝟏𝟎 दिन से केवल झूठ, फरेब, प्रपंच और पाखंड के सहारे बिना विजन, बिना रो...
24/04/2026

तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से बनी एनडीए सरकार 𝟓 महीने 𝟏𝟎 दिन से केवल झूठ, फरेब, प्रपंच और पाखंड के सहारे बिना विजन, बिना रोडमैप, बिना ब्लूप्रिंट, बिना दीर्घकालिक योजना, बिना किसी स्पष्ट दिशा और बगैर किसी निर्धारित समय सीमा के अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष का 𝟒𝟒.𝟏𝟏% समय व्यर्थ कर चुकी है

07/02/2026

Address

Darbhanga
847222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय जनता दल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share