Ashraf Ahmad AIMBK

Ashraf Ahmad AIMBK political

जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ का भव्य आयोजनजुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ बड़े ही अदब, एहतराम और जोश-ओ-जज़्बे के साथ किलाघाट मदरसा हमीदिया से न...
26/08/2026

जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ का भव्य आयोजन

जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ बड़े ही अदब, एहतराम और जोश-ओ-जज़्बे के साथ किलाघाट मदरसा हमीदिया से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और सरकार-ए-दो-आलम, हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की आमद की खुशी में नात-ए-पाक, दरूद-ओ-सलाम और सलाम का नज़राना पेश किया।

यह मुबारक जुलूस किलाघाट से निकलकर नीम चौक, उर्दू बाज़ार, रहम खान, करम गंज, दड़ू भट्टी, नाका नंबर छह, रहमगंज, खान चौक, मौलागंज, नाका नंबर पाँच, खानकाह चौक, मिर्जापुर, लालबाग, दरभंगा टॉवर और मशरफ बाज़ार होते हुए पुनः किलाघाट मदरसा हमीदिया पहुँचा।

जुलूस के पूरे मार्ग में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हर तरफ़ नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम की सदाओं से माहौल रूहानी और खुशनुमा बना रहा। इस मुबारक जुलूस के माध्यम से मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ, भाईचारे, अमन, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

अंत में मदरसा हमीदिया, किलाघाट में दुआ और सलाम के साथ जुलूस का भव्य समापन हुआ। अल्लाह तआला इस मुबारक जुलूस को अपनी बारगाह में कुबूल फरमाए और हम सभी को नबी-ए-करीम ﷺ की सच्ची मोहब्बत, उनकी सुन्नतों पर अमल करने और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखने की तौफीक अता फरमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

असरफ अहमद
जिला अध्यक्ष, बिदारी कारवां

25/08/2026
21/08/2026
कल माननीय राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार झा जी से मिलने का मौका मिला धन्...
18/08/2026

कल माननीय राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय कुमार झा जी से मिलने का मौका मिला

धन्यवाद

09/08/2026

गुलाम रसूल बलियावी साहब की पहचान सिर्फ एक पद से नहीं, बल्कि मुखलिसी, ईमानदारी, बेबाकी और कौम के प्रति हमदर्दी से होती है।

वह अपनी बात बिना लाग-लपेट के रखने और जरूरतमंदों की आवाज़ मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

कौम के दर्द को समझने के लिए सिर्फ भाषण नहीं, दिल में हमदर्दी और नीयत में खलूस होना चाहिए।

ऐसे बेबाक और मुखलिस लोगों की कद्र करनी चाहिए—चाहे किसी को उनकी बेबाकी पसंद आए या नहीं।

निर्माण कार्यों के बीच जाम से बेहाल दरभंगा शहरमरीजों व स्कूली बच्चों की परेशानी पर नजरे आलम ने डीएम, डीआईजी और एसएसपी को...
06/08/2026

निर्माण कार्यों के बीच जाम से बेहाल दरभंगा शहर

मरीजों व स्कूली बच्चों की परेशानी पर नजरे आलम ने डीएम, डीआईजी और एसएसपी को लिखा पत्र

दरभंगा। शहर में सड़क एवं ओवरब्रिज निर्माण कार्यों के कारण बढ़ती जाम की समस्या को लेकर जनता दल यूनाइटेड, बिहार के सदस्य एवं ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब नजरे आलम साहब ने डीएम, डीआईजी और एसएसपी को अलग-अलग पत्र लिखकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर रोजाना घंटों जाम लगता है। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। विशेषकर अस्पताल एवं मेडिकल क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्गों पर मरीजों को समय पर इलाज और लोगों को दवा लाने-ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नजरे आलम ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके साथ बेहतर यातायात व्यवस्था भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि निर्माण स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो तथा वन-वे व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि चालान काटने के समय चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नजर आते हैं, लेकिन जब एंबुलेंस जाम में फंसी होती है, स्कूली बच्चे घंटों भूख-प्यास और गर्मी में परेशान रहते हैं तथा मरीजों और आम लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है, तब कई जगह ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखती। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

नजरे आलम ने अपने पत्र में जाम प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, अस्पताल मार्गों पर एंबुलेंस के निर्बाध आवागमन, स्कूल समय में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था तथा निर्माण एजेंसियों और ट्रैफिक पुलिस के बेहतर समन्वय की मांग की है।

उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य आम लोगों का जीवन आसान बनाना है। इसलिए डीएम, डीआईजी और एसएसपी से इस गंभीर जनसमस्या पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है, ताकि शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

DM Darbhanga Darbhanga Police

Sangam
03/08/2026

Sangam

छह महीने से वेतन नहीं, मदरसा-संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक परेशान : अशरफ अहमद व जमीर खानसरकार तत्काल लंबित वेतन जारी करे,...
02/08/2026

छह महीने से वेतन नहीं, मदरसा-संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक परेशान : अशरफ अहमद व जमीर खान

सरकार तत्काल लंबित वेतन जारी करे, पारदर्शी जांच व नियुक्ति की भी मांग

दरभंगा। सहायता प्राप्त मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के जिलाध्यक्ष अशरफ अहमद और महासचिव जमीर खान ने सरकार से तत्काल पहल की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से हजारों शिक्षक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कई परिवारों के सामने राशन, बच्चों की फीस, इलाज और रोजमर्रा के खर्च की समस्या खड़ी हो गई है। शिक्षक समाज और देश का भविष्य तैयार करते हैं, ऐसे में महीनों तक उनका वेतन रोकना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि मदरसे और संस्कृत विद्यालय बिहार की शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जांच और सत्यापन के नाम पर शिक्षकों को परेशान करने के बजाय पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होनी चाहिए। जहां अनियमितता हो, वहां जांच की जाए, लेकिन शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं है।

अशरफ अहमद और जमीर खान ने छह महीने का लंबित वेतन तत्काल जारी करने, वर्षों से रिक्त पदों पर पारदर्शी नियुक्ति करने तथा मदरसों और संस्कृत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी एहसान की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी मेहनत की जायज मजदूरी मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

Address

Beta Chowk
Darbhanga
846005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashraf Ahmad AIMBK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share