Rajneet Yoddha

Rajneet Yoddha Social Worker | Public Service
Education • Health • Social Justice
Working for People, With People

कोलंबो में 'विजयपथ' पर टीम इंडिया...बधाई Indian Cricket Team 👍❣️🙏
15/02/2026

कोलंबो में 'विजयपथ' पर टीम इंडिया...

बधाई Indian Cricket Team 👍❣️🙏

15/02/2026

देवों के देव भगवान शिव और माता पार्वती की दिव्य आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि आप सभी के जीवन में प्रेम, संतुलन और आध्यात्मिक प्रकाश का संचार करे।

शिव और शक्ति का यह अद्वितीय संगम हमें सिखाता है कि धैर्य और करुणा, तप और समर्पण, शक्ति और शांति... जब एक साथ हों, तभी जीवन पूर्ण होता है। भोलेनाथ एवं माँ गौरी की कृपा से आपके जीवन के समस्त कष्ट, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर हों, तथा सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

आइए, इस पावन रात्रि पर हम सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा अपने आचरण में शिवत्व और शक्ति... दोनों को आत्मसात करें।

हर-हर महादेव!
आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

14/02/2026

पुलवामा में भारत के वीर सपूतों के काफिले पर किया गया कायराना आतंकी हमला पूरे राष्ट्र के लिए गहरा आघात था। इस अमानवीय साजिश में हमने अपने कई बहादुर जवानों को खो दिया, जिनकी शहादत ने देश की आत्मा को झकझोर दिया।

उनका साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की चेतना में जीवित रहेगा। आतंकवाद के विरुद्ध भारत का संकल्प अडिग है... हम अपने वीरों के त्याग को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

07/02/2026

Ek Bihari, sab pe bhaari 🔥

| | | |

30/01/2026

अहिंसा के पुजारी और स्वदेशी के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। बापू का जीवन दर्शन हमें आत्मनिर्भरता और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। शत-शत नमन।

स्वदेशी की अलख जगाकर भारत को स्वावलंबन का मार्ग दिखाने वाले युगपुरुष, महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। बापू के...
30/01/2026

स्वदेशी की अलख जगाकर भारत को स्वावलंबन का मार्ग दिखाने वाले युगपुरुष, महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। बापू के विचार मात्र शब्द नहीं, बल्कि एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का आधार स्तंभ हैं। उनके आदर्श सदैव हमारे संकल्पों को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत की आन, बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व हम सभी के जी...
26/01/2026

सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत की आन, बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करता रहे। यह पावन अवसर हमें अपने संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति और अधिक निष्ठावान बनने की प्रेरणा देता है।

हम सब मिलकर एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें, यही मेरी शुभकामना है। 🇮🇳

सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती प...
24/01/2026

सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए आपका आजीवन संघर्ष भारतीय लोकतंत्र का प्रेरक अध्याय है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीबों की निस्वार्थ सेवा—ये केवल नारे नहीं, बल्कि आपके जीवन के मूल मूल्य थे।

इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम सब आपके दिखाए मार्ग पर सामाजिक समरसता और न्याय के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। 🙏

23/01/2026

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे प्रचंड उद्घोष से भारतीय जनमानस में क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित करने वाले, माँ भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

उनकी अदम्य वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की स्मृति में मनाया जाने वाला आज का यह दिन पराक्रम दिवस है, जो प्रत्येक भारतीय को साहस, संकल्प और स्वाभिमान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

23/01/2026

आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Address

Darbhanga

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajneet Yoddha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category