03/09/2026
Under the chairmanship of Dr M. L. Jat, Secretary, DARE & DG, ICAR, a large-scale plantation drive was organised at ICAR–Central Sheep & Wool Research Institute, Avikanagar on 21 August 2026, with 501 fruit-bearing and fodder saplings planted by ICAR officials, scientists, staff, farmers and students.
Adding further momentum to the green mission, 1 lakh+ saplings have already been planted on the campus over the past two years under a CSR initiative.
The event also showcased CSWRI’s innovative ‘Wool Sapling Bag’—an eco-friendly alternative to plastic nursery bags that turns sheep wool into a sustainable resource.
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को मजबूत करते हुए आईसीएआर–केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान (सीएसडब्ल्यूआरआई), अविकानगर में विशेष पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान की अध्यक्षता आईसीएआर के महानिदेशक एवं डेयर के सचिव डॉ. एम.एल. जाट ने की।
अभियान के तहत परिसर में जामुन, आम, नीम, शहतूत और गूलर सहित विभिन्न फलदार एवं चारा वृक्ष प्रजातियों के 501 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों, विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, आईसीएआर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय किसानों और विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डॉ. एम.एल. जाट ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव और पशुओं की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में ‘वूल सैपलिंग बैग’ की भी सराहना हुई, जो प्लास्टिक का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है और ऊन के प्रभावी उपयोग का नया अवसर प्रदान करता है।
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary