30/08/2026
* # मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत BSW-MSW सत्र का शुभारंभ; पी.जी महाविद्यालय दतिया में हुआ*
*नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*
दतिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में आज रविवार, 30 अगस्त 2026 को विकास खंड दतिया के पी जी कालेज में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू BSW और MSW की कक्षाओं का गरिमामयी सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मैटर संतोष उपाध्याय ने सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार और ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ज्योति गोस्वामी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुशील प्रजापति आयुष अधिकारी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ परिजात त्रिपाठी डॉक्टर उपस्थित रहे।
सामाजिक सरोकारों पर दिया जोर
इस शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुधारों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और संस्था प्रतिनिधियों ने समाज को नशामुक्त बनाने, स्वच्छता अभियान को गति देने और शिक्षा के उजियारे को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली।
वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मैटर श्री राम प्रसाद कोहली, संतोष उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, प्रियांशी राजे, रुचि गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएमसीएलडीपी CMCLDP परामर्शदाता एवं मेंटर्स की उपस्थिति सराहनीय रही। इसके साथ ही विकास खंड की
छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर रीना गौतम ,मनोज गोंड , इन्द्र जीत साकय,शशिकांत भार्गव आशीष यादव रोहित योगी राहुल देव काजल संजना रवि बघेल, गगन आदिवासी , बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।