Collector Office Datia

Collector Office Datia Official handle of Collector Datia, Government of Madhya Pradesh. Committed to good governance.
(3)

Collector and District Magistrate:
Swapnil Wankhade
IAS (2016 Batch), Collector & District Magistrate, Datia
Government of Madhya Pradesh.

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले ज्योति स्नान महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पू...
12/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले ज्योति स्नान महोत्सव की तैयारियों के संबंध में पूज्य संत हजारी राम मंदिर में सिंधी समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक की।

बैठक में कलेक्टर ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश...
11/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। साथ ही, शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


#जनसुनवाई #दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की प्...
10/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान, सीएम हेल्पलाइन, अंतरविभागीय मुद्दे, राजस्व प्रकरणों, राहवीर योजना एवं संबल पंजीयन के लंबित प्रकरणों, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की प्रगति, फार्मर रजिस्ट्री के लंबित कार्यों तथा निराश्रित गोवंश की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

#दतिया

09/08/2026

लाड़ली बहना योजना से संबंधित सूचना भ्रामक एवं तथ्यहीन है

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाड़ली बहना योजना के संबंध में एक भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचना प्रसारित की जा रही है। वायरल पोस्ट में दतिया जिले की 7 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खाते बंद किए जाने का दावा किया गया है।

जिला प्रशासन ने उक्त दावे को पूर्णतः भ्रामक एवं असत्य बताते हुए स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत किसी भी हितग्राही के खाते बंद नहीं किए गए हैं। योजना पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिले में 7 लाख नहीं, बल्कि 1 लाख 43 हजार लाड़ली बहनों को योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट, भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही ऐसी पोस्ट को आगे साझा करें।
शासकीय योजनाओं से संबंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही करें।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि झूठी एवं भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से आमजन को गुमराह करने अथवा भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#दतिया #लाड़ली_बहना_योजना

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में नशामुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में दतिया की प्रभावी पहल को राष्ट्रीय सराहनाभार...
09/08/2026

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में नशामुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में दतिया की प्रभावी पहल को राष्ट्रीय सराहना

भारत सरकार ने दतिया के नशामुक्ति अभियान को बताया अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय मॉडल

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में दतिया जिले में नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

दतिया में 17 से 26 जून 2026 तक नशामुक्त सप्ताह के दौरान व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नशे से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, पुनर्वास, सामुदायिक सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. संदीप रेवाज राठौड़ ने दतिया जिले के प्रयासों की सराहना की। मंत्रालय ने जिले की कार्यप्रणाली को सुसमन्वित, परिणामोन्मुखी एवं अन्य जिलों के लिए मूल्यवान मॉडल बताया।

भारत सरकार से मिली यह सराहना दतिया जिले में नशामुक्ति के लिए किए जा रहे जनभागीदारी आधारित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

CM Madhya Pradesh
#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की।बैठक में कलेक्टर ने जिले में नवीन दुर...
07/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में नवीन दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जिले की सभी सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, स्ट्रीट लाइट एवं चेतावनी बोर्ड निर्धारित मानकों के अनुसार लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूल बसों एवं बस चालकों की नियमित जांच तथा ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने व्यावसायिक वाहनों की जांच कर उनमें जीपीएस लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जीपीएस नहीं लगाने पर जुर्माना एवं जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने नवीन सांदीपनि शासकीय विद्यालय, भाण्डेर का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने विद्यालय भवन के विभि...
07/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने नवीन सांदीपनि शासकीय विद्यालय, भाण्डेर का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने विद्यालय भवन के विभिन्न कक्षों, परिसर एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर की प्रक्रिया संपन्न करते हुए जल्द से जल्द विद्यालय प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।


#दतिया

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भाण्डेर जनपद ...
07/08/2026

कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भाण्डेर जनपद पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



#दतिया ुक्रवार_जनता_के_नाम

Address

New Collectorate Building
Datia
475661

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm

Telephone

07522-234100

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Datia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Datia:

Shortcuts

Share