12/12/2021
*आज अपने आँसुओं से पाँव तेरे पखार दूँ,*
*आ मेरे शहीद तेरी आरती उतार दूँ!!*
*राष्ट्रीय चेतना के कवि मैथिलीशरण गुप्त जी की पुण्यतिथि पर आज उनकी एक रचना "पुष्प की अभिलाषा" की पंक्तियां-
"मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक" वर्तमान परिदृश्य में एकदम जीवंत हो चुकी है।आज सारा भारत अथाह शोक के सागर में डूबा हुवा है।विडंबना यह कि इस महाशोक के बावजूद भी भारत को निरंतर बिना रुके बिना थके प्रगति के पथ पर बढ़ते जाना है।आज माँ भारती के वीर पुत्र भारतवर्ष के प्रथम चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ़ जनरल विपिन रावत,उनकी वीरांगना धर्मपत्नी और उनके साथ रहने वाले 11 रणबाँकुरे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं जिसके कारण सारा भारतीय जनमानस व्यथित है और निरंतर उन वीर महानायकों के प्रति श्रद्धांजलि देकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहा है।*
*इसी कड़ी में आज दिनांक 12-12-21 दिन रविवार को बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के नगर परिषद दाउदनगर क्षेत्र में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुलेनगर के फुले चौक पर अम्बुज ट्रस्ट के द्वारा अमर शहीद जनरल विपिन रावत,उनकी धर्मपत्नी,एवं उनके वीर सहायक सैनिकों के महान बलिदान के निमित एक अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*कार्यक्रम का संचालन अम्बुज ट्रस्ट के ट्रस्टी सह कर्मयोगी वार्ड पार्षद श्री बसंत मालाकार के द्वारा संपन्न हुवा।इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन हुतात्माओं की आत्मा के शांति लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना किया।उपस्थित बच्चे,किशोर,जवान,बुजुर्ग,महिलाओं ने अपने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन वीर बलिदानियों को नमन किया।
*इस दौरान वीर जनरल विपिन रावत अमर रहे,भारत के वीर जवान अमर रहे,भारत माता की जय,वंदे मातरम आदि नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।सभी लोगों ने उन बलिदानियों की तस्वीर के पास दीपक और मोमबत्ती जलाकर उनके प्रति अपनी संवेदना और सम्मान प्रकट किया।इस दौरान लगातार उनकी तस्वीरों पर पुष्प वर्षा होती रही।*
*सभी उपस्थित जनों ने उन सभी महान आत्माओं के महान त्याग को अपने हृदय की गहराइयों से सादर नमन कर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए देश के लिए मर-मिटने का प्रण लिया।*
*इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रशांत कुमार तांती,वार्ड पार्षद श्री दिनेश प्रसाद,भाजपा नेता श्रीनिवास शर्मा,मेजर युवराज पांडेय,श्री अर्जुन मालाकार, श्री निर्भय कुमार सैनी,श्री मनोज यादव,श्री कृष्णा यादव,श्री धर्मेंद्र यादव,श्री रामेश्वर भगत,श्री आदर्श सैनी,श्री पंकज प्रजापति,श्री बबन प्रजापति,श्री ख़लील माली,के साथ अन्य लोगों ने उपस्थित होकर उन महान बलिदानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।*
#सादर
#अम्बुज_ट्रस्ट
#सी_डी_एस_विपिन_रावत
िंद
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏❤️🇮🇳❤️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐