11/07/2026
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। एक मासूम को कई दिनों तक हैवानियत का शिकार बनाया गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस प्रकार का प्रकरण प्रदेश में जंगलराज होने का प्रमाण है साथ ही प्रशासनिक विफलता का भी सबसे भयावह उदाहरण है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी से पूछना चाहता हूं कि होटलों में इस तरह का संगठित अपराध चल रहा था, तो पुलिस, स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार क्या कर रहे थे ?
दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा दिलाने के साथ-साथ इस पूरे गिरोह को संरक्षण देने वाले, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और इस मामले में मिलीभगत रखने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता के इलाज, पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाए तथा इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करे।
मैंने लोक सभा में भी यह मांग उठाई थी और कई बार सार्वजनिक रूप से भी यह बात कही और पुन: दोहरा रहा हूं कि मासूमों के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधियों को चौराहे पर फांसी देने का कानून सरकार को बनाना अत्यंत आवश्यक है |
PMO India CMO Rajasthan