District Collector & Magistrate - Dausa

District Collector & Magistrate - Dausa Official Handle of District Collector and District Magistrate, , .

प्रभारी सचिव ने छारेड़ा नर्सरी का किया अवलोकन, सघन ईको-ट्यूरिज्म की संभावनाओं पर की चर्चानर्सरी में पौधों के संरक्षण एवं...
03/09/2026

प्रभारी सचिव ने छारेड़ा नर्सरी का किया अवलोकन, सघन ईको-ट्यूरिज्म की संभावनाओं पर की चर्चा

नर्सरी में पौधों के संरक्षण एवं बेहतर रखरखाव की व्यवस्थाओं की सराहना की

दौसा, 3 सितम्बर। 'हरियालो राजस्थान' कार्यक्रम के तहत जिला प्रभारी सचिव पीसी किशन ने गुरुवार को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत छारेड़ा में नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने नर्सरी में विकसित किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों, उनके विकास एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नर्सरी में पौधों के संरक्षण एवं बेहतर रखरखाव की व्यवस्थाओं की सराहना की।

प्रभारी सचिव पीसी किशन, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने वीबी-जीरामजी योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में स्वीकृत ग्राम लाहड़ी का बास में संचालित नर्सरी में आंवला, आम, कटहल, अमरूद, जामुन, करंज, बरगद, बांस, पीपल, इलायची, खजूर, गुलाब, कचनार एवं चम्पा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया तथा पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पशु-पक्षियों के आहार एवं आश्रय के लिए उपयोगी पौधों का अधिकाधिक रोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सरी क्षेत्र की प्राकृतिक संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग के माध्यम से यहां सघन ईको-ट्यूरिज्म विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक (वीबी-जीरामजी) बिरदी चंद गंगवाल ने नर्सरी में संचालित गतिविधियों एवं पौधों के विकास की जानकारी दी।

पंचायत परिसर का अवलोकन किया
इसके पश्चात प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत भवन एवं पंचायत परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत परिसर में लगाए गए पौधों तथा पंचायत भवन में की गई साज-सज्जा एवं व्यवस्थाओं की सराहना की और परिसर के हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी यशवंत मीना, अधिशाषी अभियंता सीताराम मीना, विकास अधिकारी विजेन्द्र सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत प्रशासक पूजा मीना, पूर्व सरपंच हरिसिंह मीना, ग्राम विकास अधिकारी अनिल बंसल, कनिष्ठ सहायक कृष्णा नागर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला-खुर्द में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजितजलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिकाध...
03/09/2026

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला-खुर्द में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण जरूरी : जिला प्रभारी सचिव

‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो-राजस्थान’ अभियान के तहत हुआ आयोजन

दौसा, 3 सितंबर। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला-खुर्द में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो-राजस्थान’ अभियान के तहत जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव पीसी किशन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव पीसी किशन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है। इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ कार्बन चक्र को भी संतुलित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी मानने का आह्वान किया।

प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें

उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं, इसलिए उनका उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी हर व्यक्ति की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन देती है, लेकिन किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल भी जरूरी

प्रभारी सचिव ने कहा कि पौधा लगाना शुरुआत है, उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने तथा ‘हरियालो-राजस्थान’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों में श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो

उन्होंने विद्यार्थियों में बौद्धिक कार्य के साथ शारीरिक श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर देते हुए ‘डिग्निटी ऑफ लेबर’ की अवधारणा को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रम का प्रत्येक रूप सम्मान के योग्य है और विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण से जोड़ने में विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

स्कूल में विकसित हो बोटैनिकल गार्डन

प्रभारी सचिव ने स्कूल प्रबंधन एवं प्रशासन को विद्यालय परिसर में बोटैनिकल गार्डन विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी तथा पर्यावरण के प्रति उनकी समझ और जागरूकता बढ़ेगी। यह विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी उपयोगी साबित होगा।

प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जरूरी

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति को सम्मान और देवी स्वरूप माना गया है। आज आवश्यकता है कि प्रकृति के प्रति इसी सम्मान की भावना को व्यवहार में भी उतारा जाए। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीना वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण से राजस्थान को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

यह अधिकारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पी. कथिरवेल, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, उप वन संरक्षक प्रशांत गर्ग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल एवं नांगल राजावतान उपखंड अधिकारी यशवंत मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

03/09/2026
03/09/2026

दवाओं की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी...

आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित...

राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
Medical and Health Department, Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

03/09/2026

सुजस वीडियो बुलेटिन
3 सितम्बर, 2026

https://youtu.be/X01pH0PM40M?si=eK76yUZfSCSKxJss

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन

* प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति | 3,219 किलोमीटर सड़कों से मजबूत होगी कनेक्टिविटी | हर ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केन्द्र

* लंबित परियोजनाओं के निस्तारण पर जोर | भूमि अधिग्रहण-मुआवजा मामलों की समीक्षा | प्रभावी समन्वय से बाधाएं दूर करने के निर्देश

* नगरीय निकाय चुनाव 2026 | मतदान दलों के प्रशिक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई | 9 कार्मिकों को चार्जशीट







03/09/2026
03/09/2026

सुजस स्पेशल बुलेटिन
03 सितम्बर, 2026

https://youtu.be/xL2yKYW7yKM?si=uQJdwfMJ5WID8St2

धोरों से महलों तक पहुँचा विकास,
राजस्थान पर्यटन विस्तार की पूरी कहानी

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan


#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

03/09/2026

सुर्खियों में राजस्थान...
राजस्थान की हर नई पहल, हर नवाचार और हर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए फॉलो करें
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Collectorate Dausa
Dausa
303303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate - Dausa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Collector & Magistrate - Dausa:

Shortcuts

Share