27/07/2023
जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 11 जुलाई के जनसम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के जारी परिणाम में नेछवा, जिला सीकर के 42 वर्षीय श्री बनवारी लाल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जायगी। बनवारी ने महंगाई राहत कैंप से संबंधित वीडियो बनाया तथा इनाम के रूप में एक लाख रुपये की राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है।