07/01/2026
मेड़ता सिटी में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित किसानों के साथ RLP शुरू से खड़ी है | आज मैने मेड़ता में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करने के लिए मेड़ता से पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी व RLP नेताओं को धरना स्थल पर भेजा और आगामी 10 जनवरी को रियां बड़ी में हो रही विशाल रैली में आने के लिए आमंत्रित किया ,चूंकि बजरी सहित अन्य सभी मुद्दे किसानों के हित से जुड़े हुए है ऐसे में 10 जनवरी को रियां बड़ी में किसानों के इन तमाम मुद्दों को लेकर आयोजित हो रही विशाल रैली में किसान एकता का बड़ा संदेश सरकार को देंगे,मेड़ता से पुष्कर और रास से मेड़ता तक नवीन रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहण होने वाली भूमि के मुआवजे का मामला हो या गौचर भूमि की किस्म बदलने का मामला हो,मैने स्वयं सक्षम स्तर पर इन बातों को रखा है,रेलवे लाइन से जुड़े मुद्दे पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल को मैने दिल्ली में रेल मंत्री से भी मिलवाया था |
चूंकि तमाम मुद्दे जनता के हितों से जुड़े है ऐसे में हमें मिलकर यह लड़ाई लड़नी है इसलिए मेड़ता सिटी में आंदोलित किसानों से कल का जयपुर कूच भी स्थगित करने की बात भी कही |
आओ हम सब मिलकर 10 जनवरी को रियां बड़ी की रैली को सफल बनाए और किसानों के मुद्दों को सही दिशा में ले जाकर उनका सकारात्मक समाधान करवाएं |