Ramkishor

Ramkishor राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी नागौर

16/02/2026

जब वोट डालने जाओ तो भीड़ मत देखना, झंडे मत देखना, बड़े-बड़े वादे मत सुनना… बस अपनी उंगली पर लगी स्याही से पहले उस निशान को याद करना जिसने हर बार तुम्हारी आवाज़ उठाई। राजनीति में चेहरे बदलते रहते हैं, गठबंधन बनते-बिगड़ते रहते हैं, लेकिन संघर्ष की पहचान नहीं बदलती। खेत सूखा हो या मंडी में दाम गिरा हो, सड़क टूटी हो या नौजवान बेरोजगार बैठा हो — जिन दिनों कोई नहीं बोलता था, तब भी एक आवाज़ लगातार खड़ी रही, और उसी आवाज़ का प्रतीक है वो चुनाव चिन्ह। ये सिर्फ बैलेट पेपर पर बना निशान नहीं, ये तुम्हारे भरोसे, तुम्हारे गुस्से, तुम्हारी उम्मीद और तुम्हारे स्वाभिमान की मोहर है।

इस बार वोट पार्टी को नहीं, उस भरोसे को देना है जो हर बार तुम्हारे साथ खड़ा रहा। उंगली बटन पर जाए उससे पहले याद करना कि तुम्हारे दर्द को किसने शब्द दिए, किसने सड़कों से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी। भीड़ चाहे जिधर जाए, माहौल चाहे जैसा बने, समर्थक की पहचान यही है कि वो आखिरी पल में भी अपने चुनाव चिन्ह को नहीं भूलता, क्योंकि वही उसकी लड़ाई का असली साथी है।
*हनुमान बेनीवाल 🔰⚠️👑*
*राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 🫡🔰*

आज डेह गाँव और आस पास के लोगों के सर्व समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी से उनके आवास ...
16/02/2026

आज डेह गाँव और आस पास के लोगों के सर्व समाज के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी से उनके आवास पर मुलाकात कर सुरपालिया थाने में दर्ज चोरी के मामले में निष्पक्ष जाँच की माँग की और ग्रामीणों ने कहा कि उक्त चोरी के मामले का खुलासा कर दोषियों की शीघ्र गिरफ़्तारी होनी चाहिए। अगर कोई दोषी है तो वो बचना नहीं चाहिए परन्तु कोई निर्दोष भी फँसना नहीं चाहिए। उक्त चोरी से जुड़े एक मामले में शक के आधार पर पूछताछ करना कोई ग़लत नहीं है परन्तु पूछताछ की आड़ में बिना किसी महिला कांस्टेबल की मौज़ूदगी में पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ अमानवीय तरीक़े से गंभीर मारपीट करना पूर्ण रूप से अनुचित है।पुलिस की मारपीट से आहत दोनों महिलाएं जेएलएन अस्पताल नागौर में उपचाराधीन है।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कई मामलों में स्पष्ट कर रखा है महिलाओं से पूछताछ के दौरान मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूछताछ के दौरान महिला कांस्टेबल / महिला अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य है। परन्तु उक्त प्रकरण में आज डेह गांव के सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एमपी साहब को अवगत कराया कि सुरपालिया थाने के A.S.I. और उसके साथ मौजूद पुलिस कार्मिकों ने न केवल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना की है बल्कि मानवाधिकारों का भी उल्लंघन किया है।ऐसे में सांसद महोदय ने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता करके दोषी A.S.I. व अन्य पुलिस कार्मिकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाने
की मांग की साथ ही कहा कि हम कानून के सहयोगी है और इस क्षेत्र के लोग भी कानूनी मामलों में पुलिस का सहयोग करते है मगर वर्दी की आड़ में ऐसी गुंडागर्दी यहां बर्दाश्त नही की जाएगी। नागौर जिले में सैंकड़ों चोरियों के मामलों में पुलिस ने बिना जांच के FR दे रखी है। चोरी से जुड़े मामलों में पीड़ित दर -दर की ठोकरें खाते है मगर तब पुलिस का जमीर कहाँ चला जाता है।

Hanuman Beniwal Rashtriya Loktantrik Party
Jayal Samachar-जायल समाचार Jayal-Jyoti
Deh Samachar- डेह समाचार डेह तहसील की खबर
Jayal ra samachar-जायल रा समाचार
Bhajanlal Sharma Rajasthan Police
CMO Rajasthan Mr. Newswala

जिसमें हुनर प्रतिभा कौशल कूटनीति रणनीति और राजनीतिक समझ होती है वे विपक्ष में होते हुए भी अपना काम ऐसे ही ठरके से करवाते...
28/05/2025

जिसमें हुनर प्रतिभा कौशल कूटनीति रणनीति और राजनीतिक समझ होती है वे विपक्ष में होते हुए भी अपना काम ऐसे ही ठरके से करवाते है।

19/03/2025

सीएम को चिट्ठी लिखने वाले बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा ने सवाल पूछने से पहले सदन में किया राम राम,तो स्पीकर ने टोका। फिर पूछा सवाल नंबर 420 तो सदन में लगे ठहाके। डांगा ने अपने इलाके में सरकारी कॉलेज खोलने से जुड़ा सवाल पूछा था लेकिन फिलहाल सरकार का इनकार।

डांगा जी का दुःख सरकार मे होते हुए भी ना चलना  दुःखद है सा क्या खींवसर मे अभी भी बेनीवाल जी की चल रही है या ये  सिर्फ एक...
17/03/2025

डांगा जी का दुःख
सरकार मे होते हुए भी ना चलना दुःखद है सा
क्या खींवसर मे अभी भी बेनीवाल जी की चल रही है या ये सिर्फ एक बहाना है

23/11/2024

गोरी तु गैली हुई, दरपण किण रो मीत
हीरो बेच भूंगड़ा लिया आ ही जगत की रीत
खींवसर

Address

Deh

Telephone

+918955579957

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramkishor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ramkishor:

Share