13/09/2021
मेरे प्यारे हिमाचल वाशियो,
इस पोस्ट को आपके लिखा जा रहा है।
मेरा एक सवाल है
क्या आपको भी बस stand पर ऐसे लोग मिलते है जो कहते है की --
*** भाई मेरा पर्स gum हो गया है कृपया कर के मुझे मेरे घर जाने तक का किराया दे दे, में एक अच्छे फॅमिली से हु इसलिए घर जाते हे सबसे पहले आपको आपके पैसे वापुस करुगा? *****
फिर वो आपसे आपके पैसे और मोबाइल नंबर lete है और आपको थैंक यू कह कर चले जाते है।
लेकिन फिर कभी भी उनका कोई कॉल या मैसेज आपको नहीं मिलता है।
इसका मतलन हुआ की वो कोई आपसे झूठ कह कर ,, आपसे पैसे ले गया???
अब ये लोग इस पैसे का क्या करेंगे ?
नशा?
लड़की का चकर??
महंगे कपड़ो खरीद कर खुद को सोशल मीडिया पे आमिर दिखाना ?
यही काम या ऐसा he कोई 2-टेक का काम ये लोग करते है।
मेरे साथ ऐसी घटना 2 बार हो गयी है। इसलिए कहीं ये बात आपके साथ या आपके किसी अपने के साथ न हो इसलिए में यह पोस्ट लिख रहा हु।
नमस्कार दोस्तों ,
घटना 1 )
कुछ दीन पहले में शिमला बस स्टैंड ISBT पे बस लेने खड़ा था तभी वह एक 22-23 साल का लड़का आता है और कहता है की भाई में JP university में पड़ता हु। मुझे घर जाना है लेकिन बस स्टैंड आते आते मेरा purse कहीं gir गया है और अब मेरे पास किराया नहीं है। कृपया मेरी हेल्प कर दे, में घर जाते हे आपके पैसे वापिस कर दुगा।
और ऐसा कह करे भाई साब मुझसे 400 रूपए ले जाते है।
घटना 2 )
यह बात कल शाम (12 -sep -2021 ) की है। कल में चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड से घर आने के लिए बस का इंतज़ार कर रहा रहा था। इतने में एक जवान लड़का , उम्र करीब 27 -28 वर्ष होगी, ये आता और कहता है की भाई मेरे दोस्त ने मुझसे झूट कह कर पैसा लेके कहीं चला गया है और अब मेरे पास घर जाने को पैसे नहीं है, मुझे पठानकोट जाना है। प्लीज आप मेरी हेल्प कर दीजिये।
mujhe sak तो हुआ लेकिन मेरे sak की वजह से कोई इंसान प्रॉब्लम में न रह जाए इसलिए मैंने उसको पूछा की भाई कितना किराया लगेगा? तो उसने 350 बताया। मेरे पास 1000 थे और मैंने उसको 400 दे दिए।
हैरानी की बात है की ,
इस बन्दे ने अच्छे कपडे पहने हुए थे । इसके पास एक i -phone भी था।
और इसने मुझसे कहा की में घर पहुंच कर पानी भी बाद में पियुगा पहले आपके पैसे वापिस करुगा।
तो दोस्तों इस हिसाब से इस बन्दे को कल रात को हे पैसे भेज देने चाहये थे या aaj सुबह अगर यह इतना he ईमानदार खुद को बता रहा थ।
लेकिन दोनों घटनाओ में किसी ने भी पैसा वापिस नहीं किया न ही कोई कॉल आया।
अब मेरी गलती यह है की मैंने उसका नंबर नहीं लिया क्युकी इतना समय वहा नहीं था बस स्टेशन पे लग गयी थी और टिकट भी बुक करवाना था।
इसलिए मेरी आप सभी से गुजारिश यही है की आपके साथ अगर ऐसा हो तो
*** उस इंसान का फोटो और मोबाइल IMEI नंबर (* #06 #)जरूर नोट कर ले *** या फिर हेल्प न करे क्युकी कोई और भी यह काम कर के उसकी हेल्प कर लेगा जो सच में मुसीबत में हो। और कोई आपके भरोसे और पैसे को नुक्सान न कर पाए। क्युकी इस नुकसान का बदला फ्यूचर में उस इंसान से निकला जाता है जो सच में musibat में phasa होता है।। क्युकी तब हमारी दोवारा किसी को हेल्प करने की हिम्मत नहीं होती ।
और ये कुछ गलत लोग आपसे पैसा ले कर इसको गलत काम में ही lgate है। ये लोग खुद तो नशे में बर्बाद हो चुके है लेकिन धीरे धीरे ऐसा माहौल भी
बना रहे हैं जिससे आने वाली पीढ़िया भी इनकी चपेट में आयेगी। वैसे ऐसा माहौल तो आप खुद आज के समय में भी देख ही रहे है जहा कम उम्र में बचे का ध्यान स्कूल और कितबो से परे , खुद को सोशल मीडिया में फेमस करने में लगे है जो की इनके और hamre देश के future के लिए बिलकुल भी सही नहीं है।
*** मेरे भाई बहनो, कृपया करके किसी ऐसे व्यक्ति के झांसे में ना आए **
याद रखिये Photo + mobile IEMI नंबर।
इसको लेने से अब उस इंसान को पैसा वापिस करना ही पड़ेगा ,,चाहे वो सच में मुसीब में हो या dhokha कर रहा हो। नहीं तो उसकी फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया जा sakta है उसकी करतूत के explanation ke साथ।
दोस्तों इस पोस्ट को fb /whatsapp शेयर जरूर करियेगा। क्युकी यह real life problem है। आपके अपने के साथ ऐसा धोखा न हो इसलिए शेयर जरूर करियेगा।
जय श्री राम ,
जय हिन्द।