06/07/2026
आज दिनांक 06.07.2026 को मिशन शक्ति से जिला मिशन समन्वयक सरोज ध्यानी, जेंडर विशेषज्ञ रजनी थपलियाल, डी.ई.ओ. (DEO) सपना थापा, अकाउंट असिस्टेंट मनमोहन जोशी तथा पोषण अभियान से दीपक सरोही द्वारा बाल विकास परियोजना, रायपुर कार्यालय में सुपरवाइजरों के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और पोषण अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे पोषण ट्रैकर एप कि सम्पूर्ण जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विभिन्न प्रावधानों, PMMVY पोर्टल के संचालन, लाभार्थी पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया, भुगतान प्रणाली, NPCI मैपिंग तथा पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सुपरवाइजरों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित कार्य संपादित किए गए—
➡️ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 08 नए लाभार्थियों का पंजीकरण कर आवेदन प्रपत्र सफलतापूर्वक भरे गए।
➡️ 02 लाभार्थियों की NPCI मैपिंग सफलतापूर्वक की गई, जबकि 04 लाभार्थियों की NPCI मैपिंग असफल (Failed) रही। असफल मामलों के कारणों की जानकारी देते हुए सभी सुपरवाइजरों को NPCI मैपिंग की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
➡️ 02 सुपरवाइजरों के PMMVY पोर्टल के पासवर्ड सफलतापूर्वक परिवर्तित (Reset) किए गए।
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध पंजीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। कार्यक्रम मे कुल 8 सुपरवाईजरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सभी को अपने अपने सेक्टर मे शत प्रतिशत रेजिस्ट्रैशन करवाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।