Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand

Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand माननीय (महामहिम) राज्यपाल महोदय का निवास एवं कार्यालय,
लोक भवन (राज भवन) एवं राज्यपाल सचिवालय।

राजभवन, देहरादून या गवर्नर हाउस, देहरादून उत्तराखण्ड के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है।

सर्किट हाउस जिसे अब राजभवन के नाम से जाना जाता है, का निर्माण सन् १९०२ में किया गया था। उस समय इसका नाम कोर्ट हाउस हुआ करता था, जहाँ तत्कालीन संयुक्त प्रान्त के ब्रिटिश गवर्नर अपने देहरादून भ्रमण के दौरान प्रायः निवास करते थे।

स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत के प्रधानमन्त्री/राष्ट्रपति जब भी देहरादून आते थे

तो यहीं ठहरते थे। समय-समय पर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमन्त्री इस ऐतिहासिक इमारत में निवास कर चुके हैं।

उत्तराखण्ड उन कुछ भारतीय राज्यों में से एक है जहां राजभवन के दो आधिकारिक भवन हैं। पहला राजभवन, देहरादून की राजधानी शहर में स्थित है तथा दूसरा राजभवन, नैनीताल में स्थित है।

उत्तराखण्ड राज्य के गठन के परिणामस्वरूप राजभवन की स्थापना अस्थाई रूप से बीजापुर हाउस, न्यू कैण्ट रोड़, देहरादून में की गई। तत्पश्चात सर्किट हाउस, देहरादून को राजभवन में बदलकर उत्तराखण्ड के प्रथम राज्यपाल श्री सुरजीत सिंह बरनाला को २५ दिसम्बर २००० को इसका प्रथम निवासी बनाया गया।

यद्यपि राजभवन को २५ दिसम्बर २००० को सर्किट हाउस में स्थानान्तरित कर दिया गया था, किन्तु राज्यपाल/राजभवन सचिवालय का संचालन बीजापुर हाउस से ही होता रहा। राज्य के तीसरे राज्यपाल श्री बी॰एल॰ जोशी द्वारा राजभवन परिसर में राज्यपाल सचिवालय तथा प्रेक्षागृह/सभागार के नवनिर्मित भवनों का उद्धघाटन दिनांक २७ जुलाई २००९ को किया गया। कुछ समय पश्चात् राजभवन परिसर में राज्यपाल का पदेन आवास निर्मित किया गया, जिसका उद्धघाटन श्रीमती मार्गरेट अल्वा (चतुर्थ राज्यपाल) द्वारा दिनांक १४ अप्रैल २०१० को किया गया था। पुरानी इमारत जो महामहिम राज्यपाल का आवास हुआ करता थी, को राजभवन अतिथि गृह के रूप में परिवर्तित किया गया।

राजभवन देहरादून समुद्र तल से २३०५ फीट की ऊँचाई पर स्थित है। राजभवन परिसर के चारों ओर १६० एकड़ में विस्तृत वनाच्छादित भूमि है जिसमें विभिन्न प्रकार के वनस्पति प्रजाति तथा पशु-पक्षी पाए जाते हैं। विशाल लॉन, बोन्साई गार्डन, तथा विभिन्न प्रकार की समृद्ध फूलों की प्रजातियां राजभवन की क्षेत्रीय सुंदरता में चार चांद लगाती हैं।

राजभवन का सभागार/प्रेक्षागृह एक विशेष स्थल है जहां विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम जैसे शपथ ग्रहण समारोह, सेमिनार, पुस्तक विमोचन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून क...
27/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज आईएसबीटी स्थित एमडीडीए कॉलोनी में दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माताजी के निध...
26/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज आईएसबीटी स्थित एमडीडीए कॉलोनी में दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माताजी के निधन पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “मुक्त ज्ञान कोष” का लोकार्प...
25/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “मुक्त ज्ञान कोष” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी एवं पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि “मुक्त ज्ञान कोष” केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि ज्ञान को समाज की शक्ति और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

“मुक्त ज्ञान कोष” उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की ओर से तैयार किया गया एक डिजिटल शैक्षणिक मंच है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को पढ़ाई और शोध से जुड़ी उपयोगी सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसमें विश्वविद्यालय की ई-पुस्तकों और अन्य अध्ययन सामग्री के साथ देश-विदेश के भरोसेमंद शैक्षणिक स्रोतों से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसमें अध्ययन सामग्री के साथ शिक्षकों का शोध कार्य, शोध-पत्र, शोध से जुड़ा डेटा, शोध प्रबंध और विश्वविद्यालय से संबंधित ज्ञान सामग्री शामिल है। इसके अलावा देश-विदेश के अन्य मुक्त शैक्षणिक संसाधनों को खोजने की सुविधा भी दी गई है। इस प्रकार यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अध्ययन, शोध और नई जानकारी हासिल करने का व्यापक डिजिटल मंच है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए “मुक्त ज्ञान कोष” की उपयोगिता और बढ़ जाती है। राज्य के अनेक विद्यार्थी पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहते हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री को डिजिटल माध्यम से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “पहाड़ में दूरी हो सकती है, लेकिन ज्ञान की पहुंच में दूरी नहीं होनी चाहिए।”

राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान की पहुंच बढ़ने से अवसरों का विस्तार होगा, अवसर मिलने से प्रतिभा को आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा और प्रतिभा का विकास उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण ज्ञानवान, कुशल, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिकों से होगा। शिक्षा में किया गया प्रत्येक निवेश राष्ट्र के भविष्य में निवेश है और ज्ञान युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ देश की विकास यात्रा को गति देता है।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री राज्यपाल श्रीमती रीना जोशी, कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्ववि‌द्यालय प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट, निदेशक स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एवं आईटी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. जीतेंद्र पाण्डे, निदेशक स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट तथा निदेशक स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. राकेश रयाल आदि उपस्थित रहे।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से लोक भवन में आज भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य श्री गुरिंदर सिंह, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, ...
25/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से लोक भवन में आज भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य श्री गुरिंदर सिंह, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी, श्री अशोक एवं श्री सुधीर कुमार पाण्डा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की।

ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने आज लोक भवन में राज्य...
24/08/2026

ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने आज लोक भवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से भेंट की। इस यात्रा का आयोजन 101 फील्ड रेजिमेंट द्वारा 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में किया गया है। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण कराने, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर प्रदान करने तथा राष्ट्र और उसकी विविध विरासत की व्यापक समझ विकसित करना है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे यात्रा के अनुभवों को केवल यादों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें सहेजकर रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों को सुरक्षित रखने तथा प्रतिदिन के अनुभव, सीखी गई बातें और नई जानकारियां नोटबुक में लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यह भी लिखें कि यात्रा से पहले उनके जो लक्ष्य थे, यात्रा के बाद उनमें किस प्रकार का बदलाव आया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल सेना में जाने का लक्ष्य रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सेना के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का सपना देखना चाहिए। बड़े सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने से इन क्षेत्रों की संभावनाएं देश-दुनिया के सामने आई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र की विशिष्टता, संस्कृति और संभावनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने यात्रा अनुभव साझा किए और विभिन्न संस्थानों के भ्रमण तथा इस यात्रा के दौरान मिली नई जानकारियों के बारे में बताया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल अभिनव शर्मा, लेफ्टिनेंट अनमोल शर्मा, सूबेदार मेजर जीएन भुसारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
*...........0..........*

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज राजभवन में सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं संस्कृत शिक्षा, उत्तराखण्ड श्री दीपक कुमार ...
24/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज राजभवन में सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं संस्कृत शिक्षा, उत्तराखण्ड श्री दीपक कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य...
24/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में कैबिनेट मंत्री श्री Satpal Maharaj ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री के मध्य राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में वैदिक मानस योग पतंजलि के श्री दर्पण व्यास, श्री अरविंद राणा एवं श्री राज ...
24/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से आज लोक भवन में वैदिक मानस योग पतंजलि के श्री दर्पण व्यास, श्री अरविंद राणा एवं श्री राज गायकर ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का समन्वय भविष्य के भारत की दिशा तय ...
22/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का समन्वय भविष्य के भारत की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारी नींव, विज्ञान खोज और समझ की शक्ति तथा एआई ज्ञान और प्रतिभा को नई गति देने वाला माध्यम बनेगा।

राज्यपाल आज लोक भवन देहरादून में आयोजित एजुकेशन कॉन्क्लेव एवं गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गढ़वाल पोस्ट को 30 वर्ष की यात्रा पूरी करने पर संपादक श्री सतीश शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल पोस्ट ने तीन दशकों में उत्तराखण्ड के निर्माण, उपलब्धियों, चुनौतियों और आकांक्षाओं को अपनी पत्रकारिता में स्थान दिया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट समाचार पत्र के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामाजिक सेवा, कला, साहित्य शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी सहित 30 लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र में जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिजिटल युग और एआई के दौर में पत्रकारिता में सत्य, तथ्य, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि माध्यम बदल सकता है, लेकिन पत्रकारिता के मूल मूल्य नहीं बदलने चाहिए।

उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और विशेषज्ञ ज्ञान पहुंचाया जा सकता है। युवाओं को एआई का केवल उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि निर्माता, शोधकर्ता और नवाचारक बनाना होगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के जीवन पर आधारित ‘वातायन-राष्ट्रवादी सिख की जीवन यात्रा’ के काव्य रूपांतरण का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने इसे अपने लिए आत्मीय क्षण बताते हुए लेखक श्री रविन्द्र सैनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन यात्रा राष्ट्रसेवा, अनुशासन, संघर्ष और सीख की यात्रा रही है तथा यह कृति युवाओं को संकल्प, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि ज्ञान न तो केवल अतीत है, न वर्तमान और न भविष्य, बल्कि यह शाश्वत और निरंतर प्रवाहित होने वाली प्रक्रिया है। भविष्य का निर्माण भी ज्ञान के आधार पर ही होगा। उन्होंने शिक्षा में चिंतन, मनन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने शिक्षा की पहुंच को व्यापक बनाने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने और कौशल विकसित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में डिजिटल तकनीक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल जानकारी हासिल करना पर्याप्त नहीं, विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन अनुभव देना जरूरी है।

डी2एल के एमडी विवेक अय्यर ने कहा कि तकनीक सीखने की बाधाओं को दूर कर सकती है, लेकिन शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के माध्यम से भौगोलिक दूरी की बाधा समाप्त कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी तक पहुंचाई जा सकती है।

इस अवसर पर गढ़वाल पोस्ट के संस्थापक श्री उपेंद्र शर्मा, पुरस्कार विजेता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bhagat Singh Koshyari

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के ...
21/08/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

लोक मिलन कार्यक्रम में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार एवं देहरादून जनपदों से आए 14 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखे। इनमें भूमि संबंधी मामलों, रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम विकास कार्यों में सहयोग सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रहीं।

राज्यपाल ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों को तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उनके प्रभावी समाधान की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में समय-समय पर आयोजित होने वाले लोक मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए संवेदनशील एवं प्रभावी पहल करना है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने भी राज्यपाल से भेंट की। मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रो-बॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके अलावा काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों ने भी राज्यपाल से भेंट की। विंटर गेम्स के अंतर्गत आइस स्टॉक नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने वाली सुश्री शालिनी राणा ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमेश सिंह पाल, डॉ. कमल किशोर डुकलान एवं डॉ. हरेंद्र चौधरी ने अपनी स्वलिखित पुस्तकें राज्यपाल को भेंट कीं। उन्होंने अपनी पुस्तकों की विषयवस्तु एवं लेखन के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल ने उनके साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Address

New Cantonment Road, Garhi
Dehra Dun
248003

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+911352757400

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lok Bhawan - Raj Bhawan, Uttarakhand:

Shortcuts

Share